Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / दुनिया की खबरें / नाइजीरिया: अज्ञात बंदूकधारियों ने 317 स्कूली छात्राओं को अगवा किया, तलाशी अभियान जारी
  • दुनिया

    नाइजीरिया: अज्ञात बंदूकधारियों ने 317 स्कूली छात्राओं को अगवा किया, तलाशी अभियान जारी

    प्रमोद  कुमार
    लेखन
    प्रमोद कुमार
    Twitter
    अंतिम अपडेट Feb 27, 2021, 12:05 pm
    नाइजीरिया: अज्ञात बंदूकधारियों ने 317 स्कूली छात्राओं को अगवा किया, तलाशी अभियान जारी
  • अफ्रीकी देश नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी प्रांत जांफरा से अज्ञात बंदूकधारियों ने 317 स्कूली छात्राओं को अगवा कर लिया है।

    पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बीते लगभग 10 दिनों में हुई यह ऐसी दूसरी घटना है।

    इससे पहले जांफरा के सूचना आयुक्त सुलेमान तनाऊ अंका ने बताया था कि अज्ञात बंदूकधारी गाड़ियों में भरकर जंगाबे के सरकारी बालिका विद्यालय में घुसे और छात्राओं को अपने साथ ले गए।

    उनकी तलाश के लिए अभियान जारी है।

  • इस खबर में
    पुलिस और सेना ने शुूरू किया संयुक्त अभियान इलाके में ऐसी घटनाएं रोज की बात ऐसी घटनाओं से बच्चों के स्कूल से दूर होने का खतरा- चैरिटी हालिया दिनों में बढ़ी है ऐसी घटनाएं वैश्विक स्तर पर छाया था छात्रों के अपहरण का मामला
  • तलाश

    पुलिस और सेना ने शुूरू किया संयुक्त अभियान

  • संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि लगभग 300 लड़कियों का अपहरण किया गया है।

    नाइजीरिया में यूनिसेफ के प्रतिनिधि पीटर हॉकिन्स ने कहा कि स्कूली बच्चों पर इस तरह के दूसरे हमले से वो दुखी और गुस्सा हैं।

    वहीं पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि पुलिस और सेना ने मिलकर बंदूकधारियों द्वारा अगवा की गई 317 छात्राओं को सुरक्षित रिहा कराने का संयुक्त अभियान शुरू किया है।

  • अपहरण

    इलाके में ऐसी घटनाएं रोज की बात

    इलाके में ऐसी घटनाएं रोज की बात
  • अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, बंदूकधारी आधी रात के वक्त स्कूल में घुसे थे। यह ऐसा इलाका है, जहां लगातार ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं।

    यहां पर बंदूकधारी उगाही के लिए लोगों को अगवा करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें रोजाना ऐसी घटनाओं से दो-चार होना पड़ता है।

    एमनेस्टी इंटरनेशनल समेत कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने इस तरह की घटनाओं की घोर निंदा की है।

  • बयान

    ऐसी घटनाओं से बच्चों के स्कूल से दूर होने का खतरा- चैरिटी

  • सेव द चिल्ड्रन नामक चैरिटी ने इस घटना को डराने वाली बताते हुए कहा कि स्कूल और छात्राओं पर रोजाना ऐसा हमला अस्वीकार्य है। ये हमले बच्चों को हमेशा स्कूल से दूर रखने का डर पैदा कर रहे हैं। इनसे अभिभावकों को लगेगा कि स्कूल जाना बहुत खतरनाक है।

    वहीं एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा कि अपहरण की ये घटनाएं मानवीय कानूनों का गंभीर उल्लंघन है। नाइजीरियाई सरकार को इन छात्राओं की सुरक्षित वापसी के लिए सभी जरूरी कदम उठाने चाहिए।

  • नाइजीरिया

    हालिया दिनों में बढ़ी है ऐसी घटनाएं

  • हालिया दिनों में नाइजीरिया में ऐसी कई घटनाएं बढ़ रही हैं।

    बीते दो हफ्तों में हुई यह दूसरी ऐसी घटना है। पिछले हफ्ते नाइजर में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक बोर्डिंग स्कूल पर धावा बोलकर 27 छात्रों समेत 42 लोगों को अगवा कर लिया था। अभी तक इनकी रिहाई नहीं हुई है।

    उससे पहले दिंसबर में कंकारा के एक स्कूल से 300 से अधिक छात्रों का अपहरण हुआ था। यह स्कूल यहां के राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी के गृह राज्य में है।

  • जानकारी

    वैश्विक स्तर पर छाया था छात्रों के अपहरण का मामला

  • कंकारा के स्कूल से छात्रों का अपहरण उस समय हुआ था, जब राष्ट्रपति उस इलाके में दौरे पर आए थे। हालांकि, बाद में इन छात्रों को रिहा करवा लिया गया था, लेकिन इस घटना ने वैश्विक स्तर पर सुर्खियां बटोरी थीं।

  • नाइजीरिया
  • नाइजीरियाई सेना
  •  
ताज़ा खबरें
  • IPL 2021, SRH बनाम RCB: ऐसा रहा है दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन
    IPL 2021, SRH बनाम RCB: ऐसा रहा है दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन
    खेलकूद
  • सरकार का बड़ा फैसला, फास्ट ट्रैक की जाएगी विदेशी कोरोना वैक्सीनों को मंजूरी देने की प्रक्रिया
    सरकार का बड़ा फैसला, फास्ट ट्रैक की जाएगी विदेशी कोरोना वैक्सीनों को मंजूरी देने की प्रक्रिया
    देश
  • कोरोना वायरस: बढ़ते संक्रमण के बीच फिर से बढ़ी रेलवे के आइसोलेशन कोचों की मांग
    कोरोना वायरस: बढ़ते संक्रमण के बीच फिर से बढ़ी रेलवे के आइसोलेशन कोचों की मांग
    देश
  • 22 अप्रैल को शादी करने वाले हैं बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा और अभिनेता विष्णु विशाल
    22 अप्रैल को शादी करने वाले हैं बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा और अभिनेता विष्णु विशाल
    मनोरंजन
  • व्हाट्सऐप में मिली बड़ी खामी, कोई भी सस्पेंड कर सकता था आपका अकाउंट
    व्हाट्सऐप में मिली बड़ी खामी, कोई भी सस्पेंड कर सकता था आपका अकाउंट
    टेक्नोलॉजी
चर्चित विषय
चीन समाचार पाकिस्तान समाचार रूस समाचार कोरोना का नया स्ट्रेन
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

दुनिया की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

World Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021