Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / दुनिया की खबरें / दुनिया के आठ लोगों को फ्री में चांद तक लेकर जाएगा यह जापानी अरबपति, प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू
  • दुनिया

    दुनिया के आठ लोगों को फ्री में चांद तक लेकर जाएगा यह जापानी अरबपति, प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू

    प्रमोद  कुमार
    लेखन
    प्रमोद कुमार
    Twitter
    अंतिम अपडेट Mar 03, 2021, 12:47 pm
    दुनिया के आठ लोगों को फ्री में चांद तक लेकर जाएगा यह जापानी अरबपति, प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू
  • जापान के अरबपति युसाकु माइजवा ने मंगलवार को बताया कि वो दुनियाभर के आठ लोगों को अपने साथ चांद की परिक्रमा पर ले जाएंगे। यह यात्रा स्पेसएक्स के स्टारशिप में 2023 में होगी।

    माइजवा ने एक वीडियो जारी कर कहा, "मैं आपको इस मिशन में मेरे साथ जुड़ने के लिए आमंत्रित कर रहा हूं।"

    उन्होंने स्पेसएक्स के फाउंडर एलन मस्क के साथ मिलकर सितंबर, 2018 में इस मिशन का ऐलान किया था।

  • इस खबर में
    अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित होंगे आठों लोग माइजवा उठाएंगे यात्रा का पूरा खर्च कैसी होगी यात्रा? रजिस्ट्रेशन कब तक होंगे? मिशन पर जाने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?
  • मिशन

    अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित होंगे आठों लोग

  • माइजवा ने 2018 में चांद की परिक्रमा पर जाने वाले स्पेसक्राफ्ट को बुक कर लिया था। शुरुआत में वो आठ कलाकारों को अपने साथ ले जाना चाहते थे, लेकिन अब उन्होंने इस योजना में बदलाव किया है।

    CNBC के अनुसार, अब वो अलग-अलग क्षेत्रों से संबंध रखने वाले आठ लोगों को इस मिशन पर लेकर जाएंगे।

    उनके प्रोजेक्ट का नाम 'डियरमून' होगा। इस मिशन पर कुल 10-12 लोग जाएंगे, जिनमें से आठ का चुनाव माइजवा करेंगे।

  • मिशन

    माइजवा उठाएंगे यात्रा का पूरा खर्च

    माइजवा उठाएंगे यात्रा का पूरा खर्च
  • इस यात्रा पर आने वाला पूरा खर्च माइजवा उठाएंगे। इस तरह उनके साथ जाने वाले लोग मुफ्त में यह यात्रा करेंगे।

    सॉफ्टबैंक में अपने अधिकांश स्टॉक बेचकर माइजवा ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने जोजोटॉउन (Zozotown) नाम की फैशन रिटेल कंपनी शुरू की थी।

    फिलहाल मस्क की कंपनी स्पेसएक्स इस स्पेसक्राफ्ट पर काम कर रही है। अगले दो सालों में यह स्पेसक्राफ्ट पूरी तरह बनकर यात्रा के लिए तैयार होगा।

  • मिशन

    कैसी होगी यात्रा?

    कैसी होगी यात्रा?
  • डियरमून मिशन के तहत 10-12 लोगों वाला स्पेसक्राफ्ट धरती से लॉन्च होने के बाद तीन दिनों का सफर कर चांद के पास पहुंचेगा।

    इसके बाद यह उसकी कक्षा में परिक्रमा करेगा और फिर तीन दिन की यात्रा के बाद धरती पर लौटेगा।

    इस पूरी यात्रा के दौरान यह स्पेसक्राफ्ट अपोलो मिशन द्वारा तय की गई दूरी से ज्यादा सफर करेगा।

    इसका ऐलान करते हुए मस्क ने कहा था कि इससे पहले कोई पृथ्वी से इतना दूर नहीं गया है।

  • जानकारी

    रजिस्ट्रेशन कब तक होंगे?

  • इस मिशन के प्री-रजिस्ट्रेशन 14 मार्च तक होंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना नाम, देश, ईमेल एड्रेस और प्रोफाइल फोटो देनी होगी। इसके बाद 21 मार्च से स्क्रीनिंग की शुरुआती प्रक्रिया शुरू होगी और मई के अंत में इंटरव्यू और मेडिकल चेकअप किया जाएगा।

  • मिशन

    मिशन पर जाने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

  • इस मिशन पर जाने वाले यात्रियों के लिए दो प्रमुख मापदंड निर्धारित किए गए हैं।

    माइजवा ने कहा कि उसी व्यक्ति को उनके साथ अंतरिक्ष में जाने का मौका मिलेगा, जिसे अभी उसके द्वारा किए जा रहे काम को अंतरिक्ष में जाने से बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

    दूसरा मापदंड यह है कि इन सभी आठ यात्रियों में बाकी सदस्यों की मदद करने की क्षमता होनी चाहिए।

    बता दें, पिछले लगभग 2.5 सालों से इस पर काम हो रहा है।

  • जापान
  • स्पेस-X
  • एलन मस्क
  •  
ताज़ा खबरें
  • प्रोड्यूसर ने 'राम सेतु' के 45 क्रू-मेंबर्स के कोरोना संक्रमित होने की खबर को बताया गलत
    प्रोड्यूसर ने 'राम सेतु' के 45 क्रू-मेंबर्स के कोरोना संक्रमित होने की खबर को बताया गलत
    मनोरंजन
  • निर्यात पर रोक लगाने के बावजूद भारत में पड़ सकती है कोरोना वैक्सीन की कमी- विशेषज्ञ
    निर्यात पर रोक लगाने के बावजूद भारत में पड़ सकती है कोरोना वैक्सीन की कमी- विशेषज्ञ
    देश
  • करोड़ों यूजर्स के डाटा लीक पर चुप्पी बरकरार रखेगी फेसबुक, नहीं देगी जानकारी
    करोड़ों यूजर्स के डाटा लीक पर चुप्पी बरकरार रखेगी फेसबुक, नहीं देगी जानकारी
    टेक्नोलॉजी
  • साउथ के सुपरस्स्टार राम चरण की फिल्म में पुलिस ऑफिसर बन सकते हैं सलमान
    साउथ के सुपरस्स्टार राम चरण की फिल्म में पुलिस ऑफिसर बन सकते हैं सलमान
    मनोरंजन
  • कोरोना: बढ़ते मामलों के बीच किस राज्य में क्या-क्या प्रतिबंध लागू किए गए हैं?
    कोरोना: बढ़ते मामलों के बीच किस राज्य में क्या-क्या प्रतिबंध लागू किए गए हैं?
    देश
चर्चित विषय
चीन समाचार पाकिस्तान समाचार रूस समाचार कोरोना का नया स्ट्रेन
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

दुनिया की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

World Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021