NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    यूक्रेन युद्ध
    श्रीलंका आर्थिक संकट
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / इंसानों में पहुंचा बर्ड फ्लू का खतरनाक स्ट्रेन, रूस में सामने आए सात मामले
    दुनिया

    इंसानों में पहुंचा बर्ड फ्लू का खतरनाक स्ट्रेन, रूस में सामने आए सात मामले

    इंसानों में पहुंचा बर्ड फ्लू का खतरनाक स्ट्रेन, रूस में सामने आए सात मामले
    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 21, 2021, 08:42 am 1 मिनट में पढ़ें
    इंसानों में पहुंचा बर्ड फ्लू का खतरनाक स्ट्रेन, रूस में सामने आए सात मामले

    रूस में बर्ड फ्लू के एक खतरनाक स्ट्रेन का इंसानों तक पहुंचने का पहला मामला सामने आया है। रूस ने शनिवार को बताया कि उसके वैज्ञानिकों ने बर्ड फ्लू के H5N8 स्ट्रेन का इंसानों में फैलने का पता लगाया है और इसकी जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को दे दी गई है। जिन लोगों में यह स्ट्रेन पाया गया है वो दक्षिणी रूस के एक पोल्ट्री फार्म में काम करते हैं। आइये, पूरी खबर जानते हैं।

    पक्षियों के लिए बेहद घातक होता है H5N8 स्ट्रेन

    बर्ड फ्लू को एवियन इन्फ्लूएंजा या एवियन फ्लू भी कहा जाता है। बर्ड फ्लू फैलाने के लिए कई वायरस जिम्मेदार होते हैं। H5N8 को पक्षियों के लिए घातक माना जाता है। अभी से पहले इसके इंसानों में फैलने के मामले सामने नहीं आए थे।

    संक्रमित पाए गए लोगों की सेहत ठीक

    रूस की स्वास्थ्य अधिकारी एन्ना पोपोवा ने टेलीविजन पर दिए अपने बयान में बताया कि सात लोगों में इस स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। इनकी सेहत ठीक है और इन्हें आइसोलेट किया गया है। उन्होंने कहा कि वेक्टर लैबोरेट्री ने इस स्ट्रेन के जेनेटिक मैटेरियल को आइसोलेट कर लिया है। माना जा रहा है कि ये लोग पोल्ट्री फार्म में काम करते हुए संक्रमित हुए थे, जहां दिसंबर में पक्षियों के बीच बर्ड फ्लू के मामले सामने आए थे।

    इंसानों के बीच नहीं फैल रहा बर्ड फ्लू का स्ट्रेन- WHO

    पोपोवा ने कहा कि इस वायरस में म्यूटेशन (बदलाव) को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि अभी तक यह वायरस इंसानों से इंसानों में नहीं फैलने लगा है। ऐसे में दुनिया के पास इसके लिए तैयारी करने और समय पर कार्रवाई करने का वक्त है। दूसरी तरफ WHO ने भी कहा है कि उसे इसकी जानकारी मिल गई है। संक्रमित पाए गए लोगों की सेहत ठीक है और यह दूसरे इंसानों तक नहीं फैल रहा है।

    पशु-पक्षियों के सीधे संपर्क में आने से फैलता है वायरस

    अभी तक बर्ड फ्लू के सबटाइप जैसे A(H5N1), A(H7N9) और स्वाइन फ्लू के सबटाइप A(H1N1) से इंसानों के संक्रमित होने के मामले सामने आए थे। WHO का कहना है आमतौर पर लोग संक्रमित माहौल या पशु-पक्षियों के सीधे संपर्क में आने के बाद संक्रमित होते हैं। अभी तक एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक यह वायरस फैलने के सबूत नहीं मिले हैं। A(H5N1) काफी घातक स्ट्रेन माना जाता है और इससे संक्रमितों में मृत्यु दर 60 प्रतिशत होती है।

    क्या कहते हैं जानकार?

    रूस में मिले मामलों के बाद कुछ जानकार कहते हैं कि वायरस बहुत तेजी से फैलते हैं। ऐसा हो सकता है कि रिपोर्ट हुए मामलों के अलावा अन्य जगहों पर भी लोग इससे संक्रमित हो चुके हों और यह किसी बड़े फैलाव की शुरुआत हो। वहीं कुछ जानकार यह भी मानते हैं अभी इससे चिंतित होने की जरूरत नहीं है। कोरोना वायरस ने दुनिया को कई सबक दिए हैं। अब संक्रमण रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

    क्या हैं संक्रमण के लक्षण और उपचार?

    इंसानों में बर्ड फ्लू मुख्य तौर पर उसके श्वसन तंत्र को निशाना बनाता है और इसके लक्षणों में बुखार, उल्टी, डायरिया, मांसपेशियों और पेट के निचले हिस्से में दर्द और सांस लेने में दिक्कत आदि शामिल हैं। इसके अलावा इसमें निमोनिया या एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (ARDS) के लक्षण भी देखे जाता हैं। बर्ड फ्लू के उपचार में एंटी-वायरल दवाएं दी जाती हैं और संक्रमण के दो दिन के अंदर इन्हें लेना बहुत जरूरी होता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    कोरोना वायरस
    बर्ड फ्लू

    ताज़ा खबरें

    फाइजर वैक्सीन पर केंद्रीय मंत्री के ट्वीट की कांग्रेस ने की ट्विटर से शिकायत, जानें मामला कांग्रेस समाचार
    मोहम्मद अजीम बने 'बिग बॉस तमिल 6' के विजेता, मिले लाखों रुपये कमल हासन
    ऑस्ट्रेलिया: मेलबर्न के इस्कॉन मंदिर में लिखे गए भारत विरोधी नारे, इस महीने तीसरी घटना ऑस्ट्रेलिया
    फुटबॉल में पहली बार हुआ सफेद कार्ड का इस्तेमाल, जानें कारण और इसकी खासियत फुटबॉल समाचार

    रूस समाचार

    गोवा आ रहे रूस के एक और विमान में बम होने की धमकी, किया गया डायवर्ट गोवा
    व्लादिमीर पुतिन के जिंदा होने का पूरा यकीन नहीं- यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की व्लादिमीर पुतिन
    भारत का रूस से तेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर, एक साल में 33 गुना बढ़ा सऊदी अरब
    रूस से रिकॉर्ड मात्रा में तेल खरीद रहा भारत, रिफाइंड उत्पादों का अमेरिका सबसे बड़ा खरीदार यूक्रेन युद्ध

    कोरोना वायरस

    कार्तिक आर्यन ने की पुष्टि, 10 दिन की शूटिंग के लिए थे 20 करोड़ रुपये कार्तिक आर्यन
    चीन: 80 प्रतिशत आबादी को हुआ कोरोना, नई लहर की आशंका नहीं- शीर्ष सरकारी वैज्ञानिक विश्व स्वास्थ्य संगठन
    क्रिस हिपकिंस होंगे न्यूजीलैंड के अगले प्रधानमंत्री, लेंगे जेसिंडा अर्डर्न की जगह न्यूजीलैंड
    नेटफ्लिक्स के सह-संस्थापक रीड हेस्टिंग्स ने CEO पद से दिया इस्तीफा, इन्हें मिली कमान नेटफ्लिक्स

    बर्ड फ्लू

    केरल: कोझिकोड में बर्ड फ्लू संक्रमण के कारण 1,800 से अधिक मुर्गियों की मौत केरल
    चीन में मिला बर्ड फ्लू के H3N8 स्ट्रेन का पहला मानव मामला, 4 वर्षीय बच्चा संक्रमित चीन समाचार
    भारत में बर्ड फ्लू के कारण पहली इंसानी मौत, AIIMS में बच्चे ने तोड़ा दम दिल्ली

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023