NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका: अटलांटा इलाके के तीन अलग-अलग स्पा में गोलीबारी, छह एशियाई महिलाओं समेत आठ की मौत
    अगली खबर
    अमेरिका: अटलांटा इलाके के तीन अलग-अलग स्पा में गोलीबारी, छह एशियाई महिलाओं समेत आठ की मौत

    अमेरिका: अटलांटा इलाके के तीन अलग-अलग स्पा में गोलीबारी, छह एशियाई महिलाओं समेत आठ की मौत

    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 17, 2021
    01:18 pm

    क्या है खबर?

    मंगलवार शाम अमेरिकी राज्य जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा और इसके आसपास के तीन अलग-अलग स्पा में हुई गोलाबारी में आठ लोग मारे गए। मारे गए लोगों में छह एशियाई महिलाएं भी शामिल हैं।

    पुलिस ने मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है और उसी पर तीनों जगह गोलीबारी करने का शक है। गोलीबारी के पीछे की मंशा अभी सामने नहीं आई है और पुलिस ने कहा है कि इसे एक नस्लीय घटना बताना जल्दबाजी होगा।

    मामला

    शाम 5 बजे हुए गोलीबारी की पहली घटना

    अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, जॉर्जिया में इस खूनखराबे की शुरूआत शाम करीब 5 बजे हुई।

    गोलीबारी की पहली घटना अटलांटा शहर से 40 मील दूर स्थित चेरोकी काउंटी के एकवर्थ इलाके के यंग्स एशियन मसाज पार्लर में हुई।

    इस गोलाबारी में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं अन्य दो ने अस्पताल में जाकर दम तोड़ दिया। मरने वालों में दो एशियाई महिलाएं, एक श्वेत महिला और एक श्वेत पुरुष शामिल हैं।

    अन्य मामले

    शाम लगभग 6 बजे अटलांटा शहर के दो स्पा में हुई गोलीबारी

    पहली घटना के ठीक एक घंटे बाद पुलिस को अटलांटा शहर के एक स्पा में लूटपाट होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर जब पुलिस गोल्ड स्पा ब्यूटी सैलून पहुंची तो वहां तीन एशियाई महिलाओं को मृत पाया। इन तीनों महिलाओं की गोली लगने से मौत हुई थी।

    पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि उसे सड़क के दूसरी तरफ स्थित अरोमाथेरेपी स्पा से फोन आया और यहां उसे एक और एशियाई महिला मृत मिली।

    गिरफ्तारी

    चेरोकी पुसिस के तस्वीर जारी करने के बाद गिरफ्तार किया गया संदिग्ध

    इस बीच चेरोकी पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से एक संदिग्ध हमलावर की तस्वीर जारी की और इसके आधार पर अटलांटा से 240 किलोमीटर दूर दक्षिण जॉर्जिया की क्रिस्प काउंटी में 21 वर्षीय रॉबर्ट एरोन लॉन्ग को गिरफ्तार किया गया।

    गिरफ्तारी से पहले जॉर्जिया राज्य पुलिस और क्रिस्प काउंट के पुलिस अधिकारियों ने हाईवे पर उसकी गाड़ी का पीछा किया और बेहतरीन ड्राइविंग करते हुए उसकी गाड़ी को रोक उसे गिरफ्तार किया।

    बयान

    अभी इसे नस्लीय हमला कहना जल्दबाजी होगा- पुलिस

    पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभी तक इस खूनखराबे का मकसद साफ नहीं है और इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि मृतकों को उनकी नस्लीय पहचान के आधार पर निशाना बनाया गया था। उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगा।

    पुलिस ने बताया है कि लॉन्ग चेरोकी काउंटी के वुडस्टॉक इलाके का रहने वाला है। इसी काउंटी में गोलीबारी की पहली घटना हुई थी।

    जांच

    पुलिस अधिकारियों को पक्का भरोसा, लॉन्ग ने ही किया तीनों जगहों पर हमला

    चेरोकी काउंट के पुलिस अधिकारी जे बेकर ने रॉयटर्स से कहा कि जांचकर्ताओं को पूरा विश्वास है कि लॉन्ग ने ही तीनों जगहों पर गोलीबारी की थी।

    वहीं अटलांटा पुलिस ने एक अलग बयान जारी करते हुए कहा कि संदिग्ध वीडियो सबूतों के जरिए सभी हमलों से जुड़ा हुआ है।

    जांचकर्ता अभी भी पक्के तरीके से इस बात की पुष्टि करने में लगे हुए हैं कि चेरोकी और अटलांटा में हुए हमले जुड़े हुए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    गोलीबारी की घटना

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में शानदार रहा विराट कोहली का प्रदर्शन, ये रिकॉर्ड्स भी किए अपने नाम  विराट कोहली
    भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान 10 जून तक स्थगित शुभांशु शुक्ला
    IPL 2025, फाइनल: RCB ने PBKS को दिया 191 रन का लक्ष्य  IPL 2025
    किआ के पूर्व कर्मचारियों ने किए थे फैक्ट्री से इंजन चोरी, पुलिस जांच में खुलासा  किआ मोटर्स

    अमेरिका

    अमेरिका: सगाई टूटने से नाराज़ युवक ने अस्पताल में की गोलीबारी, चार लोगों की मौत क्राइम समाचार
    पाकिस्तान को बड़ा झटका, अमेरिका ने 1.66 बिलियन डॉलर की मदद पर लगाई रोक पाकिस्तान समाचार
    अंडमान: अनजान समुदाय से मिलने की जिद में मारा गया अमेरिकी पर्यटक, सात लोग गिरफ्तार भारत की खबरें
    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश सीनियर का 94 साल की उम्र में निधन दुनिया

    गोलीबारी की घटना

    जम्मू-कश्मीरः 2018 में पाकिस्तान की तरफ से 2,936 बार सीजफायर उल्लंघन, 15 सालों में सबसे ज्यादा जम्मू-कश्मीर
    न्यूजीलैंड: क्राइस्टचर्च की मस्जिद में गोलीबारी, 40 की मौत, कई घायल बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड मस्जिद गोलीबारी: हमले में एक भारतीय सहित 49 की मौत, 9 अभी भी लापता भारत की खबरें
    नीदरलैंड के उट्रेक्ट शहर में गोलीबारी, एक की मौत, कई घायल दुनिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025