NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / ब्राजील में कोरोना महामारी के कारण हालात चिंताजनक, रोजाना हो रहीं रिकॉर्ड मौतें
    अगली खबर
    ब्राजील में कोरोना महामारी के कारण हालात चिंताजनक, रोजाना हो रहीं रिकॉर्ड मौतें

    ब्राजील में कोरोना महामारी के कारण हालात चिंताजनक, रोजाना हो रहीं रिकॉर्ड मौतें

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 04, 2021
    12:13 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस से दुनिया के तीसरे सर्वाधिक प्रभावित देश ब्राजील में स्थिति चिंताजनक होती जा रही है।

    लगातार दो दिनों से रिकॉर्ड संख्या में कोरोना के कारण होने वाली मौतों के चलते यहां के साओ पाउलो प्रांत में कठोर पाबंदियां लागू करने का फैसला लिया गया है।

    यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को ब्राजील में कोरोना से संक्रमण के 71,704 नए मामले सामने आए और 1,910 मौतें हुईं। इससे पहले मंगलवार को 1,641 मौतें हुई थीं।

    ब्राजील

    पूरे देश में खराब हो रहे हालात

    अल जजीरा के अनुसार, ब्राजील के जन स्वास्थ्य संस्थान फायोक्रूज की तरफ से कहा गया है कि महामारी की शुरुआत के बाद से पहली बार पूरे देश में हालात खराब हो रहे हैं। यह स्थिति चिंताजनक है।

    संक्रमण की तेज रफ्तार को देखते हुए बुधवार को साओ पाउलो के गवर्नर जोआयो डोरिया ने प्रांत में दो हफ्तों का आंशिक लॉकडाउन लागू करने के आदेश जारी किए हैं। आगामी शनिवार से ये पाबंदियां लागू होंगी।

    कोरोना का प्रकोप

    हर दूसरे मिनट मिल रहा एक गंभीर मरीज- डोरिया

    4.5 करोड़ से अधिक आबादी वाले साओ पाउलो में आंशिक लॉकडाउन के दौरान बार-रेस्टोरेंट में ग्राहकों के आने पर पाबंदी होगी, लेकिन यहां से सामान डिलीवर किया जा सकेगा।

    इसके अलावा शॉपिंग मॉल्स समेत सभी तरह की अनावश्यक सेवाओं को बंद रखा जाएगा। हालांकि, स्कूल, चर्च और राशन की दुकानों पर पाबंदियां लागू नहीं होंगी।

    गवर्नर डोरिया ने बताया कि प्रांत में हर दूसरे मिनट एक गंभीर मरीज मिल रहा है और स्वास्थ्य तंत्र ढहने की कगार पर है।

    ब्राजील

    राष्ट्रपति ने की लॉकडाउन की आलोचना

    दूसरी तरफ ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने आंशिक लॉकडाउन की आलोचना की है। अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप डर नहीं सकते। ऐसे डरकर लोगों को घर नहीं रख सकते। लोग भूख और अवसाद से मर जाएंगे।

    बोल्सोनारो पर पलटवार करते हुए डोरिया ने कहा कि यह सब आपका कसूर है। रोजाना 1,000 से अधिक लोग मर रहे हैं। बहुत से लोग इसलिए मरे हैं क्योंकि आपने वो नहीं किया जो आपको करना चाहिए था।

    जानकारी

    बोल्सोनारो की हो रही आलोचना

    गौरतलब है कि महामारी की शुुरुआत के बाद से ही राष्ट्रपति बोल्सोनारो पर इससे सही तरीके से न निपटने के आरोप लगते रहे हैं। उन्होंने शुरुआती दिनों में इस महामारी की तुलना हल्के बुखार से की थी।

    कोरोना वायरस

    नए वेरिएंट्स का भी खतरा

    पिछले साल के अंत में ब्राजील में कोरोना का नया वेरिएंट पाया गया था। यह शुरुआती वायरस से ज्यादा तेजी से फैलता है।

    इस कारण इस साल के शुरुआती दिनों में यहां के कुछ इलाकों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी थी। इसके चलते स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा गई थी।

    विशेषज्ञों ने चेताया है कि अगर ब्राजील संक्रमण को नियंत्रित नहीं कर पाता है तो यह वायरस के म्यूटेशन का मूलकेंद्र बन सकता है, जिससे हालात और खराब हो जाएंगे।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने की कोशिशें जारी

    दूसरी तरफ देश में वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने हाल ही में फाइजर की कोरोना वैक्सीन की 10 करोड़ खुराक खरीदने का ऐलान किया है। जॉनसन एंड जॉनसन से भी लगभग 4 करोड़ खुराकें खरीदी जाएंगी।

    कोरोना वायरस

    ब्राजील में संक्रमण की क्या स्थिति?

    ब्राजील कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में अमेरिका और भारत के बाद तीसरे और मृतकों की संख्या के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है।

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, यहां अब तक 1.07 करोड़ लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमें से 2.59 लाख की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 2.87 करोड़ संक्रमितों में से 5.18 लाख की मौत हुई है। वहीं भारत में 1.11 करोड़ संक्रमितों में से 1.57 की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ब्राजील
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    ताज़ा खबरें

    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET

    ब्राजील

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 24,337 नए मामले, 333 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 23,950 नए मामले, 333 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 23,067 नए मामले, 312 की हुई मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 22,273 नए मरीज, 251 की मौत भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    अब पश्चिम बंगाल ने भी चार राज्यों के यात्रियों के लिए अनिवार्य की नेगेटिव कोरोना रिपोर्ट पश्चिम बंगाल
    सोमवार से शुरू होगा कोरोना वैक्सीनेशन अभियान का दूसरा चरण, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन भारत की खबरें
    बढ़ते कोरोना मामलों के बीच मुंबई के लिए महत्वपूर्ण है अगले 10 दिन- टास्क फोर्स विशेषज्ञ मुंबई
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 16,577 नए मरीज, महाराष्ट्र में 8,500 से ज्यादा मामले भारत की खबरें

    लॉकडाउन

    पालघर लिंचिंग मामले में कवरेज को लेकर मुंबई पुलिस ने अर्नब गोस्वामी को भेजा नोटिस महाराष्ट्र
    IMF का अनुमान- इस साल बांग्लादेश से कम हो जाएगी भारत की प्रति व्यक्ति GDP भारत की खबरें
    त्योहारी सीजन में 392 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे, यहां देखिये पूरी लिस्ट दिल्ली
    आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं आदित्य नारायण, बोले- अकाउंट में बचे हैं सिर्फ 18,000 रुपये बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025