अगली खबर
रणजी ट्रॉफी: बिपिन सौरभ ने बिहार के लिए लगाया सीजन और करियर का दूसरा शतक
लेखन
नीरज पाण्डेय
Jan 17, 2023
12:49 pm
क्या है खबर?
बिहार के बल्लेबाज बिपिन सौरभ ने रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप के पहले सेमीफाइनल में मेघालय के खिलाफ शतक लगा दिया है। बिपिन ने 116 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें आठ चौके और छह छक्के शामिल रहे।
आठवां फर्स्ट-क्लास मैच खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ने दूसरा शतक लगाया है। घरेलू क्रिकेट में 2021 से सक्रिय बिपिन ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 1,000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने मेघालय के खिलाफ ही पहला शतक भी लगाया था।
शुरुआत
बिहार ने की है अच्छी शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार ने 14 रनों पर ही दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद बिपिन और सचिन कुमार सिंह ने 143 रनों की साझेदारी करते हुए पारी को संभालने का काम किया। 83 गेंदों में 75 रन बनाने के बाद सचिन आउट हुए।
खबर लिखे जाने तक बिहार ने 218/3 का स्कोर बना लिया है। बिपिन के साथ शकिबुल गनी (22*) क्रीज पर मौजूद हैं।