LOADING...
पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में बनाया दूसरी सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड
पृथ्वी शॉ ने खेली शानदार पारी (फोटो: ट्विटर/@ICC)

पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में बनाया दूसरी सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड

Jan 11, 2023
11:38 am

क्या है खबर?

मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए पृथ्वी शॉ ने असम के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली है। शॉ 383 गेंदों में 379 रनों की मैराथन पारी खेलने के बाद आउट हुए। 49 चौके और चार छक्के लगाने वाले शॉ के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह रणजी में दूसरे सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रणजी में सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी बीबी निम्बालकर (443*) ने खेली है।

रिकॉर्ड

शॉ के नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड

इस तिहरे शतक के साथ ही पृथ्वी ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वह रणजी ट्रॉफी में तिहरे शतक के साथ-साथ, विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। शॉ ने तीसरे विकेट के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे (131*) के साथ 401 रनों की बड़ी साझेदारी की थी। खबर लिखे जाने तक मुंबई ने 598/3 का स्कोर बना लिया है।