Page Loader
रणजी ट्रॉफी: ध्रुव शोरे ने लगाया सीजन का तीसरा शतक, फर्स्ट-क्लास में पूरे किए 3,500 रन
ध्रुव शोरे का शानदार प्रदर्शन जारी (फोटो: इंस्टाग्राम/@dhruv_shorey)

रणजी ट्रॉफी: ध्रुव शोरे ने लगाया सीजन का तीसरा शतक, फर्स्ट-क्लास में पूरे किए 3,500 रन

Jan 12, 2023
02:46 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के ओपनिंग बल्लेबाज ध्रुव शोरे ने एक बार फिर अपनी टीम को मुश्किल से निकालने का काम किया। ध्रुव ने रणजी ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश के खिलाफ 203 गेंदों में शतक लगाया है। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया। इस सीजन ध्रुव ने तीसरा शतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने असम के खिलाफ 252* और 150* रनों की पारी खेली थी। इसके साथ ही उन्होंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 3,500 रन पूरे कर लिए हैं।

लेखा-जोखा

फिलहाल मजबूत स्थिति में आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश ने अपनी पहली पारी 459/9 के स्कोर पर घोषित की थी। टीम से पांच बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए थे, जिसमें हनुमा विहारी (85) और केएस भरत (80) के नाम भी शामिल थे। नौवें नंबर के बल्लेबाज शोएब मोहम्मद खान ने भी 78 रन बनाए थे। जवाब में खबर लिखे जाने तक दिल्ली ने 216/4 का स्कोर बना लिया है। ध्रुव के अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका।