Page Loader
रणजी ट्रॉफी: अजिंक्य रहाणे ने लगाया शतक, असम के खिलाफ मजबूत स्थिति में मुंबई
अजिंक्य रहाणे ने लगाया शतक (फोटो: ट्विटर/@ajinkyarahane88)

रणजी ट्रॉफी: अजिंक्य रहाणे ने लगाया शतक, असम के खिलाफ मजबूत स्थिति में मुंबई

Jan 11, 2023
10:13 am

क्या है खबर?

भारतीय बल्लेबाज अंजिक्य रहाणे ने रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हुए असम के खिलाफ शतक लगाया है। उन्होंने 192 गेंदों में आठ चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया। 34 साल के रहाणे 175वां फर्स्ट-क्लास मुकाबला खेल रहे हैं और उन्होंने करियर का 39वां शतक लगाया है। फिलहाल भारतीय टीम से बाहर चल रहे रहाणे घरेलू क्रिकेट में 24,000 से अधिक रन बना चुके हैं।

बल्लेबाजी

बड़ा स्कोर बना चुकी है मुंबई

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए असम के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाया है। खबर लिखे जाने तक मुंबई 510/2 का स्कोर बना चुकी थी। पृथ्वी शॉ तिहरा शतक लगाकर खेल रहे हैं तो वहीं रहाणे भी शतकीय पारी खेलकर क्रीज पर बने हुए हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए तिहरी शतकीय साझेदारी हुई है। मुशीर खान (42) और अरमान जाफर (27) के रूप में मुंबई ने अपने दो विकेट गंवाए हैं।