Page Loader
रणजी ट्रॉफी: हिम्मत सिंह ने दिल्ली के लिए लगाया फर्स्ट-क्लास में पहला शतक
हिम्मत सिंह ने लगाया शानदार शतक (फोटो: गूगल)

रणजी ट्रॉफी: हिम्मत सिंह ने दिल्ली के लिए लगाया फर्स्ट-क्लास में पहला शतक

Jan 13, 2023
01:10 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के युवा बल्लेबाज हिम्मत सिंह ने रणजी ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए फर्स्ट-क्लास करियर का पहला शतक लगाया है। छठे नंबर पर खेलते हुए हिम्मत ने 192 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 10 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। हिम्मत ने अब तक नौ अर्धशतक भी लगाए हैं। घरेलू क्रिकेट में वह 3,000 से अधिक रन बना चुके हैं जिसमें लिस्ट-ए में लगाए गए पांच शतक भी शामिल हैं।

लेखा-जोखा

ऐसा रहा है अब तक मैच

आंध्र प्रदेश ने अपनी पहली पारी 459/9 के स्कोर पर घोषित की थी। टीम से पांच बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए थे, जिसमें हनुमा विहारी (85) और केएस भरत (80) के नाम भी शामिल थे। जवाब में दिल्ली ने पहली पारी में खबर लिखे जाने तक 419/8 का स्कोर बना लिया है और अभी 40 रनों से पीछे हैं। हिम्मत के शतक के अलावा ओपनर ध्रुव शोरे (185) ने शानदार पारी खेली है।