NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / सूर्यकुमार यादव बनाम सरफराज खान: फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कैसे हैं दोनों खिलाड़ियों के आंकड़े?
    अगली खबर
    सूर्यकुमार यादव बनाम सरफराज खान: फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कैसे हैं दोनों खिलाड़ियों के आंकड़े?
    सूर्यकुमार यादव और सरफराज खान पिछले कुछ समय से शानदार लय के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं

    सूर्यकुमार यादव बनाम सरफराज खान: फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कैसे हैं दोनों खिलाड़ियों के आंकड़े?

    लेखन मनोज शर्मा
    Jan 15, 2023
    08:01 am

    क्या है खबर?

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए टेस्ट टीम में जगह दिलवा दी है।

    फिलहाल पहले दो टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की गई है। सूर्यकुमार को मुंबई टीम के अपने साथी खिलाड़ी सरफराज खान के ऊपर तरजीह दी गई है।

    पिछले कुछ घरेलू क्रिकेट सत्रों में सरफराज का प्रदर्शन काफी कमाल का रहा है।

    आइये इन दोनों के फर्स्ट क्लास (FC) आंकड़ों की तुलना करते हैं।

    आंकड़े

    FC क्रिकेट में दोनों के आंकड़ों पर एक नजर

    सरफराज ने 2014 में अपनी शुरुआत से लेकर अब तक 36 मैचों में 3,380 रन बनाए हैं।

    उनका औसत 80.47 और स्ट्राइक रेट 69.89 अविश्वसनीय रहा है। उन्होंने 301* के उच्च स्कोर के साथ 12 शतक और नौ अर्धशतक बनाए हैं।

    सूर्यकुमार ने 2010 में शुरुआत करने के बाद से अब तक 79 मैचों में 5,549 रन बनाए हैं। उनका औसत 44.75 और स्ट्राइक रेट 63.56 का रहा है।

    इस स्टाइलिश बल्लेबाज ने 14 शतक और 28 अर्द्धशतक जमाए हैं।

    जानकारी

    घरेलू क्रिकेट में सरफराज के दमदार आंकड़े

    सरफराज 2022-23 सीजन में 89.00 के औसत के साथ अब तक 801 रन बना चुके हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2019-20 में 154.66 की औसत से 928 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने 2021-22 में 122.75 की औसत से 982 रन बनाए थे।

    लय

    रणजी ट्रॉफी 2021-22 के टॉप रन-स्कोरर थे सरफराज

    सरफराज ने रणजी ट्रॉफी 2021-22 में निरंतरता के साथ रन बनाए।

    उस सीजन को उन्होंने टॉप रन-स्कोरर के रूप में समाप्त किया था, तब उन्होंने 122.75 के औसत से 982 रन बनाए थे।

    प्रतिभाशाली बल्लेबाज सरफराज ने तब चार शतक और दो अर्धशतक जड़े थे।

    तब उनके स्कोर 275, 63, 48, 165, 153, 40, 59*, 134, और 45 थे।

    हालांकि, सरफराज के प्रदर्शन के बावजूद मुंबई टीम, मध्य प्रदेश के खिलाफ फाइनल में हार गई थी।

    दलीप ट्रॉफी फाइनल

    दलीप ट्रॉफी फाइनल में भी जमाया था शतक

    सरफराज ने अपनी लय को दलीप ट्रॉफी फाइनल में भी बरकरार रखा था।

    वेस्ट जोन के लिए खेलते हुए इस मध्य क्रम के बल्लेबाज ने हनुमा विहारी की कप्तानी वाली साउथ जोन के खिलाफ 34 और 127* रनों की पारी खेली।

    उनके प्रदर्शन की बदौलत ही वेस्ट जोन ने मुकाबला 294 रनों से जीता।उन्होंने हाल ही में बेंगलुरू में न्यूजीलैंड-A के खिलाफ भारत-A के लिए तीसरे अनौपचारिक टेस्ट में मैच विजयी 63 रनों की पारी खेली थी।

    काबिलियत

    शतक जमाने में उस्ताद हैं सरफराज

    सरफराज लंबी-लंबी पारियां खेलने के लिए जाने जाते हैं। 12 FC शतकों में से आठ 150 से अधिक के रहे हैं।

    सरफराज की शतकीय पारियां इस प्रकार रही हैं:

    162 बनाम तमिलनाडु (2023)

    153 बनाम उत्तराखंड (2022)

    165 बनाम ओडिशा (2022)

    275 बनाम सौराष्ट्र (2022)

    177 बनाम मध्य प्रदेश (2020)

    226* बनाम हिमाचल प्रदेश (2020)

    301* बनाम यूपी (2020)

    155 बनाम मध्य प्रदेश (2015)

    कीर्तिमान

    2020 के बाद से सरफराज के हैं सबसे ज्यादा FC शतक

    सरफराज ने 2020 के बाद से सबसे अधिक FC शतक लगाए हैं। उन्होंने केवल 34 पारियों में 108.34 की औसत से 12 शतक जमाए हैं।

    वह ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन (15) और इंग्लैंड के जो रूट (13) से ही पीछे हैं। इन दोनों ने हालांकि इस अंतराल में 81-81 पारियां खेली हैं।

    सरफराज पहले ही रणजी ट्रॉफी 2022-23 में 107.75 की औसत से दो शतकों के सहारे 431 रन बना चुके हैं।

    2022

    सूर्यकुमार के लिए यादगार रहा साल 2022

    सूर्यकुमार की दमदार स्ट्रोक-मेकिंग ने 2022 में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। वह पिछले वर्ष 1,000 से अधिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे।

    उन्होंने 187.43 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 1,164 रन बनाए। पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट माउंगानुई में सूर्यकुमार ने अपना दूसरा टी-20 शतक (51 गेंदों में 111 *) लगाया।

    वह रोहित शर्मा (2018) के बाद एक कैलेंडर वर्ष में दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बने थे।

    सूर्यकुमार यादव

    सूर्यकुमार ने FC क्रिकेट में की शानदार वापसी

    विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार ने दिसंबर 2022 में हैदराबाद के खिलाफ 80 गेंदों में 90 रन बनाए थे। उस मैच से पहले सूर्यकुमार ने आखिरी बार फरवरी 2020 में FC मैच खेला था।

    उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ 107 गेंदों में 95 और 46 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली।

    सूर्यकुमार ने श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में खेले गए सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में रिकॉर्डतोड़ 112* रन बनाते अपना तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सूर्यकुमार यादव
    सरफराज़ खान
    क्रिकेट समाचार
    घरेलू क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    सूर्यकुमार यादव

    टी-20 विश्व कप: भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े टी-20 विश्व कप
    टी-20 विश्व कप: सेमीफाइनल में मोहम्मद रिजवान ने जमाया अर्धशतक, जानिए उनके शानदार आंकड़े मोहम्मद रिजवान
    टी-20 विश्व कप, दूसरा सेमीफाइनल: भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी टी-20 विश्व कप
    भारतीय टीम के समर्थन में उतरे सचिन तेंदुलकर, कहा- हम टी-20 में नंबर एक टीम हैं विराट कोहली

    सरफराज़ खान

    तिहरा शतक लगाने वाले सरफराज़ खान बोले- 'पहले मुझे पांडा कहते थे अब माचो कहते हैं' क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी: पिछली 10 पारियों में 1,258 रन बना चुका है यह युवा भारतीय बल्लेबाज क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी में सरफराज खान का शानदार फॉर्म जारी, चार मैचों में तीसरा शतक लगाया क्रिकेट समाचार
    फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली टीम बनी मुंबई रणजी ट्रॉफी

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम श्रीलंका: नुवानिदु फर्नांडो डेब्यू वनडे में लगाया अर्धशतक, अपने नाम किया खास रिकॉर्ड श्रीलंका क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे दौरे पर वनडे विश्व कप क्वालिफिकेशन पर होंगी आयरलैंड की नजरें क्रिकेट विश्व कप
    रणजी ट्रॉफी: संजय रघुनाथ ने चंडीगढ़ के खिलाफ लगाया शतक, विदर्भ की मजबूत शुरुआत रणजी ट्रॉफी
    दूसरा वनडे: श्रीलंका ने भारत को दिया 216 रनों का लक्ष्य, कुलदीप ने झटके तीन विकेट भारतीय क्रिकेट टीम

    घरेलू क्रिकेट

    रणजी ट्रॉफी: अरुण कार्तिक ने लगाया शतक, सर्विसेज के खिलाफ पुडुचेरी का संघर्ष जारी रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: विजय कुमार ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ लिए 5 विकेट, कर्नाटक को मिला आसान लक्ष्य रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: रिशव दास ने लगाया शतक, महाराष्ट्र के खिलाफ असम का संघर्ष जारी रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: आवेश खान के 12 विकेटों की बदौलत मध्य प्रदेश ने विदर्भ को हराया आवेश खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025