NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला मेडल, संकेत ने जीता भारोत्तोलन में सिल्वर
    अगली खबर
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला मेडल, संकेत ने जीता भारोत्तोलन में सिल्वर
    संकेत ने दिलाया भारत को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पहला मेडल (तस्वीर: ट्विटर/@Media_SAI)

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला मेडल, संकेत ने जीता भारोत्तोलन में सिल्वर

    लेखन Neeraj Pandey
    Jul 30, 2022
    05:01 pm

    क्या है खबर?

    राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को पहला मेडल मिल गया है। संकेत महादेव सरगर ने भारत को भारोत्तोलन में मेडल दिलाया है। संकेत ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में 248 किलो का भार उठाते हुए भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है।

    संकेत ने स्नैच में अपने पहले प्रयास में 107 और दूसरे प्रयास में 111 किलो का भार उठाया था। तीसरे प्रयास में उन्होंने 113 किलो का भार उठाया था।

    मैच

    चोट के कारण संकेत के हाथों से फिसला गोल्ड

    स्नैच में संकेत ने सबसे अधिक 113 किलो का भार उठाया था और क्लीन एंड जर्क में भी वह 135 किलो का भार उठाकर आगे चल रहे थे। हालांकि, दूसरे प्रयास में वह चोटिल हो गए। चोटिल होने के बावजूद उन्होंने तीसरे प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए।

    मलेशिया के बिन कासदान मोहम्मद ने आखिरी प्रयास में 142 किलो का भार उठाया और कुल 249 किलो के भार के साथ गोल्ड अपने नाम किया।

    बिन कासदान

    55 किलो भारवर्ग में राष्ट्रमंडल खेलों के रिकॉर्ड के साथ कासदान ने जीता गोल्ड

    स्नैच में बिन कासदान ने 107 किलो का भार पहले प्रयास में उठाया था और उनके अगले दो प्रयास सफल नहीं रहे थे। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने पहले प्रयास में ही 138 किलो का भार उठा लिया और इसके बाद इसका अगला प्रयास भी उनका विफल रहा।

    आखिरी प्रयास में 142 किलो का भार उठाने के साथ ही उन्होंने 55 किलोग्राम भारवर्ग में राष्ट्रमंडल खेल के रिकॉर्ड के साथ गोल्ड पर कब्जा जमाया।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    श्रीसंका के दिलंका इसुरु कुमारा योदागे ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। स्नैच में उन्होंने सबसे अधिक 105 किलो का भार उठाया था। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 120 किलो का भार उठाया और अंतिम दो प्रयास में विफल रहे।

    प्रदर्शन

    राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन?

    राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने भारोत्तोलन में शानदार प्रदर्शन किया है और अब तक दूसरे सबसे अधिक मेडल जीतने वाले देश हैं। भारत ने अब तक भारोत्तोलन में 126 मेडल जीते हैं। भारत को इस दौरान 43 गोल्ड, 49 सिल्वर और 34 ब्रॉन्ज मेडल मिले हैं।

    इस इवेंट में सबसे अधिक मेडल ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं जिन्होंने कुल 159 मेडल हासिल किए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 59 गोल्ड, 52 सिल्वर और 48 ब्रॉन्ज जीते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारोत्तोलन
    राष्ट्रमंडल खेल

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे में भारत से जाना होगा पाकिस्तान समाचार
    शाहरुख खान की 4 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, एक ने तो कमाए केवल 4 करोड़ रुपये शाहरुख खान
    कान्स 2025: करण जौहर की 'होमबाउंड' को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, 9 मिनट तक बजी तालियां करण जौहर
    ऐपल एयरप्ले की सुरक्षा खामी से आईफोन पर साइबर हमले का खतरा, ऐसे रहें सुरक्षित ऐपल

    भारोत्तोलन

    #SportsHeroesOfIndia: जानिए, कैसे ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला बनीं कर्णम मल्लेश्वरी खेलकूद
    ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली पहली ट्रांसजेंडर एथलीट बनेंगी न्यूजीलैंड की वेटलिफ्टर लौरेल हबर्ड ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने जीता रजत पदक ओलंपिक
    मीराबाई चानू ने जीता ओलंपिक रजत पदक, अब तक ऐसा रहा है भारोत्तोलन में सफर ओलंपिक

    राष्ट्रमंडल खेल

    क्या 2028 ओलंपिक में शामिल होगा क्रिकेट? ICC ने जगाई उम्मीद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    2022 कॉमनवेल्थ गेम्स: महिला क्रिकेट का जारी हुआ शेड्यूल, 29 जुलाई से होगी शुरुआत क्रिकेट समाचार
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम, जानें पूरा कार्यक्रम क्रिकेट समाचार
    कोरोना के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुए एशियाई खेल, सितंबर में होना था आयोजन चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025