NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारोत्तोलन में जेरेमी लालरिनुंगा ने जीता स्वर्ण, भारत को मिला अपना पांचवा पदक
    अगली खबर
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारोत्तोलन में जेरेमी लालरिनुंगा ने जीता स्वर्ण, भारत को मिला अपना पांचवा पदक
    लालरिनुंगा ने जीता स्वर्ण पदक (तस्वीर: ट्विटर/@GautamGambhir)

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारोत्तोलन में जेरेमी लालरिनुंगा ने जीता स्वर्ण, भारत को मिला अपना पांचवा पदक

    लेखन अंकित पसबोला
    Jul 31, 2022
    03:54 pm

    क्या है खबर?

    बर्मिंघम में खेले जा रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय भारोत्तोलकों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। पुरुषों के 67 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के जेरेमी लालरिनुंगा ने स्नैच में 140 किलो जबकि क्लीन एंड जर्क में 160 किलो का वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

    यह इन खेलों के मौजूदा संस्करण में भारोत्तोलक में भारत का कुल पांचवा पदक है।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन

    जेरेमी ने गेम रिकॉर्ड बनाकर जीता पदक

    मिजोरम से संबंध रखने वाले जेरेमी ने स्नैच के अपने पहले प्रयास में 136 किलो वजन उठाया। वहीं अपने दूसरे प्रयास में 140 किलो उठाकर उन्होंने गेम रिकॉर्ड स्थापित कर दिया। इसके बाद 143 किलो का उनका तीसरा प्रयास असफल रहा था।

    जेरेमी ने क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में 154 किलो उठाया, जिसके बाद वह दर्द में नजर आए। वहीं दूसरे प्रयास में 160 किलो उठाया। इसके बाद 165 किलो का उनका तीसरा प्रयास असफल रहा।

    पदक

    समोवा के वेटलिफ्टर ने जीता रजत

    जेरेमी ने कुल 300 किलो वजन उठाया, जो कि राष्ट्रमंडल खेलों में नया गेम रिकॉर्ड बन गया है।

    वहीं समोवा के वैपवा नेवो ने रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 127 किलो और क्लीन एंड जर्क में 166 किलो (गेम रिकॉर्ड) का वजन सफलतापूर्वक उठाया।

    नाइजीरिया के युवा वेटलिफ्टर जोसेफ उमोआफिया के खाते में कांस्य पदक आया, जिन्होंने कुल 290 किलो (130+160) वजन उठाया।

    महिला भारोत्तोलक

    महिलाओं में चानू और बिंद्यारानी ने जीते पदक

    इससे पहले टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। 49 किलोग्राम भारवर्ग में चानू ने स्वर्ण पदक हासिल करके सबकी उम्मीदों को सही साबित किया था। उन्होंने स्नैच में 88 किलो जबकि क्लीन एंड जर्क में 113 किलो का भार उठाया था।

    महिलाओं के 55 किलोग्राम भारवर्ग में बिंद्यारानी ने स्नैच में 86 किलो और क्लीन एंड जर्क में 116 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता था।

    पुरुष भारोत्तोलक

    गुरुराज और संकेत ने भी जीते पदक

    राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को पहला पदक भारोत्तोलन में संकेत महादेव सरगर ने दिलाया था। महाराष्ट्र के सांगली में जन्में संकेत ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में 248 किलो का भार उठाते हुए भारत को रजत पदक दिलाया था।

    वहीं पुरुषों के 61 किलोग्राम भारवर्ग में गुरुराज पुजारी ने कांस्य पदक हासिल किया। गुरुराज ने स्नैच में 118 किलो और क्लीन एंड जर्क में 151 किलो का भार उठाया।

    भारत ने फिलहाल भारोत्तोलन में कुल पांच पदक जीत लिए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारोत्तोलन
    राष्ट्रमंडल खेल
    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड

    भारोत्तोलन

    #SportsHeroesOfIndia: जानिए, कैसे ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला बनीं कर्णम मल्लेश्वरी खेलकूद
    ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली पहली ट्रांसजेंडर एथलीट बनेंगी न्यूजीलैंड की वेटलिफ्टर लौरेल हबर्ड ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने जीता रजत पदक ओलंपिक
    मीराबाई चानू ने जीता ओलंपिक रजत पदक, अब तक ऐसा रहा है भारोत्तोलन में सफर ओलंपिक

    राष्ट्रमंडल खेल

    क्या 2028 ओलंपिक में शामिल होगा क्रिकेट? ICC ने जगाई उम्मीद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    2022 कॉमनवेल्थ गेम्स: महिला क्रिकेट का जारी हुआ शेड्यूल, 29 जुलाई से होगी शुरुआत क्रिकेट समाचार
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम, जानें पूरा कार्यक्रम क्रिकेट समाचार
    कोरोना के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुए एशियाई खेल, सितंबर में होना था आयोजन चीन समाचार

    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला मेडल, संकेत ने जीता भारोत्तोलन में सिल्वर भारोत्तोलन
    कौन हैं राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय भारोत्तोलक संकेत महादेव सरगर? भारोत्तोलन
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला भारोत्तोलन में दूसरा मेडल, गुरुराज पुजारी ने जीता ब्रॉन्ज भारोत्तोलन
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला गोल्ड मेडल, मीराबाई चानू ने बनाया इतिहास मीराबाई चानू
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025