NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने घाना को 11-0 से हराया
    अगली खबर
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने घाना को 11-0 से हराया
    भारत ने घाना को बड़े अंतर से हराया (तस्वीर: ट्विटर/@Tejasvi_Surya)

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने घाना को 11-0 से हराया

    लेखन अंकित पसबोला
    Jul 31, 2022
    10:24 pm

    क्या है खबर?

    राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने अभियान की धमाकेदार जीत से शुरुआत की है। अपने पहले मैच में भारत ने घाना को 11-0 से हराया है।

    भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह ने गोल की हैट्रिक लगाई है। वहीं जुगराज सिंह ने दो गोल किए हैं।

    भारत का अगला मैच 01 अगस्त को इंग्लैंड से होना है।

    आइए आज के मैच पर एक नजर डालते हैं।

    पहला क्वार्टर

    पहले क्वार्टर में भारत ने किए तीन गोल

    मैच के शुरुआती मिनट में भी भारतीय हॉकी टीम ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, जिस पर अभिषेक ने रिबाउंड शॉट पर गोल कर दिया। वहीं भारत ने लगातार आक्रमण जारी रखा और पेनल्टी कॉर्नर पर इस बार हरमनप्रीत ने गोल करके बढ़त को दोगुना कर दिया।

    पहले क्वार्टर में भारत ने अपेक्षाकृत कमजोर नजर आ रही विपक्षी घाना पर पूरी तरह से दबाव बनाकर रखा और शमशेर ने गोल करके स्कोर 3-0 कर दिया।

    दूसरा क्वार्टर

    दूसरे क्वार्टर में आकाशदीप और जुगराज ने किए गोल

    मैच के 20वें मिनट में आकाशदीप सिंह ने शानदार मैदानी गोल कर दिया। वहीं मैच के 22वें मिनट पर भारत को पेनल्टी स्ट्रोक हासिल हुआ, जिस पर जुगराज सिंह ने अपना खाता खोल दिया।

    पिछड़ने के बावजूद घाना ने लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन सफलता हासिल नहीं कर सके।

    दूसरे क्वार्टर में भारत ने अपने दूसरे गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक को मैदान में उतारा।

    पहले हॉफ की समाप्ति तक भारत ने 63 प्रतिशत गेंद पर कब्जा जमाए रखा।

    तीसरा क्वार्टर

    तीसरे क्वार्टर में भारत ने दागे चार गोल

    तीसरे क्वार्टर में तकरीबन पांच मिनट बीत जाने के बाद हरमनप्रीत ने अपना दूसरा गोल कर दिया। वहीं नीलकांता शर्मा ने गोल करके बढ़त को मजबूत कर दिया।

    इसके बाद पेनल्टी कॉर्नर पर वरुण कुमार और जुगराज सिंह ने गोल करके टीम का स्कोर 9-0 कर दिया।

    तीसरे क्वार्टर में भारत ने कुल चार गोल किए।

    भारतीय फॉरवर्ड लाइन की गति का विपक्षी रक्षापंक्ति के पास कोई जवाब नहीं था।

    चौथा क्वार्टर

    आखिरी क्वार्टर में भारत ने दो गोल किए

    आखिरी क्वार्टर के चौथे मिनट में गुरजंट के शानदार पास पर मनदीप ने घाना के गोलकीपर को छकाते हुए अपना पहला और भारत का 10वां गोल कर दिया।

    अपना 150वां मैच खेल रहे हरमनप्रीत ने मैच खत्म होने से लगभग सात मिनट पहले पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर दिया। यह उनका आज के मैच में तीसरा गोल था।

    यह मैच भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह के अंतरराष्ट्रीय करियर का 300वां मैच रहा।

    ट्विटर पोस्ट

    मनप्रीत ने खेला अपना 300वां मैच

    Congratulating the deserving and outstanding Manpreet Singh on reaching 300 international caps.#IndiaKaGame #HockeyIndia #B2022 #Birmingham2022 pic.twitter.com/ZlNEDKcwAE

    — Hockey India (@TheHockeyIndia) July 31, 2022
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉकी टूर्नामेंट
    भारतीय हॉकी टीम
    राष्ट्रमंडल खेल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    हॉकी टूर्नामेंट

    हॉकी वर्ल्ड कप: भारत ने अफ्रीका को 5-0 से हराया, बेल्ज़ियम ने भी दर्ज की जीत हॉकी समाचार
    हॉकी वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया ने की विजयी शुरुआत, चीन ने इंग्लैंड को चौंकाया हॉकी समाचार
    हॉकी वर्ल्ड कप: भारत बनाम बेल्ज़ियम मुकाबला ड्रॉ, कनाडा ने भी अफ्रीका से खेला ड्रॉ हॉकी समाचार
    हॉकी वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना ने न्यूजीलैंड को 3-0 से पीटा, फ्रांस बनाम स्पेन मुकाबला रहा ड्रॉ हॉकी वर्ल्ड लीग

    भारतीय हॉकी टीम

    आज से शुरू होगा हॉकी वर्ल्ड कप, जानिये भारतीय टीम का इतिहास और अन्य जानकारियां पाकिस्तान समाचार
    #ChampsYouShouldKnow: हॉकी के जादूगर धनराज पिल्लै, जिन्होंने भारतीय हॉकी को नई ऊचाइयों पर पहुंचाया हॉकी टूर्नामेंट
    FIH मेल प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय हॉकी खिलाड़ी बने मनप्रीत सिंह हॉकी समाचार
    भारतीय हॉकी टीम ने हासिल की अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग, अर्जेंटीना को छोड़ा पीछे हॉकी समाचार

    राष्ट्रमंडल खेल

    क्या 2028 ओलंपिक में शामिल होगा क्रिकेट? ICC ने जगाई उम्मीद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    2022 कॉमनवेल्थ गेम्स: महिला क्रिकेट का जारी हुआ शेड्यूल, 29 जुलाई से होगी शुरुआत क्रिकेट समाचार
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम, जानें पूरा कार्यक्रम क्रिकेट समाचार
    कोरोना के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुए एशियाई खेल, सितंबर में होना था आयोजन चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025