NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय मिक्स्ड बैडमिंटन टीम को फाइनल में मिली हार, रजत पदक जीता
    खेलकूद

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय मिक्स्ड बैडमिंटन टीम को फाइनल में मिली हार, रजत पदक जीता

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय मिक्स्ड बैडमिंटन टीम को फाइनल में मिली हार, रजत पदक जीता
    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 03, 2022, 10:21 am 1 मिनट में पढ़ें
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय मिक्स्ड बैडमिंटन टीम को फाइनल में मिली हार, रजत पदक जीता
    भारतीय बैडमिंटन टीम को मिला रजत पदक (तस्वीर: ट्विटर/@BAI_Media) e

    राष्ट्रंमडल खेल 2022 में भारतीय बैडमिंटन टीम को मिक्स्ड इवेंट के फाइनल में हार मिली है। मंगलवार रात को हुए खिताबी मुकाबले में मलेशिया ने भारत को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। भारतीय टीम सिर्फ महिला एकल वर्ग का ही मैच जीत सकी और मलेशिया की चुनौती को पार नहीं कर सकी। इसके साथी ही बर्मिंघम खेलों में भारत ने अब तक 13 पदक जीत लिए हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    भारत की खराब शुरुआत

    फाइनल मुकाबले में भारत की खराब शुरुआत रही। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी को हारून चिया और सू वूई यिक की मलेशियाई जोड़ी ने सीधे गेम में हराकर बढ़त बना ली। पहले गेम में भारतीय जोड़ी ने अच्छा संघर्ष दिखाया लेकिन 21-18 से विपक्षी जोड़ी ने जीत लिया। हालांकि, दूसरे गेम में 15-21 से हारने वाले सात्विक-चिराग ने निराश किया।

    सिंधु ने कराई वापसी

    भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु ने अपेक्षाकृत प्रदर्शन करते हुए महिला एकल मैच जीत लिया और स्कोर 1-1 कर दिया। भले ही सिंधु ने मैच सीधे गेम में जीता लेकिन उन्हें इसके लिए कड़ी मशक्क्त करनी पड़ी। पहला गेम रोमांचक रहा, जिसे सिंधु ने 22-20 से जीत लिया। दूसरे गेम में भी मलेशियाई शटलर ने अच्छा संघर्ष किया लेकिन जीत हासिल नहीं कर सकी। दूसरे गेम को सिंधु ने 21-17 से अपने नाम किया।

    श्रीकांत ने किया निराश

    फाइनल में अब भारत और मलेशिया की टीमें 1-1 से बराबरी पर थी और भारत की तरफ से अगली चुनौती पुरुष एकल में किदांबी श्रीकांत ने पेश की। पूर्व विश्व नंबर एक श्रीकांत को तीन गेम तक चले मुकाबले में मलेशिया के त्जे योंग एनजी ने 21-19, 6-21, 21-16 से हरा दिया। श्रीकांत की हार के बाद फाइनल मुकाबले में भारत 1-2 से पीछे हो गया। इसके साथ ही भारत की स्वर्ण पदक की उम्मीदों को झटका लग गया।

    महिला युगल जोड़ी को भी मिली हार

    इसके बाद फाइनल में पिछड़ रही भारत की उम्मीदें त्रिषा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी पर टिकी थी। महिला युगल मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने बेहतरीन खेल दिखाया। लेकिन अनुभव की कमी के कारण उन्हें इस मुकाबले में 21-18, 21-17 से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही मलेशिया ने फाइनल को 3-1 से अपने नाम करके स्वर्ण पदक हासिल किया। दूसरी तरफ भारत को रजत से संतोष करना पड़ा।

    भारत ने जीत लिए हैं फिलहाल 13 पदक

    बर्मिंघम में जारी राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का यह पांचवा रजत पदक है। भारत ने इन खेलों में अब तक कुल 13 पदक जीत लिए हैं, जिसमें पांच स्वर्ण शामिल है। फिलहाल भारत अंक तालिका में छठे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर बरकरार है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बैडमिंटन
    पीवी सिंधु
    राष्ट्रमंडल खेल
    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    ताज़ा खबरें

    शरद पवार के पोते रोहित पवार बने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शरद पवार
    रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' से मोहनलाल का पहला लुक जारी, कैमियो रोल में नजर आएंगे अभिनेता रजनीकांत
    ब्राजील की सरकारी इमारतों पर बोल्सोनारो के समर्थकों का धावा, यहां तक कैसे पहुंची स्थिति? ब्राजील
    लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण यात्रियों से भरी बस पलटी, 3 की मौत उत्तर प्रदेश

    बैडमिंटन

    केरल: दुल्हन से साइन करवाया पति को 'दोस्तों से मिलने से न रोकने' का कॉन्ट्रैक्ट केरल
    फ्रेंच ओपन 2022: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने जीता खिताब चिराग शेट्टी
    BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप: सात्विक-चिराग की जोड़ी ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक सुनिश्चित किया BWF विश्व चैंपियनशिप
    BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप से हटीं पीवी सिंधु, सोशल मीडिया पर बताया हटने का कारण पीवी सिंधु

    पीवी सिंधु

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत ने 22 स्वर्ण समेत जीते कुल 61 पदक, ऐसा रहा प्रदर्शन राष्ट्रमंडल खेल
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: पीवी सिंधु ने जीता स्वर्ण पदक, फाइनल में कनाडा की मिशेल को हराया बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय दल में शामिल 14 साल की अनाहत सिंह कौन हैं? राष्ट्रमंडल खेल
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: जानें पूरा भारतीय दल, पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी एथलेटिक्स

    राष्ट्रमंडल खेल

    खेलकूद से जुड़े क्षेत्रों में करियर की अपार संभावनाएं, जानें कहां-कहां मिल सकती है नौकरी भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI)
    राष्ट्रमंडल खेल की समाप्ति के बाद बर्मिंघम से लापता हुए पाकिस्तान के दो मुक्केबाज पाकिस्तान समाचार
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: ऑस्ट्रेलियाई तैराक एम्मा मैककॉन ने 56 देशों से अधिक पदक जीते टोक्यो ओलंपिक
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐसा रहा प्रदर्शन भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    मीराबाई चानू हुईं चोटिल, 5 महीनों तक रहेंगी खेल से दूर मीराबाई चानू
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: अगस्त के लिए स्टोक्स समेत ये खिलाड़ी हुए नामांकित इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    #NewsBytesExclusive: राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल के साथ खास बातचीत मुक्केबाज़ी
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम को मिला रजत पदक, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया हॉकी टूर्नामेंट

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023