NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / राष्ट्रमंडल खेल 2022: अमित पंघाल की विजयी शुरुआत, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
    अगली खबर
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: अमित पंघाल की विजयी शुरुआत, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
    उम्मीद के मुताबिक पंघाल ने की विजयी शुरुआत (तस्वीर: ट्विटर/ANI)

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: अमित पंघाल की विजयी शुरुआत, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    लेखन Neeraj Pandey
    Aug 01, 2022
    05:38 pm

    क्या है खबर?

    भारत के स्टार मुक्केबाज अमित पंघाल ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में विजयी शुरुआत की है। पंघाल ने वनुआतू के नामरी बेरी को दबदबे के साथ हराया है। इस मैच को जीतने के साथ ही पंघाल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।

    पहले दो राउंड में ही यह तय हो गया था कि पंघाल मैच को अपने नाम कर चुके हैं। पंघाल ने बुद्धिमानी और तेजी का बेजोड़ मेल दिखाया।

    लेखा-जोखा

    बड़े अंतर से जीते अमित

    अमित ने मैच की शुरुआत शानदार तरीके से की थी और तीनों ही राउंड में पूरे 10-10 अंक हासिल किए। बेरी ने पहले राउंड में नौ-नौ प्वाइंट हासिल किए थे, लेकिन अगले दो राउंड में वह आठ अंक से आगे नहीं जा पाए।

    शुरुआत से लेकर अंत तक अमित के विपक्षी उनकी चालों को समझने की कोशिश करते रहे, लेकिन अमित ने अपनी तेजी और चतुराई ने उन्हें इसका मौका नहीं दिया।

    टोक्यो ओलंपिक

    ओलंपिक में पंघाल ने किया था निराश

    टोक्यो ओलंपिक में पंघाल ने काफी निराश किया था। 52 किलो भारवर्ग में पंघाल विश्व के नंबर एक मुक्केबाज के रूप में ओलंपिक में पहुंचे थे।

    हालांकि, पहले ही मैच में हार झेलकर वह ओलंपिक से बाहर हो गए थे। पंघाल को रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले कोलंबिया के मुक्केबाज युबेरजेन मार्टिनेज 1-4 के अंतर से हराया था। टोक्यो में भारतीय मुक्केबाजी दल कोई मेडल नहीं जीत पाया था।

    उपलब्धियां

    ये उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं पंघाल

    2017 में नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में डेब्यू करते हुए ही पंघाल ने गोल्ड मेडल जीता था। 2018 राष्ट्रमंडल खेल में पंघाल ने सिल्वर मेडल जीता था। सितंबर 2019 में वह AIBA वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बने थे।

    2018 में पंघाल ने जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था जो उनके करियर के सबसे मेडल्स में से एक है। वह एशियन चैंपियनशिप में भी गोल्ड जीत चुके हैं।

    मेडल टैली

    अब तक छह मेडल जीत चुका है भारत

    राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत ने अब तक छह मेडल जीते हैं और ये सभी मेडल भारोत्तोलन से आए हैं। मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा और अचिंता शुली ने भारत के लिए गोल्ड जीते हैं।

    संकेत महादेव सरगर और विंद्यारानी देवी ने सिल्वर मेडल जीते हैं तो वहीं गुरुराज पुजारी ने ब्रॉन्ज हासिल किया है। छह मेडल्स के साथ भारतीय टीम मेडल टैली में छठे स्थान पर मौजूद है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुक्केबाज़ी
    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    मुक्केबाज़ी

    इस ख़ास वर्कआउट से केवल चार घंटे में मैरी कॉम ने घटाया दो किलो वज़न, जानें स्वास्थ्य
    बॉक्सिंग के दौरान चोट लगने से 27 वर्षीय अमेरिकी बॉक्सर की मौत खेलकूद
    मेडल के लिए मिलने थे लाखों, सात महीने से इंतजार कर रहे भारतीय मुक्केबाज खेलकूद
    अब तक आठ भारतीय मुक्केबाजों ने हासिल किया ओलंपिक कोटा, बढ़ सकती है संख्या ओलंपिक

    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला मेडल, संकेत ने जीता भारोत्तोलन में सिल्वर भारोत्तोलन
    कौन हैं राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय भारोत्तोलक संकेत महादेव सरगर? भारोत्तोलन
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला भारोत्तोलन में दूसरा मेडल, गुरुराज पुजारी ने जीता ब्रॉन्ज भारोत्तोलन
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला गोल्ड मेडल, मीराबाई चानू ने बनाया इतिहास मीराबाई चानू
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025