NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / राष्ट्रमंडल खेल 2022: बिंद्यारानी देवी ने भारोत्तोलन में जीता रजत, भारत को मिला चौथा पदक
    अगली खबर
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: बिंद्यारानी देवी ने भारोत्तोलन में जीता रजत, भारत को मिला चौथा पदक
    बिंद्यारानी ने क्लीन एंड जर्क में बनाया गेम रिकॉर्ड (तस्वीर: ट्विटर/@WeAreTeamIndia)

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: बिंद्यारानी देवी ने भारोत्तोलन में जीता रजत, भारत को मिला चौथा पदक

    लेखन अंकित पसबोला
    Jul 31, 2022
    09:00 am

    क्या है खबर?

    राष्ट्रमंडल खेल 2022 में बिंद्यारानी देवी ने शनिवार को भारोत्तोलन में महिलाओं के 55 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक हासिल किया।

    पहली बार इन खेलों में शिरकत कर रही बिंद्यारानी ने स्नैच में 86 किलो और क्लीन एंड जर्क में 116 किलो वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल करते हुए पदक अपने नाम किया।

    यह दूसरे दिन भारत के खाते में आने वाला चौथा पदक रहा।

    आइए उनके प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    रिकॉर्ड

    क्लीन एंड जर्क में बिंद्यारानी ने दर्ज किया गेम रिकॉर्ड

    पहले प्रयास में बिंद्यारानी ने स्नैच राउंड में 81 किलो भार उठाया और उसके बाद 84 किलो का सफल प्रयास किया। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 86 किलो का भार उठाया।

    वहीं क्लीन एंड जर्क के अंतिम प्रयास में उन्होंने 116 किलो वजन उठाया, जो कि इन खेलों में गेम रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

    बता दें क्लीन एंड जर्क में उनका 114 किलो का दूसरा प्रयास असफल रहा था जबकि पहले प्रयास में 110 किलो उन्होंने सफलतापूर्वक उठाया था।

    प्रतियोगिता

    ओलारिनोय ने जीता स्वर्ण

    महिलाओं के 55 किलोग्राम भारवर्ग में नाइजीरिया की आदिजात ओलारिनोय ने स्वर्ण पदक जीता।

    उन्होंने स्नैच में अपने तीसरे प्रयास में 92 किलो उठाकर गेम रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 111 किलो उठाकर, कुल 203 किलो वजन के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।

    इंग्लैंड की फ्रायर मोरो 198 किलो के साथ तीसरे स्थान पर रही, जिन्होंने स्नैच में 86 किलो और क्लीन एंड जर्क में 109 किलो भार उठाया।

    मीराबाई चानू

    मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

    इससे पहले भारत की स्टार महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। 49 किलोग्राम भारवर्ग में चानू ने स्वर्ण पदक हासिल करके सबकी उम्मीदों को सही साबित किया है।

    चानू ने स्नैच में 88 किलो का भार उठाकर अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी की है। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 113 किलो का भार उठाया। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में सबसे अधिक भार उठाने का नया रिकॉर्ड बनाया है।

    भारत्तोलन

    गुरुराज और संकेत ने भी जीते पदक

    राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को पहला पदक भारोत्तोलन में संकेत महादेव सरगर ने दिलाया था। महाराष्ट्र के सांगली में जन्में संकेत ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में 248 किलो का भार उठाते हुए भारत को रजत पदक दिलाया था।

    वहीं पुरुषों के 61 किलोग्राम भारवर्ग में गुरुराज पुजारी ने कांस्य पदक हासिल किया। गुरुराज ने स्नैच में 118 किलो और क्लीन एंड जर्क में 151 किलो का भार उठाया।

    भारत ने फिलहाल भारोत्तोलन में कुल चार पदक जीत लिए हैं।

    जानकारी

    चोट के चलते स्वर्ण से चूके संकेत

    स्नैच में संकेत ने सर्वाधिक 113 किलो का भार उठाया और क्लीन एंड जर्क में भी वह 135 किलो का भार उठाकर आगे चल रहे थे। हालांकि, दूसरे प्रयास में वह चोटिल हो गए। जिसके बाद उन्होंने तीसरा प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मीराबाई चानू
    भारोत्तोलन
    राष्ट्रमंडल खेल
    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    मीराबाई चानू

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला गोल्ड मेडल, मीराबाई चानू ने बनाया इतिहास भारोत्तोलन

    भारोत्तोलन

    #SportsHeroesOfIndia: जानिए, कैसे ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला बनीं कर्णम मल्लेश्वरी खेलकूद
    ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली पहली ट्रांसजेंडर एथलीट बनेंगी न्यूजीलैंड की वेटलिफ्टर लौरेल हबर्ड ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने जीता रजत पदक ओलंपिक
    मीराबाई चानू ने जीता ओलंपिक रजत पदक, अब तक ऐसा रहा है भारोत्तोलन में सफर ओलंपिक

    राष्ट्रमंडल खेल

    क्या 2028 ओलंपिक में शामिल होगा क्रिकेट? ICC ने जगाई उम्मीद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    2022 कॉमनवेल्थ गेम्स: महिला क्रिकेट का जारी हुआ शेड्यूल, 29 जुलाई से होगी शुरुआत क्रिकेट समाचार
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम, जानें पूरा कार्यक्रम क्रिकेट समाचार
    कोरोना के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुए एशियाई खेल, सितंबर में होना था आयोजन चीन समाचार

    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला मेडल, संकेत ने जीता भारोत्तोलन में सिल्वर भारोत्तोलन
    कौन हैं राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय भारोत्तोलक संकेत महादेव सरगर? भारोत्तोलन
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला भारोत्तोलन में दूसरा मेडल, गुरुराज पुजारी ने जीता ब्रॉन्ज भारोत्तोलन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025