NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने वेल्स को हराकर जीता अपना दूसरा मैच
    अगली खबर
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने वेल्स को हराकर जीता अपना दूसरा मैच
    भारत ने वेल्स को हराया (तस्वीर: ट्विटर/@TheHockeyIndia)

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने वेल्स को हराकर जीता अपना दूसरा मैच

    लेखन अंकित पसबोला
    Jul 31, 2022
    10:36 am

    क्या है खबर?

    राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने दूसरे मुकाबले में वेल्स को 3-1 से हराया है।

    भारत की ओर से वंदना कटारिया ने दो जबकि गुरजीत कौर ने एक गोल किया।

    दिलचस्प रूप से भारत ने तीनों गोल पेनल्टी कॉर्नर की मदद से किए।

    भारत ने पूल-A में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। बता दें भारत ने अपने पहले मैच में घाना को हराया था।

    इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    पहला क्वार्टर

    पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं कर सका भारत

    भारत ने आक्रामक शुरुआत करते हुए मैच के पहले ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया। लेकिन भारतीय टीम इस पर गोल करने में असफल हुई।

    हालांकि, इसके बाद भी भारत ने अपनी आक्रमण की प्रवृत्ति को जारी रखा और शुरुआती 15 मिनट में वेल्स के दायरे (सर्कल) में आठ बार घुसपैठ की, जिस दौरान कई गोल करने के अवसर पैदा हुए लेकिन भारत पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं कर सका।

    दूसरा क्वार्टर

    दूसरे क्वार्टर में भारत ने किए दो गोल

    भारत ने वेल्स पर दबाव बनाना जारी रखा और दूसरे क्वार्टर के दूसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। लेकिन वेल्स की रक्षापंक्ति ने इस प्रयास को भी असफल कर दिया।

    लगातार आक्रमणों के बीच अनुभवी स्ट्राइकर वंदना ने 26वें मिनट में गोल करके भारत का खाता खोल दिया। इसके बाद गुरजीत ने मैच के 28वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल करके भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया।

    तीसरा क्वार्टर

    तीसरे क्वार्टर में वेल्स ने किया एक गोल

    2-0 से आगे चल रही भारतीय टीम ने दूसरे हाफ की शुरुआत उसी तीव्रता के साथ की और अपने विरोधियों पर दबाव बनाना जारी रखा। उन्होंने मैच के 39वें मिनट में भी एक पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया, लेकिन गोल नहीं कर सके।

    दूसरी तरफ वेल्स ने मैच के 45वें मिनट में गोल करके स्कोर को 2-1 (भारत के पक्ष में) कर दिया। वेल्स से जेना ह्यूजेस ने तीसरे क्वार्टर के अंतिम मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील दिया।

    चौथा क्वार्टर

    चौथे क्वार्टर में वंदना ने किया अपना दूसरा गोल

    मैच के चौथे क्वार्टर में वंदना ने एक और गोल किया और भारत की बढ़त को और मजबूत कर दिया। उन्होंने मैच के 48वें में गोल किया।

    इसके बाद दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ कई प्रयास किए लेकिन गोल करने में असफल रहीं और आखिरकार भारत ने मैच जीतकर पूरे तीन अंक हासिल किए।

    राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय टीम का अगला मुकाबला 02 अगस्त को इंग्लैंड से होना है।

    जानकारी

    भारत ने पहले मैच में घाना को हराया था

    इससे पहले अपने पहले मैच में भारत ने घाना को 5-0 से हराकर अपने अभियान की जोरदार शुरुआत की थी। उस मुकाबले में भारत के लिए ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर ने सबसे अधिक दो गोल किए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉकी टूर्नामेंट
    भारतीय महिला हॉकी टीम
    राष्ट्रमंडल खेल

    ताज़ा खबरें

    आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज: एंडी बालबर्नी ने जड़ा वनडे करियर का 9वां शतक, जानिए उनके शानदार आंकड़े  आयरलैंड क्रिकेट टीम
    'हेरा फेरी 3' विवाद: परेश रावल को दिए गए थे 11 लाख रुपये, निर्माताओं का दावा परेश रावल
    ओला रोडस्टर X की डिलीवरी 23 मई से होगी शुरू, जानिए इसकी खासियत  ओला इलेक्ट्रिक
    जोफ्रा आर्चर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर जोफ्रा आर्चर

    हॉकी टूर्नामेंट

    हॉकी वर्ल्ड कप: भारत ने अफ्रीका को 5-0 से हराया, बेल्ज़ियम ने भी दर्ज की जीत हॉकी समाचार
    हॉकी वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया ने की विजयी शुरुआत, चीन ने इंग्लैंड को चौंकाया हॉकी समाचार
    हॉकी वर्ल्ड कप: भारत बनाम बेल्ज़ियम मुकाबला ड्रॉ, कनाडा ने भी अफ्रीका से खेला ड्रॉ हॉकी समाचार
    हॉकी वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना ने न्यूजीलैंड को 3-0 से पीटा, फ्रांस बनाम स्पेन मुकाबला रहा ड्रॉ हॉकी वर्ल्ड लीग

    भारतीय महिला हॉकी टीम

    संघर्ष, सफर और ओलंपिक की तैयारियां; भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी से खास बातचीत हॉकी समाचार
    कोरोना से लड़ाई: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जुटाए 20 लाख रूपये, NGO को दिया दान हॉकी समाचार
    कोराना वायरस: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कुक की मौत, भारतीय हॉकी टीम फंसी भारतीय हॉकी टीम
    टोक्यो ओलंपिक: नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय महिला हॉकी टीम को मिली करारी हार ओलंपिक

    राष्ट्रमंडल खेल

    क्या 2028 ओलंपिक में शामिल होगा क्रिकेट? ICC ने जगाई उम्मीद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    2022 कॉमनवेल्थ गेम्स: महिला क्रिकेट का जारी हुआ शेड्यूल, 29 जुलाई से होगी शुरुआत क्रिकेट समाचार
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम, जानें पूरा कार्यक्रम क्रिकेट समाचार
    कोरोना के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुए एशियाई खेल, सितंबर में होना था आयोजन चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025