NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / राष्ट्र्मंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने जीता स्वर्ण, फाइनल में सिंगापुर को हराया
    अगली खबर
    राष्ट्र्मंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने जीता स्वर्ण, फाइनल में सिंगापुर को हराया
    भारतीय पुरुष टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण (तस्वीर: ट्विटर/@sharathkamal1)

    राष्ट्र्मंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने जीता स्वर्ण, फाइनल में सिंगापुर को हराया

    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 03, 2022
    09:03 am

    क्या है खबर?

    भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने बीते मंगलवार को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीता है। फाइनल मुकाबले में भारत ने सिंगापुर को 3-1 से हरा दिया।

    निर्णायक मुकाबले में हरमीत देसाई ने क्लेरेंस च्यू को 11-8, 11-5, 11-6 से हराकर खिताब दिलाया।

    इस जीत के साथ भारतीय पुरुष टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीता है।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन

    फाइनल में ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन

    भारत की युगल टीम देसाई और जी साथियान की जोड़ी ने अपना पहला गेम 13-11 और दूसरा 11-7 से जीत लिया। भारतीय जोड़ी ने तीसरे गेम को 11-5 से जीतकर बढ़त दिला दी।

    वहीं अनुभवी अचंता शरथ कमल अपना मैच च्यू (7-11, 14-12, 3-11, 11-9) के खिलाफ हार गए।

    हालांकि, साथियान ने अपना अगला मैच कोएन पैंग (12-10, 7-11, 11-7, 11-4) के खिलाफ जीतकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया।

    निर्णायक गेम को देसाई ने आसानी से जीत लिया।

    लेखा-जोखा

    राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय पुरुष टीम का प्रदर्शन

    2022 राष्ट्रमंडल खेलों में इस स्वर्ण पदक जीतने से पहले, भारत ने टेबल टेनिस में 2018 पुरुष टीम स्पर्धा जीती थी।

    वहीं इससे पहले भारतीय पुरुष टीम 2014 में राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने में असफल रहे थे जबकि 2010 में टीम ने कांस्य पदक जीता था।

    साल 2006 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने सिंगापुर को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। साल 2002 में भारत ने कांस्य पदक जीता था।

    सेमीफाइनल और क्वार्टर फाइनल

    सेमीफाइनल और क्वार्टर फाइनल में भारत ने नाइजीरिया और बांग्लादेश को हराया

    भारत ने सेमीफाइनल में नाइजीरिया को 3-0 से हराया।

    सेमीफाइनल में हरमीत और साथियान की जोड़ी ने अपना युगल मैच आसानी से जीता जबकि शरथ कमल ने अरुणा कादरी को हराया था। अगले एकल मैच में साथियान ने ओलाजाइड ओमोटायो के खिलाफ एक करीबी मुकाबला जीता।

    इससे पहले क्वार्टर फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 3-0 से हराया था। हरमीत और साथियान ने अपना युगल मैच जीता। कमल और साथियान ने अपने-अपने एकल जीते।

    जानकारी

    भारत ने ग्रुप चरण में जीते सभी मैच

    भारत ने सिंगापुर को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। यह भारतीय पुरुष टीम के लिए 3-0 की जीत थी। इससे पहले भारतीय पुरुष टीम ने ग्रुप चरण में उत्तरी आयरलैंड और बारबाडोस को 3-0 के अंतर से हराया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टेबल टेनिस
    राष्ट्रमंडल खेल
    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    टेबल टेनिस

    मौमा दास समेत इन सात खेल हस्तियों को मिलेंगे पद्म पुरस्कार एथलेटिक्स
    शरत कमल समेत चार भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई टोक्यो ओलंपिक
    टेबल टेनिस: मिक्स्ड डबल्स में शरत कमल और मनिका बत्रा ने हासिल किया टोक्यो ओलंपिक टिकट मनिका बत्रा
    टोक्यो ओलंपिक: तीसरे दौर में हारकर बाहर हुई मनिका बत्रा, सीधे सेट में मिली शिकस्त टोक्यो ओलंपिक

    राष्ट्रमंडल खेल

    क्या 2028 ओलंपिक में शामिल होगा क्रिकेट? ICC ने जगाई उम्मीद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    2022 कॉमनवेल्थ गेम्स: महिला क्रिकेट का जारी हुआ शेड्यूल, 29 जुलाई से होगी शुरुआत क्रिकेट समाचार
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम, जानें पूरा कार्यक्रम क्रिकेट समाचार
    कोरोना के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुए एशियाई खेल, सितंबर में होना था आयोजन चीन समाचार

    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला मेडल, संकेत ने जीता भारोत्तोलन में सिल्वर भारोत्तोलन
    कौन हैं राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय भारोत्तोलक संकेत महादेव सरगर? भारोत्तोलन
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला भारोत्तोलन में दूसरा मेडल, गुरुराज पुजारी ने जीता ब्रॉन्ज भारोत्तोलन
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला गोल्ड मेडल, मीराबाई चानू ने बनाया इतिहास मीराबाई चानू
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025