NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / राष्ट्रमंडल खेल 2022: इंग्लैंड ने दमदार वापसी करते हुए भारतीय हॉकी टीम के साथ खेला ड्रॉ
    अगली खबर
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: इंग्लैंड ने दमदार वापसी करते हुए भारतीय हॉकी टीम के साथ खेला ड्रॉ
    इंग्लैंड की तरफ से देखने को मिली शानदार वापसी (तस्वीर: www.englandhockey.co.uk)

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: इंग्लैंड ने दमदार वापसी करते हुए भारतीय हॉकी टीम के साथ खेला ड्रॉ

    लेखन Neeraj Pandey
    Aug 01, 2022
    10:15 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ 4-4 से ड्रॉ खेलना पड़ा है। इंग्लिश टीम ने अंतिम क्वार्टर में तीन गोल दागते हुए मैच को ड्रॉ कराया है। पहले दो क्वार्टर के बाद भारत मजबूत स्थिति में था, लेकिन इंग्लिश टीम ने शानदार वापसी की।

    इंग्लैंड के लिए निक बैंडूरैक और भारत के लिए मंदीप सिंह ने दो-दो गोल दागे।

    आइए जानते हैं कैसा रहा मुकाबला।

    पहला क्वार्टर

    पहले क्वार्टर में भारत ने ली थी 2-0 की बढ़त

    भारतीय हॉकी टीम के लिए मैच की शुरुआत बेहद शानदार रही और तीन मिनट के अंदर ही ललित उपाध्याय ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। इसके बाद ललित ने ही पेनल्टी पर गोल दागते हुए भारत को बढ़त दिलाई।

    क्वार्टर खत्म होने से ठीक पहले मंदीप सिंह ने गोल दागा। मंदीप का यह गोल लंबे रन पर किए गए आक्रमण से आया था और यह ऐसे समय पर आया था जिससे इंग्लैंड पर दबाव बढ़ा था।

    दूसरा क्वार्टर

    दूसरे क्वार्टर में भी रहा भारत का दबदबा

    दूसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा बना रहा। इंग्लैंड लगातार वापसी की कोशिश कर रही थी, लेकिन भारतीय खिलाड़ी उन्हें मौका नहीं दे रहे थे। सातवें मिनट में ही मंदीप ने एक और गोल दागते हुए भारत को 3-0 से आगे कर दिया।

    क्वार्टर के आखिरी मिनट में इंग्लैंड को अच्छा मौका मिला था, लेकिन गेंद पोस्ट पर टकराकर बाहर चली गई और उनका खाता नहीं खुल पाया।

    तीसरा क्वार्टर

    तीसरे क्वार्टर में शुरु हुई इंग्लैंड की वापसी

    तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और इंग्लैंड ने गोल हासिल करने के कई मौके भी बनाए। क्वार्टर के सातवें मिनट में भारतीय डिफेंस ने उनके मंसूबे पर पानी फेरा और फिर इंग्लैंड ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने का मौका गंवाया।

    क्वार्टर समाप्त होने से चार मिनट पहले ही इंग्लैंड को मैच का पहला गोल मिला। तीसरा क्वार्टर पूरी तरह इंग्लैंड के नाम रहा।

    चौथा क्वार्टर

    पूरी तरह इंग्लैंड के नाम रहा चौथा क्वार्टर

    चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ही भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला था। इस पर हरमनप्रीत सिंह ने सीधे गोल दागते हुए भारत को फिर से 4-1 से आगे कर दिया। अगले ही मिनट में इंग्लैंड ने भी एक और गोल दाग दिया।

    अगले 10 मिनट में दो गोल दागते हुए इंग्लैंड ने स्कोर 4-4 से बराबर कर लिया था। इसके बाद कोई टीम गोल नहीं कर सकी और मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉकी टूर्नामेंट
    भारतीय हॉकी टीम
    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    हॉकी टूर्नामेंट

    हॉकी वर्ल्ड कप: भारत ने अफ्रीका को 5-0 से हराया, बेल्ज़ियम ने भी दर्ज की जीत हॉकी समाचार
    हॉकी वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया ने की विजयी शुरुआत, चीन ने इंग्लैंड को चौंकाया हॉकी समाचार
    हॉकी वर्ल्ड कप: भारत बनाम बेल्ज़ियम मुकाबला ड्रॉ, कनाडा ने भी अफ्रीका से खेला ड्रॉ हॉकी समाचार
    हॉकी वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना ने न्यूजीलैंड को 3-0 से पीटा, फ्रांस बनाम स्पेन मुकाबला रहा ड्रॉ हॉकी वर्ल्ड लीग

    भारतीय हॉकी टीम

    आज से शुरू होगा हॉकी वर्ल्ड कप, जानिये भारतीय टीम का इतिहास और अन्य जानकारियां पाकिस्तान समाचार
    #ChampsYouShouldKnow: हॉकी के जादूगर धनराज पिल्लै, जिन्होंने भारतीय हॉकी को नई ऊचाइयों पर पहुंचाया हॉकी टूर्नामेंट
    FIH मेल प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय हॉकी खिलाड़ी बने मनप्रीत सिंह हॉकी समाचार
    भारतीय हॉकी टीम ने हासिल की अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग, अर्जेंटीना को छोड़ा पीछे हॉकी समाचार

    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला मेडल, संकेत ने जीता भारोत्तोलन में सिल्वर भारोत्तोलन
    कौन हैं राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय भारोत्तोलक संकेत महादेव सरगर? भारोत्तोलन
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला भारोत्तोलन में दूसरा मेडल, गुरुराज पुजारी ने जीता ब्रॉन्ज भारोत्तोलन
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला गोल्ड मेडल, मीराबाई चानू ने बनाया इतिहास मीराबाई चानू
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025