NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला गोल्ड मेडल, मीराबाई चानू ने बनाया इतिहास
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला गोल्ड मेडल, मीराबाई चानू ने बनाया इतिहास
    खेलकूद

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला गोल्ड मेडल, मीराबाई चानू ने बनाया इतिहास

    लेखन Neeraj Pandey
    July 30, 2022 | 10:52 pm 0 मिनट में पढ़ें
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला गोल्ड मेडल, मीराबाई चानू ने बनाया इतिहास
    चानू ने जीता राष्ट्रमंडल खेल में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल (तस्वीर: ट्विटर/mlkhattar)

    भारत की स्टार महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया है। 49 किलोग्राम भारवर्ग में चानू ने गोल्ड मेडल हासिल करके सबकी उम्मीदों को सही साबित किया है। चानू ने स्नैच में 88 किलो का भार उठाकर अपने बेस्ट प्रदर्शन की बराबरी की है। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 113 किलो का भार उठाया। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में सबसे अधिक भार उठाने का रिकॉर्ड बनाया है।

    स्नैच में ही चानू ने ले ली थी 12 किलो की बढ़त

    चानू ने पहले प्रयास में ही 84 किलो भार उठाया था और सबसे आगे निकली थीं। दूसरे प्रयास में उन्होंने 88 किलो का भार उठाया, लेकिन तीसरे प्रयास में 90 किलो का भार उठाने में विफल रही थीं। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने पहले प्रयास में ही 109 किलो का भार उठाकर अपना गोल्ड पक्का कर लिया था। दूसरे प्रयास में उन्होंने 113 किलो का भार उठाया था।

    लगातार उपलब्धियां हासिल कर रही हैं चानू

    🥈 2014 CWG
    🥇 2017 World Championships
    🥇 2018 CWG
    🥈 2020 Olympics
    🥉 2022 Asian Championships
    🥇 𝟐𝟎𝟐𝟐 𝐂𝐖𝐆

    Mirabai Chanu, Indian weightlifting royalty 👑 pic.twitter.com/oww10Tv9V9

    — ESPN India (@ESPNIndia) July 30, 2022

    इन्होंने जीता सिल्वर और ब्रॉन्ज

    मॉरीशस की मेरी हनित्रा रोइला रनाईवोसोआ ने प्रतियोगिता का सिल्वर मेडल अपने नाम किया। मेरी ने स्नैच में 76 और क्लीन एंड जर्क में 96 किलो का भार उठाया था। कनाडा की हन्ना कमिंस्की को ब्रॉन्ज मेडल मिला है। उन्होंने स्नैच में 74 किलो का भार उठाया था। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 91, 94 और अंत में 97 किलो का भार उठाते हुए ब्रॉन्ज हासिल किया है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    आज के दिन में यह भारत के लिए तीसरा मेडल है। चानू से पहले संकेत महादेव सरगर ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर और गुरुराज पुजारी ने 61 किलोग्राम भारवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है।

    राष्ट्रमंडल खेल में लगातार दूसरी बार चानू ने जीता गोल्ड

    मीराबाई ने राष्ट्रमंडल खेल में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने 2018 में भी इन खेलों में गोल्ड मेडल हासिल किया था। हालांकि, 2018 में उन्होंने 48 किलोग्राम भारवर्ग में हिस्सा लिया था। इसके अलावा उन्होंने 2014 राष्ट्रमंडल खेल में भी 48 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया था। टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद चानू ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    मीराबाई चानू
    भारोत्तोलन
    राष्ट्रमंडल खेल
    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    मीराबाई चानू

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: बिंद्यारानी देवी ने भारोत्तोलन में जीता रजत, भारत को मिला चौथा पदक भारोत्तोलन
    मीरबाई चानू ने वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, ओलंपिक चैंपियन को हराया भारोत्तोलन
    मीराबाई चानू हुईं चोटिल, 5 महीनों तक रहेंगी खेल से दूर खेल मंत्रालय
    मणिपुर हिंसा: मीराबाई चानू समेत 11 एथलीटों ने लिखा सरकार को पत्र, मेडल लौटाने की चेतावनी  मणिपुर

    भारोत्तोलन

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला भारोत्तोलन में दूसरा मेडल, गुरुराज पुजारी ने जीता ब्रॉन्ज राष्ट्रमंडल खेल
    कौन हैं राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय भारोत्तोलक संकेत महादेव सरगर? राष्ट्रमंडल खेल 2022
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला मेडल, संकेत ने जीता भारोत्तोलन में सिल्वर राष्ट्रमंडल खेल 2022
    मीराबाई चानू ने जीता ओलंपिक रजत पदक, अब तक ऐसा रहा है भारोत्तोलन में सफर ओलंपिक

    राष्ट्रमंडल खेल

    राष्ट्रमंडल खेल: एकतरफा मुकाबले में सिंगापुर को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम टेबल टेनिस
    राष्ट्रमंडल खेल: घाना को 5-0 से हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने की शानदार शुरुआत हॉकी टूर्नामेंट
    राष्ट्रमंडल खेल: ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिलाओं को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    राष्ट्रमंडल खेल: पाकिस्तानी मुक्केबाज को हराकर भारत के शिवा थापा ने बनाई अगले राउंड में जगह मुक्केबाज़ी

    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: लॉन बॉल में भारत ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा राष्ट्रमंडल खेल
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: विकास ठाकुर ने जीता सिल्वर, भारोत्तोलन में भारत का आठवां मेडल भारोत्तोलन
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम को इंग्लैंड ने 3-1 से हराया हॉकी टूर्नामेंट
    लॉन बॉल कैसे खेला जाता है और क्या हैं इसके नियम? राष्ट्रमंडल खेल
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023