NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू, भाजपा और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला
    राजनीति

    गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू, भाजपा और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला

    गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू, भाजपा और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला
    लेखन मुकुल तोमर
    Dec 08, 2022, 08:01 am 1 मिनट में पढ़ें
    गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू, भाजपा और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला
    हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू

    हिमाचल प्रदेश और गुजरात में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू हो गई है और कुछ देर में शुरूआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे। हिमाचल की 68 सीटों पर 12 नवंबर को रिकॉर्ड 75.6 प्रतिशत मतदान हुआ था, वहीं गुजरात की 182 सीटों पर दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को 60 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोनों राज्यों में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है, वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) भी मैदान में है।

    एग्जिट पोल में गुजरात में भाजपा के क्लीप स्वीप का अनुमान

    एग्जिट पोल्स में गुजरात में भाजपा की जीत का अनुमान लगाया गया है। न्यूज एक्स-जन की बात के पोल में भाजपा को 117-140 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है, वहीं कांग्रेस को 34-51 और AAP को 6-13 सीटें मिल सकती हैं। रिपब्लिक टीवी-पी मार्क के पोल में भाजपा को 128-148, कांग्रेस को 30-42 और AAP को 2-10 सीटें दी गई हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने भाजपा को 131-151, कांग्रेस को 16-30 और AAP को 9-21 सीटें दी हैं।

    हिमाचल में कांटे की टक्कर, भाजपा थोड़ा आगे

    एग्जिट पोल्स में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर दिखाई गई है। न्यूज एक्स-जन की बात के पोल में भाजपा के 32-40 और कांग्रेस के 27-34 सीटें जीतने की बात कही गई है, वहीं रिपब्लिक टीवी-पी-मार्क ने भाजपा को 34-39 और कांग्रेस को 28-33 सीटें दी हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के पोल में कांग्रेस को 30-40 सीटें दी गई हैं, वहीं भाजपा को 24-34 सीटें मिल सकती हैं। बहुमत का आंकड़ा 35 सीट है।

    पिछले चुनाव में क्या रहे थे दोनों राज्यों ने नतीजे?

    2017 विधानसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 44 और कांग्रेस को 21 सीटें मिली थीं। भाजपा ने स्पष्ट बहुमत के साथ यहां सरकार बनाई थी। वहीं गुजरात की 182 सीटों में से भाजपा को 99 सीटों पर जीत मिली थी और 77 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही थी। यहां 2012 के मुकाबले भाजपा की 16 सीटें कम हुई थीं, वहीं कांग्रेस को 16 सीटों का फायदा हुआ था।

    AAP पहली बार लड़ी गुजरात और हिमाचल में विधानसभा चुनाव

    हिमाचल और गुजरात में अब तक पारंपरिक तौर पर भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला होता रहा है, लेकिन इस बार AAP की एंट्री ने मुकाबले को थोड़ा दिलचस्प बना दिया है। ये पहली बार है जब AAP इन दोनों राज्यों में चुनाव लड़ने जा रही है। गुजरात में तो पार्टी ने पूरे दमखम से प्रचार किया था और पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल राज्य में AAP की सरकार बनने का दावा कर चुके हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    गुजरात
    हिमाचल प्रदेश
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन की IMDb पर पांच लोकप्रिय फिल्में श्रुति हासन
    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन फिटनेस के लिए यह वर्कआउट और डाइट प्लान करती हैं फॉलो श्रुति हासन
    स्पेन की यात्रा के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, हो सकती है परेशानी स्पेन
    वाशिंगटन सुंदर ने लगाया पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड वाशिंगटन सुंदर

    गुजरात

    मोरबी पुल हादसा: चार्जशीट में मरम्मत करने वाली कंपनी के MD को बनाया गया मुख्य आरोपी मोरबी पुल हादसा
    गुजरात: सूरत में टक्कर के बाद कार चालक ने बाइक सवार को 12 किलोमीटर घसीटा, मौत सूरत
    गुजरात दंगे: सबूतों के अभाव में 17 लोगों की हत्या के 22 आरोपी बरी गोधरा कांड
    BBC की प्रधानमंत्री मोदी पर बनी विवादित डॉक्यूमेंट्री पर क्या बोला अमेरिका? अमेरिका

    हिमाचल प्रदेश

    कश्मीर और शिमला में बर्फबारी, हिमाचल प्रदेश में 200 से अधिक सड़कें बंद भारतीय मौसम विभाग
    दिल्ली में कल से ठंड से मिल सकती है राहत, हिमाचल प्रदेश में होगी बर्फबारी दिल्ली
    दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे के कारण यातायात सेवाएं प्रभावित दिल्ली
    दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी उत्तर भारत

    कांग्रेस समाचार

    भारत जोड़ो यात्रा: जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का आरोप जम्मू-कश्मीर
    भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला कश्मीर में साथ आए भारत जोड़ो यात्रा
    सचिन पायलट के दावे पर गहलोत बोले- मेरे काम के कारण हुई थी 2018 में जीत राजस्थान
    BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री: केरल में कांग्रेस और जाधवपुर यूनिवर्सिटी में SFI ने की स्क्रीनिंग नरेंद्र मोदी

    भाजपा समाचार

    कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, अटकलें तेज अमरिंदर सिंह
    दिल्ली मेयर चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, AAP उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने दायर की याचिका दिल्ली
    दिल्ली नगर निगम: फिर नहीं हो पाया मेयर का चुनाव, हंगामे के कारण सदन स्थगित दिल्ली
    दिल्ली नगर निगम: मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव आज, हंगामे के आसार दिल्ली

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023