NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली नगर निगम चुनाव की वोटिंग जारी, 1,349 उम्मीदवार मैदान में
    राजनीति

    दिल्ली नगर निगम चुनाव की वोटिंग जारी, 1,349 उम्मीदवार मैदान में

    दिल्ली नगर निगम चुनाव की वोटिंग जारी, 1,349 उम्मीदवार मैदान में
    लेखन मुकुल तोमर
    Dec 04, 2022, 11:18 am 1 मिनट में पढ़ें
    दिल्ली नगर निगम चुनाव की वोटिंग जारी, 1,349 उम्मीदवार मैदान में
    MCD चुनाव में भाजपा और AAP में मुख्य मुकाबला

    दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव की वोटिंग जारी है और निगम की सभी 250 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग शाम 5:30 बजे तक चलेगी और 7 दिसंबर को नतीजे जारी किए जाएंगे। चुनाव में दिल्ली के 1.45 करोड़ से अधिक मतदाता 1,349 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा ने सभी 250 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, वहीं कांग्रेस के 247 उम्मीदवार मैदान में हैं।

    SC के लिए 42 और महिलाओं के लिए 104 सीटें आरक्षित

    MCD चुनाव में 42 सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित की गई हैं। इन 42 में से 21 सीटें SC महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। महिलाओं के लिए कुल 104 सीटें आरक्षित की गई हैं।

    भाजपा के 162 तो AAP के 148 उम्मीदवार करोड़पति

    हाल ही में जारी हुई एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा के 162 उम्मीदवार, AAP के 148 उम्मीदवार और कांग्रेस के 107 उम्मीदवार करोड़पति (कुल घोषित संपत्ति एक करोड़ रुपये या उससे अधिक) हैं। बतौर रिपोर्ट, चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार की औसत संपत्ति 2.27 करोड़ रुपये है, जबकि वर्ष 2017 के नगर निगम चुनावों में प्रति उम्मीदवार औसत संपत्ति 1.61 करोड़ रुपये थी।

    चुनाव में AAP और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला

    MCD चुनाव में मुख्य मुकाबला AAP और भाजपा के बीच है और यह एक तरीके से प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। दिल्ली की सत्ता पर काबिज AAP पहली बार MCD जीतने की कोशिश में लगी हुई है, वहीं दो दशक से अधिक समय से MCD में सत्तारूढ़ भाजपा इस पर अपना कब्जा बरकरार रखना चाहती है। राजधानी दिल्ली की राजनीति में पिछड़ी कांग्रेस भी चुनाव में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर खुद की मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश करेगी।

    AAP ने चुनाव में सफाई को बनाया एक बड़ा मुद्दा

    AAP ने नगर निगम चुनाव के लिए शहर की सफाई को एक बड़ा मुद्दा बनाया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गाजीपुर लैंडफिल स्थित कूड़े के पहाड़ों का दौरा किया था और यहां से भाजपा पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि इस बार MCD चुनाव दिल्ली की सफाई पर होगा और अगर पांच साल में उन्होंने दिल्ली को साफ नहीं किया तो जनता उन्हें दोबारा वोट न दे। भाजपा ने सफाई कराने का वादा किया है।

    क्या रहे थे पिछले चुनाव के नतीजे?

    2017 में हुए पिछले MCD चुनाव में भाजपा ने तीनों नगर निगमों में कुल मिलाकर 181 वार्डों पर जीत हासिल की थी। दूसरे नंबर पर रही AAP को 48 वार्ड से संतोष करना पड़ा था, कांग्रेस को 30 वार्ड में जीत मिली थी।

    तीनों नगर निगमों के एकीकरण के बाद हो रहे पहले चुनाव

    गौरतलब है कि दिल्ली में तीनों नगर निगमों का एकीकरण कर दिया गया है और इसके बाद ये चुनाव हो रहे हैं। केंद्र सरकार ने कानून लाकर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (SDMC), उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) का एकीकरण किया है और परिसीमन के बाद सीटों की संख्या 272 से घटकर 250 रह गई है। इस एकीकरण के कारण चुनाव में देरी हुई है और AAP ने इसे लेकर भाजपा पर निशाना साधा था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली नगर निगम
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    कंगना रनौत और मोहनलाल से मिनी सीरीज 'वन नेशन' के लिए किया गया संपर्क विवेक अग्निहोत्री
    2008 से एशिया में केवल 5 टेस्ट जीता है ऑस्ट्रेलिया, 18 में मिली है हार ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    फरवरी में घूमने के लिए बेहतरीन हैं दक्षिण भारत के ये 5 ऑफबीट पर्यटन स्थल  पर्यटन
    ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' की जल्द होगी घोषणा, राकेश रोशन ने किया खुलासा ऋतिक रोशन

    आम आदमी पार्टी समाचार

    DMK ने 2021-22 में विज्ञापन पर खर्च की 87 प्रतिशत राशि, भाजपा रही पीछे चुनाव आयोग
    दिल्ली मेयर चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, AAP उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने दायर की याचिका दिल्ली
    आम आदमी पार्टी ने अपनी हरियाणा इकाई भंग की, जल्द होगा नई इकाई का गठन अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली नगर निगम: फिर नहीं हो पाया मेयर का चुनाव, हंगामे के कारण सदन स्थगित दिल्ली

    दिल्ली नगर निगम

    दिल्ली: 6 फरवरी को होगा मेयर का चुनाव, उपराज्यपाल ने दी सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली नगर निगम: मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव आज, हंगामे के आसार दिल्ली
    दिल्लीः 30 जनवरी को हो सकता है मेयर का चुनाव, उपराज्यपाल को भेजा गया प्रस्ताव दिल्ली
    दिल्ली में मेयर का चुनाव हुआ स्थगित, आपस में भिड़े भाजपा और AAP के पार्षद आम आदमी पार्टी समाचार

    कांग्रेस समाचार

    अडाणी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट: LIC और SBI दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस अडाणी समूह
    भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ऐसे कंटेनरों में रहे थे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें अंदर क्या-क्या है भारत जोड़ो यात्रा
    भारत जोड़ो यात्रा नफरत के खिलाफ, चुनाव जीतने के लिए नहीं- मल्लिकार्जुन खड़गे भारत जोड़ो यात्रा
    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर में समाप्त, राहुल गांधी बोले- लोगों ने मुझे प्यार दिया भारत जोड़ो यात्रा

    भाजपा समाचार

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भाजपा सांसदों को समझाएंगी बजट की बारीकियां, कल होगी बैठक बजट
    बजट के प्रचार के लिए भाजपा चलाएगी 12 दिवसीय अभियान, टीम गठित बजट
    भाजपा सांसद का दावा- चीन से फंडिंग के लिए BBC चला रहा भारत विरोधी एजेंडा BBC
    लखनऊ: समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर लगा 'गर्व से कहो हम शूद्र हैं' का पोस्टर उत्तर प्रदेश

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023