राजनीति की खबरें

हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।

महाराष्ट्र: सांसद नवनीत राणा और उनके पति पर देशद्रोह का मामला, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर 'मातोश्री' के सामने हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर गिरफ्तार किए गए विधायक रवि राणा और उनकी सांसद पत्नी नवनीत राणा पर देशद्रोह की धारा लगा दी गई है।

कांग्रेस में शामिल होने के कयासों के बीच चंद्रशेखर राव से मिले प्रशांत किशोर

कांग्रेस में शामिल होने के कयासों के बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर शनिवार सुबह से तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के हैदराबाद स्थित आधिकारिक आवास पर रुके हुए हैं।

महाराष्ट्र: 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान करने वाले सांसद और विधायक पति-पत्नी गिरफ्तार

हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ टकराने वाली अमरावती की सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अगर बाहर से आतंकी हमला हुआ तो भारत सीमा पार करने में हिचकेगा नहीं- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान और आतंकियों को कड़ा संदेश दिया है। शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि अगर भारत पर बाहर से आतंकी हमला हुआ तो वह आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सीमा पार करने में नहीं हिचकेगा।

इलेक्टोरल ट्रस्टों से 2020-21 में भाजपा को मिला 212 करोड़ रुपये का चंदा, कांग्रेस पिछड़ी

देश में राजनीतिक दलों के लिए व्यवस्थित रूप से उद्योग जगत और लोगों से चंदा एकत्र करने के लिए गठित सात इेलेक्टोरल ट्रस्टों (चुनावी न्यास) को वित्तीय वर्ष 2020-21 में कुल 258.49 करोड़ रुपये का चंदा मिला है।

21 Apr 2022

दिल्ली

जहांगीरपुरी में बुलडोजर चलाने का आदेश देने वाले राजा इकबाल सिंह कौन हैं?

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में सांप्रदायिक हिंसा के बाद अतिक्रमण हटाने के लिए चले बुलडोजरों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बुलडोजरों का पंजा थमा है।

पंजाब में अब अलका लांबा पर भी मामला दर्ज, पुलिस ने घर के बाहर चिपकाया नोटिस

पंजाब पुलिस ने मशहूर कवि और आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व सदस्य कुमार विश्वास के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ ही अब कांग्रेस नेता अलका लांबा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

21 Apr 2022

गुजरात

असम पुलिस ने जिग्नेश मेवाणी को किया गुजरात से गिरफ्तार

गुजरात के वडगाम से विधायक जिग्नेश मेवाणी को असम पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें अहमदाबाद लेकर गई, जहां से आज उन्हें असम ले जाया जाएगा।

महाराष्ट्र: संजय राउत और एकनाथ खड़से को 'असामाजिक तत्व' मान पुलिस ने टैप किए थे फोन

महाराष्ट्र की राजनीति में फोन टैपिंग मामला नया भूचाल ला सकता है।

पॉलिटिकल हफ्ता: क्यों साथ आना चाहते हैं प्रशांत किशोर और कांग्रेस और इसके क्या मायने?

शनिवार को चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण बैठक की और इस बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव के लिए एक रोडमैप पेश किया।

उपचुनाव: पश्चिम बंगाल में TMC तो महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत, भाजपा का सफाया

देश के चार राज्यों में एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। इसमें भाजपा का पूरी तरह से सफाया हो गया।

16 Apr 2022

गुजरात

कांग्रेस में शामिल होने के ताजा कयासों के बीच सोनिया गांधी से मिले प्रशांत किशोर

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की।

पंजाब: बड़ा चुनावी वादा पूरा करेगी AAP सरकार, जुलाई से मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने अपना बड़ा चुनावी वादा पूरा करते हुए जुलाई से सभी परिवारों को 300 यूनिट बिजली फ्री देने का ऐलान किया है। सरकार का ये फैसला 1 जुलाई से लागू होगा।

15 Apr 2022

बिहार

बिहार: भाजपा के सहयोगी ने कहा- हम राम को नहीं मानते, भगवान नहीं थे

बिहार में भाजपा के सहयोगी और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने भगवान राम पर ऐसा बयान दिया है जो राज्य की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा कर सकता है।

14 Apr 2022

पंजाब

अवैध रेत खनन मामला: ED ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी से की पूछताछ

अवैध रेत खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से करीब छह घंटे पूछताछ की।

महाराष्ट्र: ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नवाब मलिक और उनके परिवार की संपत्ति कुर्क की

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता नवाब मलिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

क्या रिमोट कंट्रोल से पंजाब सरकार चला रहे केजरीवाल? राज्य के अधिकारियों के साथ की बैठक

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अनुपस्थिति में अरविंद केजरीवाल की पंजाब के अधिकारियों के साथ बैठक पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

उत्तर प्रदेश: विधान परिषद चुनाव में भाजपा की शानदार जीत, समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब भाजपा ने विधान परिषद चुनाव में भी शानदार प्रदर्शन किया है। आज आए नतीजों में पार्टी ने 36 में से 33 सीटों पर जीत दर्ज की।

बंगाल: गैंगरेप के बाद नाबालिग की मौत की खबरों पर ममता बनर्जी ने खड़े किए सवाल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के नादिया जिले में 14 साल की एक नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप की खबरों पर सवाल खड़े किए हैं।

दिल्ली में धरने पर बैठे तेलंगाना के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री को दी गिरफ्तार करने की चुनौती

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव चावल की खरीद से संबंधित विवाद को लेकर दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं।

समाजवादी पार्टी छोड़ सकते हैं आजम खान, अखिलेश यादव से नाराज- रिपोर्ट

समाजवादी पार्टी (सपा) को जल्द ही एक बड़ा झटका लग सकता है। खबर है कि वरिष्ठ नेता आजम खान पार्टी छोड़ने जा रहे हैं।

हिमाचाल प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी भाजपा, नड्डा ने किया ऐलान

हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले नेतृत्व को लेकर बने संशय को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को खत्म कर दिया है।

09 Apr 2022

मायावती

मायावती को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाने को तैयार थी कांग्रेस, लेकिन नहीं मिला जवाब- राहुल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को गठबंधन का ऑफर दिया था। कांग्रेस के पूर्व प्रमुख और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

09 Apr 2022

कर्नाटक

भाजपा शीर्ष नेतृत्व का बोम्मई को संदेश- केवल हिजाब-हलाल से नहीं चलेगा काम, सुशासन भी जरूरी

भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को साफ कर दिया है कि केवल हिजाब और हलाल मीट जैसे मुद्दों से काम नहीं चलेगा और उनकी सरकार को अच्छे प्रशासन पर भी ध्यान देना होगा।

राहुल और प्रियंका की आलोचना करने वाले नेता को कांग्रेस ने प्रवक्ता पद से हटाया

गांधी परिवार की आलोचना करने वाले तमिलनाडु कांग्रेस के एक प्रवक्ता को उसके पद से हटा दिया गया है।

झारखंड में सत्तारूढ़ कांग्रेस-JMM गठबंधन में अनबन की खबर, पार्टियों के अंदर भी सब ठीक नहीं

झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं लग रहा है और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस के बीच अनबन की खबर है।

05 Apr 2022

हरियाणा

हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ मामले पर विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच शुरू हुई खींचतान बढ़ती जा रही है।

राज्यसभा में भी घट रहा है कांग्रेस का बहुमत, 17 राज्यों से एक भी सांसद नहीं

लंबे समय तक भारतीय राजनीति के शीर्ष पर रही कांग्रेस पार्टी अब रसातल की ओर बढ़ रही है। लोकसभा में बहुमत की कमी से जूझने के बाद उसे राज्यसभा में भी इस समस्या से जूझना पड़ रहा है।

अनिल देशमुख के खिलाफ जारी रहेगी CBI जांच, सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र सरकार की याचिका

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच जारी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने आज इससे संबंधित महाराष्ट्र सरकार की एक याचिका को खारिज कर दिया।

01 Apr 2022

पंजाब

केंद्र के जवाब में पंजाब विधानसभा ने पारित किया चंडीगढ़ को तुरंत उसे सौंपने का प्रस्ताव

पंजाब विधानसभा ने आज चंडीगढ़ को तत्काल पंजाब को सौंपने का प्रस्ताव पारित किया। खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा में ये प्रस्ताव पेश किया और केंद्र सरकार पर चंडीगढ़ में प्रशासन का संतुलन बिगाड़ने का आरोप लगाया।

01 Apr 2022

असम

असम में भाजपा ने जीतीं दोनों राज्यसभा सीटें, क्रॉस-वोटिंग के कारण हारा कांग्रेस का प्रत्याशी

गुरूवार को असम में दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हुए और इन दोनों ही सीटों पर भाजपा और उसके सहयोगियों ने कब्जा कर लिया।

एक बार फिर अलग होने की कगार पर अखिलेश और शिवपाल- रिपोर्ट

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव के रास्ते एक बार फिर से अलग होने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिवपाल सपा के साथ गठबंधन तोड़ने वाले हैं।

राज्यसभा से रिटायर हो रहे 72 सदस्य, प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में दी गई विदाई

राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने पर गुरुवार को 72 सदस्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू, उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी सांसदों को विदाई दी।

तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल बोले- सरकार कम करे दाम

देश में ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेस सांसदों ने दिल्ली के विजय चौक पर प्रदर्शन किया।

शराब पीने वाले हिंदुस्तानी नहीं, महापापी हैं- नीतीश कुमार

शराबबंदी के अपने फैसले के लिए अक्सर आलोचकों के निशाने पर आने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से अपने फैसले का बचाव किया है।

अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, बाहरी गेट पर तोड़फोड़

'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म पर बयान को लेकर आज भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया।

प्रशांत किशोर और कांग्रेस में एक बार फिर से शुरू हुई बातचीत- रिपोर्ट

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और कांग्रेस के बीच एक बार फिर से बातचीत शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों पक्षों की बातचीत का नतीजा अगले चार हफ्ते के अंदर साफ हो सकता है।

TMC विधायक की भाजपा समर्थकों को धमकी, बोले- वोट देने गए तो परिणाम भुगतना पड़ेगा

पश्चिम बंगाल के आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक नरेन चक्रवर्ती का एक विवादित वीडियो सामने आया है जिसमें वह भाजपा समर्थकों को धमका रहे हैं।

केंद्रीय एजेंसियों के 'दुरुपयोग' पर ममता ने लिखा विपक्षी पार्टियों को पत्र, बैठक करने को कहा

सत्तारूढ़ भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी नेताओं को पत्र लिखकर बैठक करने को कहा है ताकि आगे का रास्ता निकाला जा सके।

हार्दिक इच्छा कि कांग्रेस मजबूत हो, लोकतंत्र के लिए जरूरी- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश के लोकतंत्र के लिए एक मजबूत कांग्रेस जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनकी हार्दिक इच्छा है कि कांग्रेस मजबूत हो।