राजनीति की खबरें
हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के 97 और बसपा के 72 प्रतिशत उम्मीदवारों की जमानत जब्त
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को न सिर्फ करारी हार का सामना करना पड़ा है बल्कि इन पार्टियों के अधिकतर प्रत्याशियों की जमानत ही जब्त हो गई।
चुनावों में करारी हार पर मंथन करेगी कांग्रेस, कल शीर्ष समिति की बैठक बुलाई
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने कल अपनी शीर्ष समिति की बैठक बुलाई है। ये बैठक शाम 4 बजे होगी।
टीवी डिबेट का बहिष्कार करेगी बसपा, मायावती ने चैनलों के जातिवादी रवैये को ठहराया जिम्मेदार
उत्तर प्रदेश चुनाव में अपनी "ऐतिहासिक" हार के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने ऐलान किया है कि अब से उनकी पार्टी का कोई भी प्रवक्ता टीवी न्यूज चैनलों पर होने वाली बहसों में हिस्सा नहीं लेगा।
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस की सीटें होंगी कम, भाजपा और आम आदमी पार्टी को फायदा
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों का असर आने वाले दिनों में राज्यसभा के चुनावों पर देखने को मिलेगा।
जिन्होंने मेरे लिए गड्ढे खोदे अब वो 10 गुना गहरे गड्ढों में दफन हुए- नवजोत सिद्धू
पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी में आंतरिक कलह शुरू हो गया है।
पंजाब विधानसभा चुनाव: 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे AAP नेता भगवंत मान
पंजाब विधानसभा चुनाव की गुरुवार को हुई मतगणना में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 92 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है।
हार के डर से दिल्ली MCD के चुनाव टालना चाहती है भाजपा- अरविंद केजरीवाल
चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनावों की तारीख की घोषणा को टालने को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को केंद्र सरकार और भाजपा पर बड़ा हमला बोला है।
पंजाब की प्रचंड जीत के बाद अब हिमाचल प्रदेश और गुजरात पर होगी AAP का नजरें
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों की गुरुवार को हुई मतगणना में आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में शानदार प्रदर्शन करते हुए 92 सीटों पर कब्जा जमाया। इससे साफ हो गया कि राज्य की जनता ने उसे प्रचंड बहुमत दिया है।
विधानसभा चुनाव में हार के बाद क्या बोले अखिलेश यादव और मायावती?
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है।
पंजाब: 30 साल बाद विधानसभा में नहीं होगा बादल परिवार का कोई सदस्य
लगभग तीन दशक बाद अब पंजाब विधानसभा में राज्य के सबसे मजबूत राजनीतिक परिवार से कोई प्रतिनिधि नहीं होगा। चुनावी मैदान में उतरे बादल परिवार के सभी सदस्य आम आदमी पार्टी (AAP) की आंधी में अपनी सीटों से हार गए हैं।
विधानसभा चुनावों में हार के बाद फिर उठने लगी कांग्रेस में बदलाव की आवाज
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली करारी शिकस्त के बाद एक बार फिर कांग्रेस के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं और पार्टी के भीतर भी बदलाव की आवाजों ने जोर पकड़ लिया है।
विधानसभा चुनावों में भाजपा की लहर, चार राज्यों में जीती; पंजाब में AAP की सुनामी
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आ गए हैं। नतीजों में उत्तर प्रदेश में भाजपा तो पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) का डंका बजा है और दोनों पार्टियों ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है।
उत्तर प्रदेश नतीजे: सिराथू सीट से हारे भाजपा के केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से हार गए हैं।
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बसपा का सफाया, क्या खत्म हो रही मायावती की राजनीति?
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है और इसमें साल 2007 में राज्य की मुख्यमंत्री रही मायवती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का प्रदर्शन बेहद निराशजनक रहा है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: बड़े चेहरों में कौन जीता, कौन हारा?
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं और इनमें भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही योगी आदित्यनाथ नए इतिहास रच दिया है और वे पूर्ण कार्यकाल के बाद सत्ता में दोबारा वापसी करने वाले उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।
गोवा चुनाव परिणाम: बहुमत के आंकड़े से एक कदम दूर भाजपा, लेकिन सरकार बनना तय
गोवा विधानसभा चुनावों की मतगणना करीब-करीब खत्म हो चुकी है और राज्य की स्थिति स्पष्ट हो गई है।
कभी नेताओं पर कॉमेडी करने वाले भगवंत मान बनेंगे मुख्यमंत्री, कैसा रहा उनका सफर?
पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं और यहां आम आदमी पार्टी (AAP) प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। पार्टी ने राज्य की 117 सीटों में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की है।
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: बड़े चेहरों में कौन जीता, कौन हारा?
पंजाब में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना गुरुवार को जारी है। अब तक सामने आए परिणामों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और अब वह बढ़ी जीत दर्ज करने की ओर बढ़ रही है।
उत्तर प्रदेश: शिवपाल यादव ने जसवंतनगर सीट से जीत दर्ज की
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (PSP) के मुखिया शिवपाल यादव उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की जसवंतनगर सीट से जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विवेक शाक्य को लगभग 80,000 वोटों के अंतर से हराया।
करहल विधानसभा सीट से जीते अखिलेश यादव, केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी बघेल को दी मात
समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव मैनपुर जिले की करहल विधानसभा सीट से जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी और केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी बघेल को मात दी।
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से जीते योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर विधानसभा चुनाव सीट से जीत गए हैं। उन्होंने कांगेस के प्रत्याशी को एक लाख से अधिक वोटों से मात दी।
गोवा विधानसभा चुनाव परिणाम: सांताक्रूज सीट से हारे AAP के अमित पालेकर
गोवा विधानसभा चुनाव की सबसे प्रमुख सीटों में शामिल उत्तरी गोवा जिले की सांताक्रूज विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अमित पालेकर को हार झेलनी पड़ी है।
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: जलालाबाद सीट से हारे सुखबीर सिंह बादल, AAP प्रत्याशी ने दी मात
पंजाब विधानसभा चुनाव की सबसे प्रमुख विधानसभा सीटों में से एक फाजिल्का जिले की जलालाबाद सीट से शिरोमणि अकाली दल (SAD) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को एकतरफा मुकाबले में करारी हार झेलनी पड़ी है।
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: लंबी सीट से हारे प्रकाश सिंह बादल, AAP प्रत्याशी ने दी मात
पंजाब विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के संरक्षक और विधानसभा चुनाव में सबसे उम्रदराज प्रत्याशी प्रकाश सिंह बादल (94) को मुक्तसर जिले की अपनी पारंपरिक लंबी विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा है।
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: नवजोत सिंह सिद्धू को अमृतसर पूर्व सीट से मिली हार
पंजाब विधानसभा चुनाव की सबसे चर्चित विधानसभा सीटों में से एक अमृतसर पूर्व से कांग्रेस प्रत्याशी और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को कांटे के मुकाबले में हार झेलनी पड़ी है।
उत्तराखंड की खटीमा सीट से भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हारे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता पुष्कर सिंह धामी राज्य की खटीमा सीट से हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस के उम्मीदवार भुवन चंद्र कापड़ी ने हराया।
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: AAP के भगवंत मान ने धुरी सीट से हासिल की बड़ी जीत
पंजाब विधानसभा चुनाव की सबसे अहम सीटों में से एक संगरूर जिले की धुरी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) प्रत्याशी और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने शानदार जीत हासिल कर ली है।
उत्तर प्रदेश: पूर्ण कार्यकाल के बाद सत्ता में वापसी करने वाले पहले मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं और भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार राज्य में सरकार बनाने जा रही है।
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: चमकौर साहिब से भी हुई मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की हार
पंजाब विधानसभा चुनाव की सबसे चर्चित विधानसभा सीटों में से एक चमकौर साहिब से भी कांग्रेस प्रत्याशी और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को कड़े मुकाबले में नजदीकी हार झेलनी पड़ी है।
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: भदौड़ सीट से हारे मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, AAP प्रत्याशी ने दी मात
पंजाब विधानसभा चुनाव की सबसे चर्चित विधानसभा सीटों में से एक भदौड़ से कांग्रेस प्रत्याशी और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को एकतरफा मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा है।
गोवा विधानसभा चुनाव परिणाम: निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पणजी सीट से हारे उत्पल पर्रिकर
गोवा विधानसभा चुनाव की सबसे प्रमुख सीटों में शामिल उत्तरी गोवा जिले की पणजी विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर को हार का सामना करना पड़ा है।
उत्तराखंड नतीजे: लालकुआं सीट से हारे कांग्रेस के हरीश रावत, भाजपा प्रत्याशी ने हराया
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत राज्य की लालकुआं विधानसभा सीट से हार गए हैं। भाजपा के प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट ने उन्हें 14,000 से अधिक वोटों से हराया।
गोवा विधानसभा चुनाव परिणाम: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सांकेलिम सीट से हासिल की जीत
गोवा विधानसभा चुनाव की सबसे प्रमुख सीटों में शामिल उत्तरी गोवा जिले की सांकेलिम विधानसभा सीट से राज्य के मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार प्रमोद सावंत ने अपनी जीत का क्रम बरकरार रखते हुए लगातार तीसरी जीत हासिल की है।
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: पटियाला शहर सीट से हारे अमरिंदर सिंह, AAP प्रत्याशी ने दी मात
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा देकर अपनी खुद की अलग पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपनी पारंपरिक पटियाला शहर विधानसभा सीट से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा है।
पंजाब विधानसभा चुनाव: बहुमत के आंकड़े के पार पहुंची AAP, कांग्रेस के सभी दिग्गज पीछे
पंजाब विधानसभा चुनावों की मतगणना चल रही है। अब तक के नतीजों के आधार पर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया और कुल 117 सीटों में से 89 सीटों पर आगे चल रही है।
विधानसभा चुनाव: उत्तर प्रदेश में भाजपा तो पंजाब में AAP आगे, जानिए सभी राज्यों का हाल
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है और शुरूआती रुझान आ गए हैं।
विधानसभा चुनाव: पांचों राज्यों में किसकी बनेगी सरकार? मतगणना शुरू
जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था, वो क्षण आ गया है और पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू हो गई है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा शामिल हैं।
महाराष्ट्र: नवाब मलिक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को हिरासत में लिया
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पर पुलिस ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित कई भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया है।
स्ट्रॉन्ग रूम से बूथ और वहां से वापस स्ट्रॉन्ग रूम कैसे पहुंचाई जाती हैं EVMs?
मंगलवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ट्रक में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन EVM मिलने से हंगामा मच गया।
वाराणसी में ट्रक में EVM, बरेली में कूड़े की गाड़ी में बैलेट पेपर के बक्से मिले
विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले उत्तर प्रदेश में चुनाव में धांधली के आरोप लगने शुरू हो गए हैं।