राजनीति की खबरें
हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।
अमृतसर: किसानों की नाराजगी झेलने के बाद भाजपा उम्मीदवार संधू बोले- लोकतंत्र में विरोध का अधिकार
अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरणजीत सिंह संधू पंजाब के अमृतसर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, उन्हें चुनाव प्रचार के दौरान किसानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब में भाजपा के अन्य उम्मीदवारों के साथ भी ऐसा हो रहा है।
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP समर्थकों का सामूहिक उपवास आज
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और कार्यकर्ता आज (7 अप्रैल) सामूहिक उपवास रखेंगे। पार्टी के सारे विधायक और पदाधिकारी 11 बजे जंतर-मंतर पर उपवास के लिए इकट्ठा होंगे।
हिमाचल राज्यसभा चुनाव में अपनी हार को चुनौती देने हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक मनु सिंघवी
हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
प्रधानमंत्री मोदी पर हमलावर सोनिया गांधी, कहा- संविधान बदलने की रची जा रहीं साजिशें
पूर्व कांग्रेस अध्यक्षा और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है।
पश्चिम बंगाल: NIA टीम पर हमले के बाद ममता ने भाजपा को घेरा, कही ये बातें
पश्चिम बंगाल के भूपतिनगर में आज (6 अप्रैल) सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम पर हमला हुआ था, जिसमें एक अधिकारी को चोटें आईं।
बिहार: मुकेश सहनी की VIP विपक्ष के INDIA गठबंधन में शामिल, RJD ने 3 सीटें दीं
बिहार में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी शुक्रवार को विपक्षी पार्टियों के INDIA गठबंधन में शामिल हो गए। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने यह ऐलान किया।
लोकसभा चुनाव: राजस्थान में घर से मतदान शुरू, बुजुर्गों ने किया मतदान
लोकसभा चुनाव के तहत घर से मतदान करने की सुविधा शुरू की गई है। शुक्रवार को राजस्थान में पहले चरण की 12 सीटों के लिए घर से मतदान शुरू हुआ।
#NewsBytesExplainer: कांग्रेस ने अग्निपथ योजना को रद्द करने समेत अपने घोषणापत्र में क्या-क्या वादे किए हैं?
देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है।
कांग्रेस का घोषणापत्र में वादा, 25 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की योजना लागू करेंगे
कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव का घोषणापत्र जारी करते हुए राजस्थान की चर्चित 'चिरंजीवी योजना' को देशभर में लागू करने का वादा किया।
लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में कांग्रेस का वादा, LGBTQ+ की 'सिविल यूनियन' को कानूनी मान्यता देंगे
कांग्रेस ने शुक्रवार को जारी किए अपने घोषणापत्र 'न्याय पत्र' में समलैंगिक समुदाय के लिए भी बड़ी घोषणा की। उसने समुदाय में नागरिक भागीदारी (एक तरह से शादी) को कानूनी मान्यता देने का वादा किया है।
कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र; अग्निपथ योजना रद्द करने, MSP की कानूनी गारंटी समेत कई वादे
कांग्रेस ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसमें अग्निपथ योजना को रद्द करने, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी देने और जातिगत जनगणना कराने समेत कई अहम वादे किए हैं।
मनीष सिसोदिया ने तिहाड़ जेल से लिखा पत्र, बोले- जल्द ही बाहर मिलेंगे
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया ने तिहाड़ जेल से पत्र लिखकर जल्द ही अपने बाहर आने की उम्मीद जताई है।
दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी को चुनाव आयोग का नोटिस, भाजपा ने की थी शिकायत
दिल्ली की कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है। आयोग ने यह कदम भाजपा की शिकायत के बाद उठाया।
चुनाव आयोग के दस्ते ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री पलानीस्वामी के काफिले को रोका, जांच की
लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव आयोग सख्त है। तमिलनाडु में गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी के काफिले की जांच की गई।
स्वामी प्रसाद मौर्य और भाजपा सांसद संघमित्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानें क्या है मामला
राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी बेटी और बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।
महाराष्ट्र: क्या भाजपा में शामिल होंगे पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम? दिया संकेत
कांग्रेस से निष्कासित किए गए संजय निरुपम ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने अपने भविष्य के बारे में भी संकेत दिया।
भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद ने पत्रकारों से की अभद्रता, कहा- जूते मारे इनको
भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह पत्रकारों से अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं।
पत्नी सुनीता ने भगत सिंह और अंबेडकर के बीच में केजरीवाल की तस्वीर लगाई, सवाल उठे
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने गुरुवार को वीडियो बयान जारी कर अपने पति का एक ओर संदेश पढ़ा।
गौरव वल्लभ हुए भाजपा में शामिल, आज ही दिया था कांग्रेस से इस्तीफा
गौरव वल्लभ ने गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने आज ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मांगा भगवान कृष्ण के नाम पर वोट
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह मथुरा और भगवान कृष्ण के नाम पर वोट मांगते दिख रहे हैं।
वायनाड: राहुल गांधी और उनके खिलाफ लड़ रही CPI उम्मीदवार की संपत्ति में जमीन-आसमान का अंतर
केरल के वायनाड से एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सामने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) की एनी राजा मैदान में हैं।
संजय निरुपम का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- इस्तीफा मिलने के बाद पार्टी ने निष्कासित किया
बुधवार को 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित किए गए संजय निरुपम ने पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनका इस्तीफा मिलने के बाद उन्हें निकाला है।
गौरव वल्लभ ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, बोले- गलत दिशा में आगे बढ़ रही पार्टी
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस नेता और प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।
महाराष्ट्र कांग्रेस में उथल-पुथल, बागी तेवर दिखाने के बाद संजय निरुपम को निकालने का प्रस्ताव पारित
महाराष्ट्र में कांग्रेस में बड़ी उथल-पुथल सामने आ रही है। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने संजय निरुपम को पार्टी से निकालने का प्रस्ताव पारित कर दिया है।
राजस्थान: भाजपा उम्मीदवार के दावे पर जनता बोली- 1 रुपये का काम नहीं हुआ; झगड़ा हुआ
राजस्थान के सीकर से भाजपा के उम्मीदवार सुमेधानंद सरस्वती की जनसभा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और वहां आए गांव वालों के बीच झगड़ा हो गया।
INDIA गठबंधन को अब जम्मू-कश्मीर में झटका, महबूबा मुफ्ती ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया
विपक्षी गठबंधन INDIA को अब जम्मू-कश्मीर में बड़ा झटका लगा है। महबूबा मुफ्ती की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) ने कश्मीर में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
कांग्रेस को झटका, मुक्केबाज विजेंद्र सिंह भाजपा में शामिल हुए
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा है। मुक्केबाज विजेंद्र सिंह कांग्रेस का हाथ छोड़कर बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए।
भाजपा में शामिल होने के बाद 92 प्रतिशत 'दागी' नेताओं को एजेंसियों से राहत मिली- रिपोर्ट
केंद्र की मोदी सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगता है। विपक्ष आरोप लगाता है कि मोदी सरकार एजेसियों के जरिए विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित करती है और जब वे भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो उनके खिलाफ दर्ज केस खारिज कर दिए जाते हैं।
भाजपा ने दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी को मानहानि का नोटिस भेजा, जानें कारण
दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी के आरोपों पर भाजपा ने उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा है। इसमें आतिशी से भाजपा के उन्हें पार्टी में शामिल होने का ऑफर देने का सबूत मांगा है।
मनमोहन सिंह का 33 साल का संसदीय सफर खत्म, किन वजहों के चलते याद किए जाएंगे?
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब से संसद में दिखाई नहीं देंगे। 33 साल बाद बुधवार को वे राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो गए।
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री मोहन यादव बुजुर्ग से बोले- हमें वोट नहीं दिया, काम क्यों करें
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह भाजपा को वोट नहीं देने पर काम न करने की बात कह रहे हैं।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील मोदी को हुआ कैंसर, 6 महीने से पीड़ित
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी कैंसर से जूझ रहे हैं। उन्होंने यह जानकारी बुधवार को सोशल मीडिया पर दी।
#NewsBytesExplainer: संजय सिंह जेल में क्यों थे, उनके बाहर आने से AAP को क्या फायदा होगा?
आम आदमी पार्टी (AAP) के बड़े नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को आज एक बड़ी राहत मिली और सुप्रीम कोर्ट ने शराब नीति मामले में उन्हें जमानत दे दी। वे लगभग 6 महीने से तिहाड़ जेल में बंद थे।
कर्नाटक: भाजपा नेता ईश्वरप्पा लड़ेंगे येदियुरप्पा के बेटे के खिलाफ चुनाव, शाह की भी नहीं सुनी
कर्नाटक में भाजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री केएस ईश्वरप्पा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
दिल्ली: केजरीवाल की पत्नी से मिलने उनके घर पहुंचे AAP विधायक, बोले- इस्तीफा न दें
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब नीति मामले में जेल जाने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की।
दिल्ली: मंत्री आतिशी का दावा- भाजपा में शामिल होने को कहा गया, वर्ना ED करेगी गिरफ्तार
आम आदमी पार्टी (AAP) की दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने मंगलवार को भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया।
बिहार: मीडिया पर भड़के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बोले- भाजपा कार्यालय में एंट्री बंद कर देंगे
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो मीडियाकर्मियों को धमकी देते नजर आ रहे हैं।
रामलीला मैदान में राहुल गांधी के बयान पर भाजपा की आपत्ति, चुनाव आयोग से शिकायत की
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने आपत्ति जताई है और चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।
दिल्ली: AAP विधायक का दावा, पार्टी तोड़ने के लिए करोड़ों रुपये की पेशकश की गई
दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तार होने के बाद उनकी सरकार गिराने के आरोप-प्रत्यारोप के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक ऋतुराज झा ने नया खुलासा किया है।
AAP ने फिर कहा- अरविंद केजरीवाल नहीं देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद उनके इस्तीफे को लेकर उठी अटकलों पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने विराम लगा दिया।