NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महाराष्ट्र कांग्रेस में उथल-पुथल, बागी तेवर दिखाने के बाद संजय निरुपम को निकालने का प्रस्ताव पारित
    अगली खबर
    महाराष्ट्र कांग्रेस में उथल-पुथल, बागी तेवर दिखाने के बाद संजय निरुपम को निकालने का प्रस्ताव पारित
    संजय निरुपम को कांग्रेस से निकालने का प्रस्ताव पारित किया गया है

    महाराष्ट्र कांग्रेस में उथल-पुथल, बागी तेवर दिखाने के बाद संजय निरुपम को निकालने का प्रस्ताव पारित

    लेखन आबिद खान
    Apr 03, 2024
    05:57 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र में कांग्रेस में बड़ी उथल-पुथल सामने आ रही है। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने संजय निरुपम को पार्टी से निकालने का प्रस्ताव पारित कर दिया है।

    कहा जा रहा है कि इस पर आखिरी फैसला आलाकमान को लेना है।

    बता दें कि मुंबई की उत्तर-पश्चिम सीट से संजय टिकट चाह रहे थे, लेकिन यहां से शिवसेना (UBT) ने उम्मीदवार उतार दिया है। इसके बाद संजय ने बागी तेवर अपना लिए हैं।

    सूची

    संजय को स्टार प्रचारकों की सूची से हटाया गया

    कांग्रेस की राज्य इकाई ने संजय को स्‍टार प्रचारकों की सूची से बाहर करने का प्रस्‍ताव भी पारित कर दिया है।

    कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में यह प्रस्‍ताव लाया गया था, जिसे सर्वसम्‍मति से पारित कर दिया गया।

    महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, "उनका (संजय का) नाम स्टार प्रचारकों में था, जिसे रद्द कर दिया गया है। वह जिस तरह के बयान दे रहे हैं, उस पर कार्रवाई की जाएगी।"

    कांग्रेस

    निरुपम बोले- कल खुद फैसला लूंगा

    पार्टी से निकाले जाने के प्रस्ताव के बाद निरुपम ने ट्वीट कर लिखा, 'कांग्रेस पार्टी मेरे लिए ज़्यादा ऊर्जा और स्टेशनरी नष्ट ना करे। बल्कि अपनी बची-खुची ऊर्जा और स्टेशनरी का इस्तेमाल पार्टी को बचाने के लिए करे। वैसे भी पार्टी भीषण आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। मैंने जो एक हफ्ते की अवधि दी थी, वह आज पूरी हो गई है। कल मैं खुद फैसला ले लूंगा।

    शिवसेना

    शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो सकते हैं संजय

    खबर है कि संजय एक-दो दिन में कांग्रेस छोड़ सकते हैं। अटकलें हैं कि वे शिवसेना में शामिल हो सकते हैं।

    संजय ने 4 अप्रैल की सुबह 11:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। माना जा रहा है कि संजय इसमें पार्टी छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं।

    महायुति गठबंधन में मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट शिवसेना शिंदे गुट के पास है। माना जा रहा है कि संजय को यहां से टिकट मिल सकता है।

    बयान

    पटोले बोले- योग्यता के आधार पर होगा निर्णय

    पटोले ने कहा, "आज MVA की बैठक है। हम ऐसी सीटों पर अपनी दावेदारी करेंगे, जहां कांग्रेस जीतेगी। योग्यता के आधार पर निर्णय लिया जाना चाहिए। आज की बैठक में सांगली, भिवंडी और मुंबई की सीटों पर फैसला हो जाना चाहिए। मैं कांग्रेसी हूं, मैं उनके (उद्धव ठाकरे) लिए कड़े शब्दों का इस्तेमाल नहीं करता। मैं बोल सकता हूं, लेकिन बोलूंगा नहीं। आज की बैठक में हम समाधान निकालेंगे कि किस पार्टी को किस सीट से चुनाव लड़ना चाहिए।"

    नाराजगी

    क्यों नाराज हैं संजय?

    मुंबई की उत्तर-पश्चिम सीट से संजय दावेदारी कर रही थे, लेकिन यहां से शिवसेना (UBT) ने अमोल कीर्तिकर को उम्मीदवार बनाया है। शिवसेना (UBT) महाविकास अघाड़ी (MVA) में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी है।

    इसके बाद संजय ने अमोल पर खिचड़ी घोटाले में शामिल होने के आरोप लगाए थे। संजय ने कहा था कि कांग्रेस आलाकमान ने MVA के सामने घुटने टेक दिए हैं। उन्होंने आलाकमान को एक हफ्ते के भीतर निर्णय लेने का अल्टीमेटम दिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    कांग्रेस समाचार
    संजय निरुपम
    लोकसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    महाराष्ट्र

    मुंबई: शिक्षक ने माता-पिता से शिकायत की तो डर से बच्चे ने घर छोड़ा मुंबई
    महाराष्ट्र: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, भाजपा में जाने की चर्चा अशोक चव्हाण
    #NewsBytesExplainer: कौन हैं अशोक चव्हाण और उनके इस्तीफे का कांग्रेस पर क्या असर पड़ सकता है? अशोक चव्हाण
    महाराष्ट्र: ठाणे के पशु क्लीनिक में कर्मचारी ने कुत्ते को बुरी तरह पीटा, गिरफ्तार; देखें वीडियो ठाणे

    कांग्रेस समाचार

    लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, वायनाड से मैदान में होंगे राहुल गांधी लोकसभा चुनाव
    मध्य प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी भाजपा में शामिल भाजपा समाचार
    #NewsBytesExplainer: कांग्रेस की सूची में जातिगत समीकरण और वरिष्ठ नेताओं की दावेदारी समेत क्या है खास? राहुल गांधी
    लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी कमल हासन की पार्टी, DMK के लिए करेगी प्रचार कमल हासन

    संजय निरुपम

    उत्तर मुंबई सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी उर्मिला मातोंडकर, गोविंदा लड़े थे इसी सीट से चुनाव मुंबई
    खुद प्रधानमंत्री ने बताया, 2014 और 2019 के मोदी में क्या है मुख्य अंतर, जानें नरेंद्र मोदी
    छह महीने के अंदर उर्मिला मातोंडकर ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अंदरूनी राजनीति को बताया वजह मुंबई
    चापलूसों से घिरी कांग्रेस, महाराष्ट्र चुनावों में नहीं बचा पाएगी जमानत- संजय निरुपम महाराष्ट्र

    लोकसभा चुनाव

    लोकसभा चुनाव: कर्नाटक में भाजपा ने 9 सांसदों का टिकट क्यों काटा?  कर्नाटक
    फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा का राजनीति में उतरने का ऐलान, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव राम गोपाल वर्मा
    #NewsBytesExplainer: देश में कैसे होंगे एक साथ चुनाव, समिति ने क्या-क्या सिफारिशें कीं? एक देश एक चुनाव
    मिशन दक्षिण: प्रधानमंत्री मोदी 4 दिन के दौरे पर, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में करेंगे प्रचार नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025