भारत में कोरोना वायरस

25 Apr 2021
देशभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,49,691 नए मामले सामने आए और 2,767 मरीजों की मौत हुई। ये देश में एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले और मौतें हैं।

23 Apr 2021
देशफ्रांस ने कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित भारत की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। देश के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट कर कहा है कि फ्रांस इस मुश्किल समय में भारत और उसके नागरिकों के साथ खड़ा है और मदद प्रदान करने के लिए तैयार है।

23 Apr 2021
देशकोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से देश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है और मरीजों को ऑक्सीजन जैसी मूलभूत जरूरत के अभाव में दम तोड़ना पड़ रहा है।

22 Apr 2021
राजनीतिप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल के पश्चिम बंगाल के अपनी सभी चुनावी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और इसकी जगह वह कोरोना वायरस महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के लिए बैठक करेंगे।

21 Apr 2021
देशभारत की स्वदेशी वैक्सीन 'कोवैक्सिन' कोरोना वायरस के डबल म्यूटेंट वेरिएंट के खिलाफ कारगर है और इसे निष्क्रिय करने में सफल रही है। इसे विकसित करने में मदद करने वाली भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने आज बयान जारी करते हुए यह बात कही।

20 Apr 2021
देशभारत में कोरोना वायरस के मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि के पीछे माना जा रहा डबल म्यूटेंट वेरिएंट, B.1.167, पहली बार अक्टूबर में सामने आया था, लेकिन इसे रोकने के लिए तत्परता से कार्य नहीं किया गया और देश आज संभवत: सरकार की इस लेत-लतीफी का नतीजा भुगत रहा है।

20 Apr 2021
दुनियाकोरोना वायरस महामारी की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए ब्रिटेन ने भारत को 'रेड लिस्ट' में डाल दिया है और यहां से केवल ब्रिटिश और आयरिश नागरिकों को ब्रिटेन आने की इजाजत होगी। इसके अलावा भारत से आ रहे अन्य किसी व्यक्ति को ब्रिटेन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

20 Apr 2021
देशभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,59,170 नए मामले सामने आए और 1,761 मरीजों की मौत हुई। ये देश में एक दिन में सामने आई सबसे अधिक मौतें हैं।

19 Apr 2021
देशभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के रिकॉर्ड 2,73,810 नए मामले सामने आए और 1,619 मरीजों की मौत हुई है। ये देश में एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले और मौतें हैं।

18 Apr 2021
देशकोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के प्रकोप के बीच देश के कई राज्यों में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी पड़ने लगी है और मरीजों के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन की आपूर्ति एक बड़ी चुनौती बन गई है। इस संकट से निपटने के लिए सरकार ने कुछ कदम भी उठाए हैं।

18 Apr 2021
देशदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से हालात बेकाबू हो गए हैं और कई राज्यों में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराने की कगार पर है।

15 Apr 2021
देशभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,00,739 नए मामले सामने आए और 1,038 मरीजों की मौत हुई है। देश में पहली बार दो लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

13 Apr 2021
देशदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और मामलों में वृद्धि थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले आठ दिन में देश में 10 लाख से अधिक नए मामले सामने आ चुके हैं जो एक रिकॉर्ड है।

13 Apr 2021
देशभारत को अप्रैल के अंत या मई की शुरूआत में रूस की कोरोना वायरस वैक्सीन 'स्पूतनिक-V' की कुछ खुराकें मिल सकती हैं, हालांकि बड़ी संख्या में खुराकें मिलने में एक-दो महीने का समय लग सकता है।

12 Apr 2021
देशकोरोना वायरस ने देश के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट को भी पूरी तरह से अपनी गिरफ्त में ले लिया है और कोर्ट के लगभग 50 प्रतिशत स्टाफ को कोरोना संक्रमित पाया जा चुका है।

08 Apr 2021
देशकोरोना वायरस की दूसरी और अधिक भीषण लहर के बीच देश के कई राज्यों में वैक्सीन की खुराकें कम पड़ने लगी हैं और इसके कारण महाराष्ट्र में तो कुछ वैक्सीनेशन केंद्रों को बंद भी करना पड़ा है।

05 Apr 2021
देशभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,03,558 नए मामले सामने आए और 478 मरीजों की मौत हुई है। ऐसा पहली बार हुआ है जब देश में एक दिन में एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं।

04 Apr 2021
देशप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश में कोरोना वायरस महामारी और वैक्सीनेशन की स्थिति पर उच्च स्तरीय बैठक की। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच हुई इस बैठक में केंद्र सरकार के सभी शीर्ष अधिकारी शामिल रहे।

02 Apr 2021
देशभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 81,466 नए मामले सामने आए और 469 मरीजों की मौत हुई है। ये पिछले छह महीनों में एक दिन में मिले सर्वाधिक मरीज हैं।

29 Mar 2021
देशभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 68,020 नए मामले सामने आए और 219 मरीजों की मौत हुई है। यह अक्टूबर के बाद एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं।

26 Mar 2021
देशकोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहे भारत में सक्रिय मामलों की संख्या पहली लहर के मुकाबले अधिक तेजी से बढ़ रही है। फरवरी के पहले हफ्ते में जहां देश में लगभग 1.20 लाख सक्रिय मामले थे, वहीं गुरूवार को यह आंकड़ा 4,21,066 तक पहुंच गया।

24 Mar 2021
देशभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 47,262 नए मामले सामने आए और 275 मरीजों की मौत हुई है। ये बीते पांच महीने में सामने आए सबसे अधिक नए मामले हैं।

22 Mar 2021
देशभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 46,951 नए मामले सामने आए और 212 मरीजों की मौत हुई है। ये नवंबर के बाद देश में एक दिन में सामने आए सबसे अधिक नए मामले हैं।

21 Mar 2021
देशअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) प्रमुख डॉ रणदीप गुलेरिया ने संक्रमण से बचाव के नियमों के प्रति लापरवाही, भीड़ और वायरस के नए वेरिएंट्स को देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों का संभावित कारण बताया है।

20 Mar 2021
मनोरंजनछोटे पर्दे का लोकप्रिय कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। हाल ही में शो में काम कर रहे मयूर वकानी उर्फ सुंदरलाल कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।

20 Mar 2021
देशदेश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शुक्रवार को कोरोना के 3,000 से अधिक मामले सामने आए, जो महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में मिले सबसे ज्यादा मरीज हैं।

20 Mar 2021
देशभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 40,953 नए मामले सामने आए और 188 मरीजों की मौत हुई है।

19 Mar 2021
देशदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच महाराष्ट्र की हालत बिगड़ती जा रही है। यहां प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों में तेजी से उछाल आता नजर आ रहा है।

19 Mar 2021
देशकोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर काबू पाने के लिए पंजाब में कड़ी पाबंदियों का ऐलान किया गया है। नई पाबंदियों के तहत पूरे राज्य के शिक्षण संस्थान 31 मार्च तक बंद रहेंगे, वहीं सिनेमाघरों को भी 50 प्रतिशत क्षमता पर काम करने का आदेश दिया गया है।

19 Mar 2021
देशकोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहे महाराष्ट्र में हालात पर काबू पाने के लिए सरकार ने नई पाबंदियों का ऐलान किया है। ये पाबंदियां 31 मार्च तक लागू रहेंगी।

19 Mar 2021
देशकोरोना वायरस के मामलों में उछाल के बीच वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार चिंता का विषय बनी हुई है और 16 जनवरी को वैक्सीनेशन अभियान शुरू होने के बाद से गुरूवार तक 3.93 करोड़ खुराकें ही लग पाई हैं।

18 Mar 2021
देशभारत में यूनाइटेड किंगडम (UK), ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना वायरस के तीन अलग-अलग वेरिएंट्स से संक्रमण के मामले भी बढ़ रहे हैं और देश में अभी तक कुल 400 लोगों को इन तीनों वेरिएंट्स से संक्रमित पाया जा चुका है।

17 Mar 2021
देशदेशभर में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उछाल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। ऑनलाइन हो रही इस बैठक का मुख्य मुद्दा ये उछाल और वैक्सीनेशन की रफ्तार में तेजी लाना है।

16 Mar 2021
देशभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 24,492 नए मामले सामने आए और 131 मरीजों की मौत हुई है।

14 Mar 2021
देशभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 25,317 नए मामले सामने आए और 158 मरीजों की मौत हुई है। ये इस साल एक दिन में आए सबसे अधिक नए मामले हैं।

13 Mar 2021
देशभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 24,882 नए मामले सामने आए और 140 मरीजों की मौत हुई है।

12 Mar 2021
देशदेश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर से वृद्धि होने लगी है और जिन राज्यों में स्थिति बिगड़ रही हैं उनमें देश की राजधानी दिल्ली भी शामिल है।

12 Mar 2021
देशभारत में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं और फरवरी में महाराष्ट्र और पंजाब में मामलों में मामूली उछाल के साथ शुरू हुई वृद्धि अब अन्य कई राज्यों में भी देखने को मिल रही है।

12 Mar 2021
देशभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 23,285 नए मामले सामने आए और 117 मरीजों की मौत हुई है।

09 Mar 2021
देशभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 15,388 नए मामले सामने आए और 77 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।