NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में पहली बार एक लाख से अधिक नए मामले, अकेले महाराष्ट्र में 57,000
    देश

    कोरोना वायरस: देश में पहली बार एक लाख से अधिक नए मामले, अकेले महाराष्ट्र में 57,000

    कोरोना वायरस: देश में पहली बार एक लाख से अधिक नए मामले, अकेले महाराष्ट्र में 57,000
    लेखन मुकुल तोमर
    Apr 05, 2021, 09:31 am 0 मिनट में पढ़ें
    कोरोना वायरस: देश में पहली बार एक लाख से अधिक नए मामले, अकेले महाराष्ट्र में 57,000

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,03,558 नए मामले सामने आए और 478 मरीजों की मौत हुई है। ऐसा पहली बार हुआ है जब देश में एक दिन में एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,25,89,067 हो गई है। इनमें से 1,65,101 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 7,41,830 हो गई है।

    पिछले 24 घंटे में ठीक हुए 52,847 मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 52,847 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,16,82,136 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 92.80 प्रतिशत है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 8,93,749 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 24.90 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 30,10,597 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 55,878 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 11,35,233 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 4,668 मौतें हुई हैं। इसी तरह 10,15,155 मामलों और 12,625 मौतों के साथ कर्नाटक और 9,07,676 मामलों और 7,239 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 57,074 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 222 मरीजों की मौत हुई। ये राज्य में एक दिन में आए सबसे अधिक नए मामले हैं। इसी तरह केरल में 2,802 लोगों को संक्रमित पाया गया और 10 मरीजों की मौत हुई। आंध्र प्रदेश में 1,730 नए मामले सामने आए और पांच मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 4,553 मामले सामने आए और 15 मरीजों की मौत हुई।

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 7,91,05,163 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 16,38,464 खुराकें लगाई गईं। अभी 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

    दुनियाभर में 13.12 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 13.12 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 28.52 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.07 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.55 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.30 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 3.31 लाख मरीजों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले
    भारत में कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    'तारक मेहता...' के डायरेक्टर मालव राजदा ने किया अपने नए शो का ऐलान  तारक मेहता का उल्टा चश्मा
    फॉरेस्ट बाथिंग क्या है? जानिए इससे मिलने वाले फायदे त्वचा की देखभाल
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी और नीदरलैंड सेमीफाइनल में पहुंचे, इंग्लैंड और दक्षिण कोरिया का सपना टूटा हॉकी विश्व कप
    एयरटेल ने महंगा किया बेसिक प्लान, सिम चालू रखने के लिए करना होगा इतने का रिचार्ज एयरटेल प्लान

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर पुणे
    महाराष्ट्र: पुणे में नदी के किनारे एक ही परिवार के 7 सदस्य मृत पाए गए पुणे
    महाराष्ट्र: सिर्फ एक छात्र के लिए चलता है यह सरकारी स्कूल, शिक्षक भी है सिर्फ एक सरकारी स्कूल
    बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर छिड़ा विवाद क्या है? धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

    कोरोना वायरस

    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बना चुका भारत द्रौपदी मुर्मू
    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? गणतंत्र दिवस
    उत्तर कोरिया: सांस संबंधी बीमारी का प्रकोप, प्योंगयांग समेत कई जगह 5 दिनों का लॉकडाउन उत्तर कोरिया
    फाइजर वैक्सीन पर केंद्रीय मंत्री के ट्वीट की कांग्रेस ने की ट्विटर से शिकायत, जानें मामला कांग्रेस समाचार

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस: दिल्ली में पहली बार नहीं मिला कोई नया मामला, मात्र 10 सक्रिय मामले दिल्ली
    कोरोना वायरस: चीन में पिछले एक महीने में लगभग 60,000 लोगों की मौत चीन समाचार
    चीन में कोरोना संक्रमण से भारत पर असर नहीं, बीते सप्ताह कम हुए हैं मामले कोरोना वायरस
    कोरोना: अमेरिका में फैल रहे XBB.1.5 सब-वेरिएंट के भारत में 7 मामले, जानें इसके बारे में कोरोना वायरस

    भारत में कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: 11 दिनों में पॉजीटिव मिले 124 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में 11 नए वेरिएंट का खुलासा कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: उत्तराखंड के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में मास्क लगाना अनिवार्य उत्तराखंड
    चीन समेत 5 देशों के यात्रियों के लिए अनिवार्य हो सकती है कोविड की निगेटिव रिपोर्ट  चीन समाचार
    कोरोना वायरस: भारत में जनवरी में बढ़ सकते हैं मामले, अगले 40 दिन अहम- रिपोर्ट कोरोना वायरस

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023