
कोरोना वायरस के मामले 4,000 के पार, 24 घंटे में 5 मरीजों ने दम तोड़ा
क्या है खबर?
भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 65 नए मरीज सामने आए हैं, जिससे कुल मरीजों की संख्या 4,000 के पार पहुंच गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मंगलवार को कोरोना के कुल मरीज 4,026 हो गए हैं, जिसमें 2,700 संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण का फैलाव दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, गुजरात और पश्चिम बंगाल में अधिक दिख रहा है।
वायरस
24 घंटे में 5 मरीजों ने दम तोड़ा
पिछले 24 घंटे में 5 मरीजों ने कोरोना की बीमारी से ग्रसित होकर दम तोड़ा है। हालांकि, उनको अन्य गंभीर समस्याएं भी थीं।
केरल में 80 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर निमोनिया से पीड़ित थे और अन्य बीमारियां थी। महाराष्ट्र में 2 महिला मरीजों ने दम तोड़ा है, जो 70 और 73 वर्ष की थीं।
तमिलनाडु में 69 वर्षीय महिला की पार्किंसन और शुगर के चलते जान गई। पश्चिम बंगाल में 43 वर्षीय महिला किडनी और अन्य बीमारियों से ग्रसित थीं।
बीमारी
किस राज्य में कितने मरीज?
कोविड-19 वेरिएंट एनबी.1.8.1 और एलएफ.7 के सबसे अधिक 47 मरीज दिल्ली में सामने आए हैं।
उसके बाद 44 मरीज पश्चिम बंगाल में मिले हैं। केरल में 35, महाराष्ट्र में 21, गुजरात में 18 और कर्नाटक में 15 मरीज 24 घंटे में मिले हैं।
अभी तक केरल में सबसे अधिक 1,435 मरीज सामने आ चुके हैं। इसके बाद 506 मरीज महाराष्ट्र में, 483 दिल्ली में, 338 मरीज गुजरात में, 333 मरीज बंगाल में और 253 मरीज कर्नाटक में मिले हैं।