Page Loader
बेंगलुरु के बाद गुजरात के अहमदाबाद में मिला HMPV का पहला, 2 महीने का बच्चा संक्रमित
गुजरात में भी मिला HMPV वायरस (पिक्साबे)

बेंगलुरु के बाद गुजरात के अहमदाबाद में मिला HMPV का पहला, 2 महीने का बच्चा संक्रमित

लेखन गजेंद्र
Jan 06, 2025
02:09 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बाद गुजरात के अहमदाबाद में भी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) का पहला मामला सामने आया है। अहमदाबाद के चांदखेडा इलाके में 2 महीने के बच्चे में वायरस की पुष्टि हुई है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे का इलाज चल रहा है। बच्चे को परिजन राजस्थान के डुंगरपुर से इलाज कराने के लिए अहमदाबाद लाए हैं। बच्चे की स्थिति ठीक बताई जा रही है।

वायरस

बेंगलुरु में मिल चुके हैं 2 मामले

सोमवार को बेंगलुरु के बैपटिस्ट अस्पताल में 2 बच्चे वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। 3 महीने की बच्ची को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। 8 महीने का बच्चा 3 जनवरी को भर्ती हुआ था। वह ठीक हो रहा है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने दोनों मामलों की पुष्टि कर बताया कि मामलों की पहचान कई श्वसन वायरल रोगजनकों के लिए नियमित निगरानी के जरिए की गई है। दोनों बच्चों का यात्रा का इतिहास नहीं है।

सतर्क

भारत में सतर्कता

भारत में वायरस लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय गंभीर है। 3 जनवरी को राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) ने बताया कि वह देश में श्वसन और मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामलों पर बारीकी से नजर रखे है। केंद्र चीन में HMPV की हालिया रिपोर्टों के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के संपर्क में है। महाराष्ट्र और केरल ने सलाह जारी की है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (DGHS) डॉ अतुल गोयल ने कहा कि वायरस अन्य श्वसन वायरस की तरह है, जो सामान्य सर्दी का कारण है।