LOADING...
देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट XFG के 163 मामले सामने आए
कोरोना वायरस के नए वेरिएंट XFG के 163 मामले सामने आए हैं

देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट XFG के 163 मामले सामने आए

लेखन आबिद खान
Jun 09, 2025
04:05 pm

क्या है खबर?

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच नए वेरिएंट XFG के मामले भी सामने आए हैं। भारतीय SARS-CoV2 जीनोमिक्स सीक्वेंसिंग कंसोर्टियम (INSACOG) के मुताबिक, भारत में XFG वेरिएंट के 163 मामले दर्ज किए गए हैं। सबसे ज्यादा 89 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। उसके बाद तमिलनाडु में 16, केरल में 15, गुजरात में 11 और आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 6-6 मामले सामने आए हैं।

वेरिएंट

कितना खतरनाक है XFG वेरिएंट?

द लैंसेट जर्नल में प्रकाशित एक लेख के अनुसार, XFG वेरिएंट में 4 प्रमुख स्पाइक म्यूटेशन हैं। इसमें A475V और N487D जैसे म्यूटेशन हैं, जो इसे प्रतिरक्षा तंत्र से बचने में सक्षम बनाते हैं। इस वेरिएंट से संक्रमित होने पर मरीज में आमतौर पर वही लक्षण दिखाई देते हैं, जो बाकी कोरोना मरीजों में होते हैं। सबसे पहले इसका मामला कनाडा में सामने आया था उसके बाद ये कई देशों में फैल गया है।

मरीज

देश में कोरोना वायरस के मामले 6,000 पार

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 358 नए मरीज सामने आए हैं, जिससे भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 6,491 पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक मरीज गुजरात में 158 और कर्नाटक में 57 मिले हैं। इससे यहां कुल मरीजों की संख्या क्रमश: 980 और 423 हो गई है। इसके बाद पश्चिम बंगाल में 54 मरीज, दिल्ली में 42, तमिलनाडु में 25 और महाराष्ट्र में 12 मरीज मिले हैं।