Page Loader
चीन के बाद मलेशिया में HMPV वायरस के मामलों में दिखी तेजी, भारत में सतर्कता बढ़ी
चीन के बाद मलेशिया में बढ़ रहे HMPV के मरीज (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

चीन के बाद मलेशिया में HMPV वायरस के मामलों में दिखी तेजी, भारत में सतर्कता बढ़ी

लेखन गजेंद्र
Jan 06, 2025
02:02 pm

क्या है खबर?

कोरोना वायरस के बाद चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) का कहर दिख रहा है, जो तेजी से फैल रहा है। चीन के बाद मलेशिया में 2024 में HMPV वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है, जहां 327 मामले सामने आए हैं। इससे पहले 2023 में वायरस के 225 मामले मिले थे। मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कुछ सुझाव जारी किए हैं, जिसमें मास्क पहनना और साबुन से हाथ धोना भी शामिल है।

सतर्क

भारत समेत कई देश सतर्क

वायरस के प्रसार को देखते हुए भारत समेत कई देश सतर्क हैं। जापान और हांगकांग में भी वायरस पर नजर रखी जा रही है। हालांकि, यहां अभी मामले कम हैं। कर्नाटक के बेंगलुरु में 2 मामले मिले हैं। जापान ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन की रिपोर्ट में बताया गया है कि जापान में HMPV से पहले इन्फ्लूएंजा के प्रकोप ने पहले ही हज़ारों मामलों को जन्म दे दिया है। 5 दिसंबर, 2024 तक जापान में 94,259 फ्लू रोगियों को रिपोर्ट किया गया है।

तैयारी

भारत में क्या है तैयारी?

भारत में वायरस लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय गंभीर है। 3 जनवरी को राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) ने बताया कि वह देश में श्वसन और मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामलों पर बारीकी से नजर रखे है। केंद्र चीन में HMPV की हालिया रिपोर्टों के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के संपर्क में है। महाराष्ट्र और केरल ने सलाह जारी की है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (DGHS) डॉ अतुल गोयल ने कहा कि वायरस अन्य श्वसन वायरस की तरह है, जो सामान्य सर्दी का कारण है।