Page Loader

देश की खबरें

उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।

25 Jan 2024
दिल्ली

गणतंत्र दिवस समारोह: दिल्ली में सुरक्षा के क्या-क्या इंतजाम किए गए हैं?

देश की राजधानी दिल्ली में 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ और उसके आसपास के इलाकों में करीब 14,000 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

25 Jan 2024
कर्नाटक

कर्नाटक: अंबेडकर के साथ भगवान राम की तस्वीर लगाने पर दलित नाबालिग छात्र की पिटाई

कर्नाटक के बीदर जिले में 17 वर्षीय दलित छात्र को व्हाट्सऐप पर भीमराव अंबेडकर के साथ भगवान राम और हनुमान की तस्वीर लगाने पर दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने पीट दिया।

उत्तर प्रदेश: कोहरे के कारण शाहजहांपुर में ट्रक ने मारी टेंपो में टक्कर, 12 की मौत

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गुरुवार सुबह कोहरे के कारण ट्रक और टेंपों में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे टेंपो में सवार 12 लोगों की मौत हो गई।

मध्य प्रदेश: उज्जैन में मूर्ति को लेकर 2 पक्ष भिड़े, सरदार पटेल की मूर्ति को तोड़ा

मध्य प्रदेश के उज्जैन में मूर्तियों को लेकर गुरुवार सुबह 2 पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति तोड़े जाने के बाद शुरू हुआ।

25 Jan 2024
कर्नाटक

कर्नाटक: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पर्दा हटाने वाला इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फेल, बिजली बोर्ड का MD निलंबित

कर्नाटक के मैसूर जिले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के कार्यक्रम के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने की गाज बिजली विभाग के बड़े अधिकारी पर गिरी।

कौन हैं न्यायमूर्ति प्रसन्ना भालचंद्र वरले, जो सुप्रीम कोर्ट के नए न्यायाधीश बने?

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश को मंजूर करते हुए केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति प्रसन्ना भालचंद्र वरले की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी।

25 Jan 2024
तमिलनाडु

तमिलनाडु: धर्मपुरी में फ्लाईओवर पर कई वाहनों में टक्कर, आग लगी; 4 की मौत

तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां फ्लाईओवर पर एक ट्रक कई वाहनों से टकरा गया, जिससे वाहनों में आग लग गई।

कर्नाटक: कांग्रेस सरकार ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की, 13,000 कर्मचारियों को फायदा

पुरानी और नई पेंशन योजना के बीच छिड़ी बहस के बीच कांग्रेस शासित एक और राज्य ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लागू कर दिया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक्स पर इसकी जानकारी दी।

ऑस्ट्रेलिया: विक्टोरिया के फिलिप द्वीप पर समुद्र में डूबने से 4 भारतीयों की मौत

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में बुधवार को 4 भारतीयों की फिलिप द्वीप पर समुद्र में डूबने से मौत हो गई। यह जानकारी कैनबरा स्थित भारतीय उच्चायोग ने गुरुवार को दी।

गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों आएंगे भारत, जानें क्या है तैयारी 

गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज जयपुर से भारत की अपनी 2 दिवसीय यात्रा शुरू करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर में मैक्रों की अगवानी करेंगे।

#NewsByetsExplainer: पंजाब में BSF का अधिकार क्षेत्र बढ़ने से संबंधित विवाद क्या है?

सुप्रीम कोर्ट पंजाब में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अधिकार क्षेत्र (क्षेत्राधिकार) के विस्तार से संबंधित विवाद पर सुनवाई को तैयार हो गया है।

उत्तर प्रदेश: महाराजगंज में वकीलों ने चौकी प्रभारी को दौड़ा-दौड़कर पीटा, जानें मामला

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी को कुछ लोग दौड़ाकर-दौड़ाकर पीटते दिख रहे हैं।

इजरायल में मजदूरी करने के लिए युवाओं की लंबी कतार, लखनऊ में हो रहा सत्यापन

मजदूरों को इजरायल भेजने के लिए 23 जनवरी से पंजीकरण और सत्यापन कार्य शुरू हो गया है। पंजीकरण के लिए बड़ी संख्या में मजदूर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों से अभी राम मंदिर नहीं जाने को कहा, जानें कारण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कैबिनेट की बैठक में अपने सभी सहयोगियों को फिलहाल अयोध्या के राम मंदिर जाने से मना किया है।

24 Jan 2024
अयोध्या

अयोध्या: दान से भरा राम मंदिर का भंडार गृह, जगह कम पड़ी

उत्तर प्रदेश के अयोध्या के राम मंदिर में उद्घाटन के बाद से दान देने वालों का तांता लगा हुआ है। मंदिर का भंडार गृह दान से भर चुका है और उसमें जगह नहीं बची है।

दिल्ली पुलिस ने AI की मदद से सुलझाई हत्या की गुत्थी, जानें कैसे

दिल्ली पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से एक हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने AI की मदद से पहले शव की पहचान की और उसके बाद हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

DGCA ने एयर इंडिया पर 1.1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया, सुरक्षा उल्लंघन के लगे आरोप 

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से एयर इंडिया को बड़ा झटका लगा है। DGCA ने सुरक्षा संबंधी उल्लंघनों के कारण एयर इंडिया पर 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

24 Jan 2024
बेंगलुरु

बेंगलुरु में लापता हुआ 12 वर्षीय छात्र हैदराबाद में मिला, सोशल मीडिया ने निभाई अहम भूमिका

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु स्थित एक कोचिंग सेंटर से रविवार को एक 12 वर्षीय छात्र लापता हो गया था। वह 3 दिन बाद बुधवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में मिला।

संयुक्त किसान मोर्चा ने 16 फरवरी को भारत बंद बुलाया, MSP और अग्निवीर प्रमुख मुद्दे 

संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन की दूसरी पारी शुरू करने से पहले 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है।

24 Jan 2024
अयोध्या

राम मंदिर: भीड़ को देखते हुए बंद की गईं लखनऊ से अयोध्या तक की बसें

अयोध्या के राम मंदिर में उमड़ रही भक्तों की भीड़ को देखते हुए लखनऊ से अयोध्या के बीच यात्री बसें न चलाने का निर्णय लिया गया है।

मुंबई: पुलिस की चेतावनी, सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक झड़प का मजाक बनाया तो होगी जेल

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रविवार रात को धार्मिक नारेबाजी के दौरान 2 समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के लिए चेतावनी जारी की।

24 Jan 2024
दिल्ली

केंद्र सरकार का फ्रांसिसी पत्रकार को नोटिस, पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग करने का आरोप

दिल्ली में रहकर फ्रांस मीडिया आउटलेट ला क्रॉइक्स के लिए काम करने वाली फ्रांसिसी पत्रकार वैनेसा डौगनैक पर पक्षपातपूर्ण और गलत रिपोर्टिंग करने का आरोप लगा है।

24 Jan 2024
मणिपुर

मणिपुर: असम राइफल्स के जवान ने 6 साथियों को गोली मार घायल किया, फिर आत्महत्या की

मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा पर तैनात असम राइफल्स के एक जवान ने अपने 6 साथियों को गोली मार खुद भी आत्महत्या कर ली।

बैंक धोखाधड़ी मामला: DFHL के वधावन बंधुओं को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश

आवास ऋण देने वाली कंपनी DFHL के पूर्व प्रमोटर वधावन बंधुओं को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है।

24 Jan 2024
राम मंदिर

अयोध्या में राम मंदिर के बाद 13 और नए मंदिर बनाने की बड़ी योजना, जानें 

अयोध्या में राम मंदिर के अलावा 13 और नए मंदिर बनाने की योजना है। इनमें से 6 मंदिर राम मंदिर परिसर के अंदर और 7 बाहर होंगे।

24 Jan 2024
राजस्थान

राजस्थान: कोटा में एक और छात्र ने की आत्महत्या, उत्तर प्रदेश के छात्र ने फांसी लगाई

राजस्थान के कोटा में मंगलवार रात उत्तर प्रदेश के एक छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। छात्र 18 वर्षीय मोहम्मद जैद है। वह राष्ट्रीय प्रवेश पात्रता परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रहा था।

24 Jan 2024
दिल्ली

दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश, 27 जनवरी तक रहेगी कड़ाके की ठंड

दिल्ली और उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड बरकरार है। बुधवार सुबह दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में हल्की बारिश से मौसम और ठंडा हो गया।

23 Jan 2024
भारत रत्न

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से बयान जारी कर ये जानकारी दी गई।

मालदीव की ओर बढ़ रहा चीन का जासूसी जहाज, भारत की चिंता बढ़ी

चीन हिंद महासागर में लगातार अपनी दखल बढ़ाता जा रहा है। इस बीच खबर है कि चीन का एक जासूसी जहाज मालदीव की ओर बढ़ रहा है। इस खबर के बाद भारतीय नौसेना अलर्ट पर है।

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 11 दिवसीय उपवास में प्रधानमंत्री मोदी ने क्या-क्या किया?

नवनिर्मित राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। सोमवार को तय समय पर अभिजीत मुहूर्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों रामलला की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न कराया गया।

23 Jan 2024
तमिलनाडु

तमिलनाडु: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के 2 छात्रों ने सहपाठी को जूस में मिलाकर पेशाब पिलाया, निलंबित

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से चौंकाने वाला सामने आया है। यहां अंतिम वर्ष के 2 छात्रों ने अपने सहपाठी को जूस में मिलाकर पेशाब पिला दिया।

मुंबई: धार्मिक नारेबाजी को लेकर जिस जगह हुई 2 समुदायों की झड़प, वहां चला बुलडोजर

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रविवार रात को धार्मिक नारेबाजी के दौरान 2 समुदायों के बीच झड़प हो गई थी। मंगलवार को इसके परिणामस्वरूप प्रशासन ने कार्रवाई की।

23 Jan 2024
अयोध्या

राम मंदिर: रामलला की मूर्ति को दिया गया ये नाम

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान रामलला की बाल स्वरूप मूर्ति को 'बालक राम' के नाम से जाना जाएगा।

गणतंत्र दिवस: उत्तर प्रदेश की झांकी में दिखेगा राम और विज्ञान का संगम

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के समारोह में कर्तव्य पथ पर निकलने वाली उत्तर प्रदेश की झांकी में इस बार भगवान राम के साथ विज्ञान का संगम दिखाई देगा।

महुआ मोइत्रा मामले में CBI ने वकील देहाद्रई को तलब किया, 25 जनवरी को होगी पूछताछ

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता महुआ मोइत्रा पर लगे आरोपों की जांच के सिलसिले में वकील जय अनंत देहाद्रई को तलब किया है। उन्हें 25 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

मध्य प्रदेश: SDM ने सरकारी गाड़ी ओवरटेक करने पर युवकों को डंडों से पिटवाया, निलंबित

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में सरकारी गाड़ी ओवरटेक करने पर युवकों को डंडों से पिटवाने वाले उप जिलाधिकारी (SDM) अमित सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

23 Jan 2024
अयोध्या

अयोध्या: 1949 में बाबरी मस्जिद में "प्रकट हुई" रामलला की पुरानी मूर्ति का अब क्या होगा?

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन बेहद भव्य तरीके से हो गया और कर्नाटक की श्याम शिला से बने रामलला गर्भगृह में विराजित हो गए।

23 Jan 2024
मिजोरम

म्यांमार का सैन्य विमान मिजोरम के रनवे पर फिसला, 6 लोग घायल

मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे पर मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते बचा। म्यांमार का सैन्य विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया।

उत्तर प्रदेश: मेरठ में कार लूटकर भाग रहे बदमाशों ने दरोगा को गोली मारी, फरार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार रात को कार लूटकर भाग रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से एक दरोगा घायल हो गया, जबकि बदमाश फरार हैं।

23 Jan 2024
अयोध्या

राम मंदिर में फिलहाल प्रवेश बंद किया गया, भीड़ को नियंत्रित करना हो रहा मुश्किल

उत्तर प्रदेश में अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा है। इसे देखते हुए फिलहाल मंदिर में प्रवेश बंद कर दिया गया है।