Page Loader
म्यांमार का सैन्य विमान मिजोरम के रनवे पर फिसला, 6 लोग घायल
मिजोरम में म्यांमार सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त (तस्वीर: एक्स/@RT_hindi_)

म्यांमार का सैन्य विमान मिजोरम के रनवे पर फिसला, 6 लोग घायल

लेखन गजेंद्र
Jan 23, 2024
01:25 pm

क्या है खबर?

मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे पर मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते बचा। म्यांमार का सैन्य विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना सुबह करीब 10ः19 बजे हुई। हादसे में कम से कम 6 लोग घायल हुए हैं। हादसे के समय विमान में कुल 14 लोग सवार थे। घटना के बाद के एक वीडियो में बचावकर्मी दुर्घटनाग्रस्त विमान के पास दिख रहे हैं। सभी घायल लेंगपुई अस्पताल में भर्ती हैं।

हादसा

म्यांमार के सैनिकों को लेने आया था विमान

इंडिया टुडे के मुताबिक, सैन्य विमान म्यांमार के उन सैनिकों को लेने आया था, जो म्यांमार सेना और नागरिक सेना के बीच झड़प के कारण लांग्टलाई जिले से भाग गए थे। बता दें कि म्यांमार के 276 सैनिक 17 जनवरी को हथियारों और गोला-बारूद के साथ दक्षिणी मिजोरम के लांग्टलाई जिले में भारत-म्यांमार-बांग्लादेश ट्राइजंक्शन पर स्थित बांडुकबंगा गांव में घुस गए थे और असम राइफल्स के पास पहुंचे। इनमें से 184 को सोमवार को वापस भेज दिया गया था।

ट्विटर पोस्ट

हादसे के बाद का वीडियो