LOADING...
गणतंत्र दिवस: उत्तर प्रदेश की झांकी में दिखेगा राम और विज्ञान का संगम
गणतंत्र दिवस की झांकी में दिखेंगे अयोध्या के राम (तस्वीर: एक्स/@rmulko)

गणतंत्र दिवस: उत्तर प्रदेश की झांकी में दिखेगा राम और विज्ञान का संगम

लेखन गजेंद्र
Jan 23, 2024
04:49 pm

क्या है खबर?

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के समारोह में कर्तव्य पथ पर निकलने वाली उत्तर प्रदेश की झांकी में इस बार भगवान राम के साथ विज्ञान का संगम दिखाई देगा। सोशल मीडिया पर सामने आई झांकी की पहली झलक में सबसे आगे राम के बाल स्वरूप की प्रतिकृति बनाई गई है। इसमें महाकुंभ, साधु और देव दीपावली का दृश्य भी है। झांकी में जेवर हवाई अड्डे, ब्रह्मोस मिसाइल, रैपिड रेल और मेक इन इंडिया के शेर को भी दिखाया गया है।

गणतंत्र दिवस

ISRO की झांकी में दिखेगा चंद्रयान-3

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में तेलंगाना की झांकी भी दिख रही है, जो महिला किसानों को समर्पित है। इसमें सबसे आगे एक महिला किसान को दिखाया गया है। इसके अलावा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की झांकी में चंद्रयान-3 की झलक और शिव शक्ति केंद्र को दिखाया गया है। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की झांकी में बैंगनी क्रांति को लैवेंडर की खेती के माध्यम से दिखाया गया है।

ट्विटर पोस्ट

देखिए झालियों की पहली झलक