NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / ऑस्ट्रेलिया: विक्टोरिया के फिलिप द्वीप पर समुद्र में डूबने से 4 भारतीयों की मौत
    अगली खबर
    ऑस्ट्रेलिया: विक्टोरिया के फिलिप द्वीप पर समुद्र में डूबने से 4 भारतीयों की मौत
    ऑस्ट्रेलिया के फिलिप द्वीप पर समुद्र में डूबने से 4 भारतीयों की मौत (तस्वीर: अनस्प्लैश)

    ऑस्ट्रेलिया: विक्टोरिया के फिलिप द्वीप पर समुद्र में डूबने से 4 भारतीयों की मौत

    लेखन गजेंद्र
    Jan 25, 2024
    10:35 am

    क्या है खबर?

    ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में बुधवार को 4 भारतीयों की फिलिप द्वीप पर समुद्र में डूबने से मौत हो गई। यह जानकारी कैनबरा स्थित भारतीय उच्चायोग ने गुरुवार को दी।

    उन्होंने एक्स पर भारतीय विदेश मंत्रालय और विदेश मंत्री एस जयशंकर को टैग कर लिखा, 'ऑस्ट्रेलिया में दिल दहला देने वाली त्रासदी। विक्टोरिया के फिलिप द्वीप पर डूबने से 4 भारतीयों की जान चली गई। पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। टीम मृतक के दोस्तों के संपर्क में है।'

    हादसा

    डूबने वालों में 3 महिलाएं और 1 पुरुष

    ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, बुधवार दोपहर को आपातकालीन सेवाओं को फोन पर व्यक्तियों के डूबने की जानकारी दी गई थी।

    मौके पर पहुंची टीम ने 4 लोगों को पानी से बाहर निकाला, जिसमें 3 महिलाएं और एक पुरुष शामिल था। चारों बेहोशी की हालत में थे, जिन्हें टीम ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, बचाया न जा सका।

    मृतकों में एक पुरुष और 2 महिलाएं 20 वर्ष के थे, जबकि एक महिला 43 वर्ष की थी।

    जांच

    पंजाब से छुट्टी मनाने गई थी एक महिला

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों में शामिल एक महिला पंजाब के फगवाड़ा से ऑस्ट्रेलिया छुट्टियां मनाने गई थीं। उनका नाम रीमा सोंधी बताया जा रहा है, जबकि अन्य तीनों भारतीय वहीं रह रहे थे।

    बता दें कि विक्टोरिया का फॉरेस्ट केव्स बीच एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो समुद्री गुफाओं के लिए मशहूर है, लेकिन स्थानीय लोगों में यह लाइफगार्ड गश्ती टीम से रहित एक खतरनाक तैराकी स्थल के रूप में जाना जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑस्ट्रेलिया

    ताज़ा खबरें

    महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी
    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दी बधाई, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत

    ऑस्ट्रेलिया

    ऑस्ट्रेलिया में मिला गोलाकार अंडा, अरबों में होता है एक; हजारों रुपये है कीमत मेलबर्न
    मारुति सुजुकी जिम्नी 5-डोर ऑस्ट्रेलिया में ADAS के साथ होगी पेश, जानिए इसके पीछे कारण  मारुति सुजुकी
    ऑस्ट्रेलियाई रेडियो प्रस्तोता ने की 55 घंटे, 26 मिनट के शो की मेजबानी, बनाया विश्व रिकॉर्ड क्रोएशिया
    ऑस्ट्रेलिया: मानसिक रोगों के इलाज के लिए साइकेडेलिक्स को मंजूरी, ऐसा करने वाला पहला देश बना  मानसिक स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025