Page Loader
संयुक्त किसान मोर्चा ने 16 फरवरी को भारत बंद बुलाया, MSP और अग्निवीर प्रमुख मुद्दे 
किसानों ने 16 फरवरी को बुलाया भारत बंद

संयुक्त किसान मोर्चा ने 16 फरवरी को भारत बंद बुलाया, MSP और अग्निवीर प्रमुख मुद्दे 

लेखन गजेंद्र
Jan 24, 2024
02:10 pm

क्या है खबर?

संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन की दूसरी पारी शुरू करने से पहले 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने समाचार एजेंसी ANI को बताया, "संयुक्त किसान मोर्चा जुड़े कई संगठनों ने मिलकर 16 फरवरी को भारत बंद बुलाया है। इस एक दिन किसान भी अपने खेतों में न जाएं। पहले भी हम अमावस पर खेत में काम नहीं करते थे।"

भारत बंद

लोगों से अपील, कुछ न खरीदें 

टिकैत ने कहा, "16 फरवरी किसानों के लिए अमावस है। उस दिन काम न करें। कृषि हड़ताल करें, जिससे देश में बड़ा संदेश जाएगा। दुकानदारों और किसानों से अपील है कि वह खरीदारी न करें और किसानों और मजदूरों के समर्थन में दुकान बंद रखें। इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य, पुरानी पेंशन, अग्निवीर, बेरोजगारी प्रमुख मुद्दे हैं। ट्रांसपोर्टर से भी सहयोग की अपील है।" बता दें, 2020-21 में किसानों ने बड़े स्तर पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन किया था।

ट्विटर पोस्ट

टिकैत ने दी भारत बंद की जानकारी