मनोरंजन की खबरें

एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और सिर्फ एंटरटेनमेंट। इसके सिवा कुछ नहीं।

बिग बॉस: अंकित गुप्ता काे नहीं किया गया एलिमिनेट, सामने आया शो का नया प्राेमो

बिग बॉस 16 के शो में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है और इस ट्विस्ट की झलक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रही है।

वेब सीरीज 'स्कैम 2003' की स्क्रीनिंग पर नहीं लगेगी रोक, मुंबई कोर्ट ने खारिज की याचिका

फर्जी स्टांप पेपर घोटाले के दोषी दिवंगत अब्दुल करीम तेलगी पर आधारित वेब सीरीज 'स्कैम 2003' की स्क्रीनिंग पर अस्थायी रोक लगाने से अदालत ने इनकार कर दिया है।

जन्मदिन विशेष: फिल्मों से फिटनेस तक, वो खूबिया जो अनिल कपूर को बनाती हैं 'झक्कास'

अनिल कपूर आज यानी 24 दिसंबर को अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं।

'गली बॉय' से '83' तक, यहां देखें रणवीर सिंह की पिछली 5 फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड

रोहित शेट्टी के निर्देशक में तैयार हुई रणवीर सिंह की 'सर्कस' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।

अलविदा 2022: इस साल फिल्मों में एक अलग अंदाज और अवतार में दिखे ये अभिनेता 

यह साल बॉलीवुड के लिए कई खट्टी-मीठी यादें लेकर आया। कई बड़ी फिल्में भी हिट नहीं हुईं तो कई छोटी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाल मचाया। दूसरी तरफ कुछ ऐसी फिल्में भी आईं, जिनमें अभिनेताओं का एक जुदा अवतार देखने को मिला।

क्या उर्वशी रौतेला ने नेटफ्लिक्स के प्रोजेक्ट के लिए चार्ज किए 15 करोड़ रुपये?

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के प्रति फैंस की दीवानगी देखते ही बनती है। अब सुनने में आ रहा है कि उर्वशी ने नेटफ्लिक्स के एक प्रोजेक्ट के लिए भारी-भरकम फीस ली है।

23 Dec 2022

क्रिसमस

इस क्रिसमस देखें ये सुपरहिट फिल्में, OTT पर हैं उपलब्ध

क्रिसमस का जश्न एक हफ्ते पहले से ही शुरू हो जाता है। दुनियाभर में क्रिसमस की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं।

रणवीर सिंह की 'सर्कस' रिलीज के दिन हुई ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में उपलब्ध

अभिनेता रणवीर सिंह की कॉमेडी फिल्म 'सर्कस' आज आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है।

दिवंगत पुनीत राजकुमार को बेंगलुरु विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में किया गया शामिल

पिछले साल कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का 46 साल की उम्र में निधन हो गया था। हार्ट अटैक के चलते 29 अक्टूबर, 2021 को उनका देहांत हुआ।

छेल्लो शो: ऑस्कर में चुने जाने के बाद फिल्म के निर्देशक को मिली धमकी

पिछले काफी समय से गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' (द लास्ट शो) सुर्खियों में है और हो भी क्यों ना, फिल्म को भारत की तरफ से आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में जो चुना गया है।

कंगना ने लता से की अपनी तुलना, कहा- मैं भी पैसों के लिए कभी नहीं नाची

कंगना रनौत बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जो अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, अपने बड़बोलेपन के चलते वह कई बार विवादों में आ चुकी हैं।

पश्चिम बंगाल में गायक शान के कार्यक्रम में भगदड़, चार लोग घायल

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में बॉलीवुड गायक शान के कार्यक्रम में भगदड़ मच गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए।

मेंटल हेल्थ पर पहली बार छलका हनी सिंह का दर्द, बोले- पड़ने लगे थे पैनिक अटैक

मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं रह गए हैं।

23 Dec 2022

अमेरिका

रैपर बिग स्कार का 22 साल की उम्र में अमेरिका में निधन

जाने-माने रैपर बिग स्कार का 22 साल की उम्र में अमेरिका में निधन हो गया। फिलहाल उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

कैटरीना कैफ की 'फोन भूत' अमेजन प्राइम वीडियो पर हुई प्रसारित

अभिनेत्री कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की 'फोन भूत' सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल नहीं जीत पाई। यह हॉरर कॉमेडी 4 नवंबर को बड़े पर्दे पर आई थी।

'सर्कस' रिव्यू: कलाकारों की ओवर एक्टिंग ने डुबोई रोहित शेट्टी की फिल्म की नैया

साल 2022 की आखिरी बड़ी फिल्म 'सर्कस' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

'नच बलिए 7' की प्रोडक्शन टीम ने प्रतियोगियों का किया था शोषण- चेतन भगत

मशहूर लेखक चेतन भगत ने 2015 में डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 7' को जज किया था। अब उन्होंने इस शो को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

'ये काली-काली आंखें' फेम आंचल सिंह को नहीं मिल रहा काम, खुद किया खुलासा

वेब सीरीज 'ये काली-काली आंखें' से अभिनेत्री आंचल सिंह को खूब लोकप्रियता मिली।

'कांतारा' और 'KGF' की प्रोडक्शन कंपनी भारतीय सिनेमा में करेगी 3,000 करोड़ रुपये का निवेश

'कांतारा' और 'KGF' जैसी फिल्मों का निर्माण करने के बाद प्रोडक्शन कंपनी होम्बले फिल्म्स को अच्छी-खासी लोकप्रियता मिली।

शाहरुख के 'झूमे जो पठान' पर लगे कॉपी करने के आरोप, पुराने गाने की नकल बताया

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का दूसरा गाना 'झूमे जो पठान' बीते दिन रिलीज हुआ और लोगों ने इसे भी ट्रोल करना शुरू कर दिया।

'KBC 14' में बोले अमिताभ बच्चन- लंबा होने की वजह से स्कूल में मार खाता था

रियलिटी शो 'KBC 14' में अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने जीवन से जुड़ी कहानी शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने शो के हालिया एपिसोड में खुद से जुड़ा वाकया बताया है।

दिग्गज तेलुगु अभिनेता कैकला सत्यनारायण का 87 साल की उम्र में निधन

दिग्गज तेलुगु अभिनेता कैकला सत्यनारायण का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह हैदराबाद में स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

बिग बॉस 16: अंकित गुप्ता हुए घर से बेघर, प्रशंसकों ने जताई नाराजगी

पिछले कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि आखिर अब 'बिग बॉस 16' से किसकी विदाई होगी। खबर है अंकित गुप्ता को इससे बाहर कर दिया गया है और उनके एविक्शन ने प्रशंसकों को हैरान कर दिया है।

क्या ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' का सीक्वल बनेगा? प्रोड्यूसर विजय किरागंदूर ने किया खुलासा

अभिनेता और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'कांतारा' ने साल 2022 में तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिए।

22 Dec 2022

क्रिसमस

क्रिसमस पार्टी में जान डाल देंगे ये बॉलीवुड गाने, प्ले-लिस्ट में करें शामिल

दुनियाभर में क्रिसमस की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है।

'पुष्पा': रूस के बॉक्स ऑफिस पर पिटी अल्लू अर्जुन की फिल्म, जानिए कितने का हुआ नुकसान

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल है। फिल्म ने दुनियाभर में धुआंदार कमाई की, लेकिन रूस के बॉक्स ऑफिस पर यह औंधे मुंह गिरी। फिल्म वहां इतनी बुरी तरह फ्लॉप हुई कि तीन दिन बाद ही सिनेमाघरों से इसकी विदाई हो गई।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड छोड़ने वाले थे अमित साध, खुद खोला राज

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के असमय निधन ने सभी को झकझोर कर रख दिया था।

'सर्कस' से 'राम सेतु' तक, इस हफ्ते OTT और सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में

देखते ही देखते साल का आखिरी सप्ताह आ गया है। जहां कई लोग न्यू ईयर पर छुट्टियां मनाने जा रहे हैं, वहीं कई लोगों ने बढ़ती ठंड की वजह से अपने प्लान को अपने घर तक ही सीमित रखे हैं।

करण कुंद्रा संग रोमांस करने वालीं रीवा अरोड़ा का इंस्टाग्राम डिलीट, NCPCR ने किया था हस्तक्षेप

इस साल अक्टूबर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और बाल कलाकार रीवा अरोड़ा काफी विवादों में थीं।

धर्मेंद्र और डिंपल की पर्दे पर वापसी, 31 साल बाद इस फिल्म के लिए आए साथ 

बॉलीवुड के 'हीमैन' धर्मेंद्र धीरे-धीरे फिर फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। वह एक के बाद एक फिल्म साइन रहे हैं। अब धर्मेंद्र ने एक और फिल्म साइन कर ली है। खबर है कि वह शाहिद कपूर की अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं।

अमिताभ बच्चन का 'KBC 14' इस तारीख को होगा खत्म, यह शो करेगा रिप्लेस

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन का शो 'KBC 14' अपने अंतिम पड़ाव पर है। इस शो का समापन फिनाले वीक के साथ होगा, जिसकी शुरुआत 26 दिसंबर को होगी।

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: जैकलीन फर्नांडिस ने विदेश जाने वाली याचिका वापस ली

ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने विदेश जाने के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन गुरुवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने सुनवाई के दौरान उन्होंने याचिका वापस ले ली।

मिलिंद सोमन की फिल्म 'लकड़बग्घा' की रिलीज डेट जारी, 'कुत्ते' से होगी टक्कर 

फिल्म 'लकड़बग्घा' पिछले कुछ समय से चर्चा में है। यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि इसके जरिए मिलिंद सोमन पर्दे पर अपनी वापसी कर रहे हैं। यह एक अनोखी एक्शन फिल्म है, इसलिए मिलिंद के प्रशंसकों को इसका बेसब्री से इंतजार है।

सलमान खान ने शेरा के बेटे की डेब्यू फिल्म के लिए शुरू की हीरोइन की तलाश

सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर को फिल्मों की दुनिया में लॉन्च करने वाले हैं।

फवाद खान की 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' 30 दिसंबर को भारत में होगी रिलीज

अभिनेता फवाद खान की पाकिस्तानी फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' को दुनियाभर में वाहवाही मिली। काफी समय से फिल्म की भारत में रिलीज को लेकर चर्चाएं चल रही हैं।

'दसवीं' के लिए पुरस्कार जीतने पर अमिताभ ने की अभिषेक की तारीफ, जानिए क्या कहा

अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दसवीं' 7 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लिए अभिषेक को फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड्स 2022 में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला।

बादशाह के मुंबई कॉन्सर्ट के टिकट की कीमत छह लाख रुपये तक

रैपर और गायक बादशाह ने अपने गानों से देशभर में बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है। वह 24 दिसंबर को मुंबई में लाइव परफॉर्म करने वाले हैं।

22 Dec 2022

बिग बॉस

बिग बॉस 16: स्टैन ने शालीन को दी धमकी, माता-पिता ने निर्माताओं को लिखा ओपन लेटर

'बिग बॉस 16' में खूब उठा-पटक देखने को मिल रही है। शो में शालीन भनोट और एमसी स्टैन के बीच छत्तीस का आंकड़ा देखने को मिला है। हाल ही में तब बवाल बढ़ गया, जब स्टैन ने शालीन को जान से मारने और घर से उठवा लेने की धमकी दी।

'ओमकारा' का रीमेक और 'देसी बॉयज' का सीक्वल बनेगा, आनंद पंडित ने की घोषणा

बॉलीवुड में कई फिल्मों के रीमेक और सीक्वल की लाइन लगी हुई है। कई लोकप्रिय फिल्मों के सीक्वल की घोषणा हो चुकी है।