NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'पुष्पा': रूस के बॉक्स ऑफिस पर पिटी अल्लू अर्जुन की फिल्म, जानिए कितने का हुआ नुकसान
    अगली खबर
    'पुष्पा': रूस के बॉक्स ऑफिस पर पिटी अल्लू अर्जुन की फिल्म, जानिए कितने का हुआ नुकसान
    रूस के बॉक्स ऑफिस पर पिटी अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा'

    'पुष्पा': रूस के बॉक्स ऑफिस पर पिटी अल्लू अर्जुन की फिल्म, जानिए कितने का हुआ नुकसान

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 22, 2022
    09:23 pm

    क्या है खबर?

    अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल है। फिल्म ने दुनियाभर में धुआंदार कमाई की, लेकिन रूस के बॉक्स ऑफिस पर यह औंधे मुंह गिरी। फिल्म वहां इतनी बुरी तरह फ्लॉप हुई कि तीन दिन बाद ही सिनेमाघरों से इसकी विदाई हो गई।

    निर्माताओं ने बड़ी उम्मीद और धूमधाम से फिल्म को रूस में रिलीज किया था। फिल्म की पूरी टीम रूस पहुंची हुई थी, लेकिन निर्माताओं को इससे नुकसान हो गया।

    आइए जानते हैं पूरी खबर।

    रिपोर्ट

    निर्माताओं को हुआ 3 करोड़ रुपये का नुकसान

    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 'पुष्पा' 8 दिसंबर को रूस के सिनेमाघरों में आई थी। फिल्म को देखने इतने कम दर्शक पहुंचे कि तीन दिन में ही यह सिनेमाघरों से उतर गई और केवल 20 लाख रुपये ही बटोर पाई।

    निर्माताओं ने रूस में फिल्म के प्रचार के लिए जितना खर्च किया, उतने का उन्हें नुकसान हो गया। डूबने वाली रकम 3 करोड़ रुपसे के आसपास बताई जा रही है। लोग हैरानी जता रहे हैं कि फिल्म फ्लॉप कैसे हो गई।

    कमाई 

    'पुष्पा' ने किया था बॉक्स ऑफिस पर धमाका

    'पुष्पा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। इसके गानों से लेकर कलाकारों का अभिनय तक दर्शकों को पसंद आया था।

    फिल्म के जरिए पहली बार अल्लू-रश्मिका मंदाना की जोड़ी दिखाई दी थी।

    सामंथा रुथ प्रभु ने इसमें आइटम नंबर किया था। फिल्म की कहानी चंदन लकड़ियों की तस्करी पर आधारित है।

    220 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 373 करोड़ रुपये कमाए थे। 'पुष्पा' पिछले साल 17 दिसंबर को रिलीज हुई थी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    बॉलीवुड की कई फिल्में रूस में रिलीज हो चुकी हैं। 'आवारा' हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म है, जो रूस के बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी। इसके बाद 'डिस्को डांसर', 'बारूद', 'सीता और गीता' जैसी कई फिल्मों ने रूस के दर्शकों को अपना दीवाना बनाया।

    सीक्वल 

    400 करोड़ रुपये के बजट में बन रही 'पुष्पा 2'

    'पुष्पा 2' की शूटिंग शुरू हो गई है। 'पुष्पा' में दिखने वाले SP शेखावत की पुष्पा से दुश्मनी की कहानी दूसरे भाग में भी जारी रहेगी।शेखावत का किरदार अभिनेता फहद फासिल ने निभाया था।

    फिल्म में अभिनेता सज्जाद डेलाफ्रूज की एंट्री हो गई है। वह इसमें विलेन बने हैं। फिल्म में कई और नए किरदार भी दिखेंगे।

    फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये तय किया गया है। निर्माता फिल्म को 'K.G.F: 2' से भव्य बनाने की कोशिश में हैं।

    रिकॉर्ड 

    500 करोड़ व्यूज पाने वाली पहली भारतीय एल्बम

    'पुष्पा' ने अपने नाम सबसे ज्यादा व्यूज कमाने का भी रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल, यह भारत की पहली पैन इंडिया फिल्म है, जिसकी एल्बम को 500 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

    फिल्म समीक्षक रमेश बाला ने इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट किया था।

    उन्होंने लिखा था, 'भारतीय सिनेमा में अब तक का सबसे बड़ा कीर्तिमान। आइकॉन स्टार अल्लू की 'पुष्पा: द राइज' पहली एल्बम है, जिसने 500 करोड़ व्यूज हासिल किए हैं।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अल्लू अर्जुन
    पुष्पा फिल्म
    पुष्पा: द रूल
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    अल्लू अर्जुन

    क्या 'पुष्पा' की सफलता के बाद रश्मिका मंदाना ने बढ़ाई अपनी फीस? बॉलीवुड समाचार
    इंस्टाग्राम पर डेढ़ करोड़ फॉलोअर्स वाले पहले साउथ अभिनेता बने अल्लू अर्जुन इंस्टाग्राम
    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' ने भारत में कमाए 300 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    'पुष्पा' के बाद अल्लू की 'अला वैकुंठपुरमलो' हिन्दी में 26 जनवरी को रिलीज होगी बॉलीवुड समाचार

    पुष्पा फिल्म

    '83' से क्लैश टालने के लिए 'पुष्पा: द राइज' 17 दिसंबर को होगी रिलीज रणवीर सिंह
    फिल्म 'पुष्पा' में हुई सामंथा रुथ प्रभु की एंट्री, करेंगी अपने करियर का पहला डांस नंबर बॉलीवुड समाचार
    क्या सामंथा ने 'पुष्पा' में स्पेशल गाने के लिए चार्ज किए 1.5 करोड़ रुपये? बॉलीवुड समाचार
    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' का ट्रेलर रिलीज, दमदार एक्शन में दिखे अभिनेता फिल्म का ट्रेलर

    पुष्पा: द रूल

    'पुष्पा 2' में शामिल नहीं हुए हैं मनोज बाजपेयी, खबरों का किया खंडन मनोज बाजपेयी
    'पुष्पा: द रूल' भारत और रूस में एक ही दिन रिलीज होगी, जानिए क्या बोले निर्माता पुष्पा 2
    यूट्यूब पर इस साल 'पुष्पा' के गानों की धूम, बॉलीवुड का एक भी गाना शामिल नहीं अल्लू अर्जुन
    'पुष्पा: द रूल' की शूटिंग 12 दिसंबर से होगी शुरू, इस दिन सामने आएगी पहली झलक पुष्पा 2

    बॉलीवुड समाचार

    अलविदा 2022: रणवीर सिंह से लेकर जैकलीन तक, इस साल कानूनी पचड़े में फंसे ये सितारे जैकलीन फर्नांडिस
    'KGF 2' ने तोड़े तमाम रिकॉर्ड, 'बाहुबली 2' को पछाड़ एक दिन में बेचे इतने टिकट यश
    मनोज बाजपेयी के मानहानि मामले में KRK को नहीं मिली राहत केआरके
    रणवीर सिंह की 'सर्कस' सेंसर बोर्ड से हुई पास, फिल्म को मिला U/A सर्टिफिकेट रणवीर सिंह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025