NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अलविदा 2022: इस साल फिल्मों में एक अलग अंदाज और अवतार में दिखे ये अभिनेता 
    अगली खबर
    अलविदा 2022: इस साल फिल्मों में एक अलग अंदाज और अवतार में दिखे ये अभिनेता 
    इस साल फिल्मों में एक अलग अंदाज और अवतार में दिखे ये अभिनेता

    अलविदा 2022: इस साल फिल्मों में एक अलग अंदाज और अवतार में दिखे ये अभिनेता 

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 23, 2022
    09:46 pm

    क्या है खबर?

    यह साल बॉलीवुड के लिए कई खट्टी-मीठी यादें लेकर आया। कई बड़ी फिल्में भी हिट नहीं हुईं तो कई छोटी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाल मचाया। दूसरी तरफ कुछ ऐसी फिल्में भी आईं, जिनमें अभिनेताओं का एक जुदा अवतार देखने को मिला।

    उन फिल्मों की कहानी भले ही दर्शकों ने नकार दी, लेकिन कलाकारों के अलग अवतार ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

    आज हम आपको ऐसे ही कलाकारों से मिलवा रहे हैं, जिन्होंने कुछ अलग ट्राय किया।

    #1

    विक्की कौशल 

    अगर आपने फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' देखी होगी तो इसमें गोविंदा बने अभिनेता विक्की कौशल तो आपको याद ही होंगे। यह पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें विक्की ने कॉमेडी की। इससे पहले हमेशा उन्हें गंभीर भूमिकाओं में देखा गया था।

    समीक्षकों ने भले ही इस फिल्म की आलोचना की हो, लेकिन अपने प्रशंसकों से विक्की को खूब प्यार मिला।

    बहरहाल, शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉस्टार पर देख सकते हैं।

    #2

    फ्रेडी 

    शशांक घोष के निर्देशन में बनी फिल्म 'फ्रेडी' की दर्शकों के साथ समीक्षकों ने भी सराहना की। खासकर कार्तिक आर्यन ने इसमें अपने अभिनय, अंदाज और अवतार से दर्शकों को चौंका दिया।

    दांतों के एक मासूम डॉक्टर फ्रेडी से एक खतरनाक आदमी बनने तक कार्तिक ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म में उनके साथ अलाया फर्नीचरवाला नजर आई थीं, जिसके प्यार ने उन्हें एक खूंखार इंसान बना दिया।

    यह फिल्म भी हॉटस्टार पर मौजूद है।

    #3

    शमशेरा 

    करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'शमशेरा' में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में दिखे। फिल्म में यूं तो संजय दत्त जैसे कई कलाकार नजर आए, लेकिन रणबीर इसमें आकर्षण का केंद्र रहे।

    इस फिल्म से रणबीर एक एक्शन हीरो के तौर पर उभरे। फिल्म में उनका अनदेखा अवतार नजर आया। एक्शन पैक्ड अवतार में रणबीर खूब जंचे।

    रणबीर ने किरदार में खुद को कैसे झोंक दिया, इसकी बानगी आप अमेजन प्राइम वीडियो पर आई 'शमशेरा' में देख सकते हैं।

    #4

    रणवीर सिंह 

    फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' भले ही टिकट खिड़की पर सफल नहीं हुई, लेकिन रणवीर सिंह ने अपने रूप से जरूर हैरान किया। जयेश भाई जैसा अवतार उनका किसी फिल्म में देखने को नहीं मिला।

    उनका गुजराती लहजा भी दर्शकों को बेहद पसंद आया। उनके जोरदार अभिनय के लिए आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। रणवीर पहली बार किसी सोशल ड्रामा फिल्म में नजर आए और उन्होंने अपने अंदाज से दर्शकों का अपना मुरीद बना दिया।

    फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    #5

    आयुष्मान खुराना 

    'एन एक्शन हीरो' के जरिए आयुष्मान खुराना का एक अलग अवतार देखने को मिला। एक्शन हीरो बन वह पर्दे पर छा गए।

    इस फिल्म के जरिए आयुष्मान अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकले। एक्शन हीरो की चुनौतीपूर्ण भूमिका में उन्हें खूब पसंद किया गया।

    इससे पहले आयुष्मान को कभी एक्शन कॉमेडी थ्रिलर फिल्म में नहीं देखा गया था। अनिरुद्ध अय्यर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जयदीप अहलावत भी दिखे थे। नेटफ्लिक्स पर आप यह फिल्म देख सकते हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    अगले साल रिलीज हो रही फिल्म 'जवान' मेंं शाहरुख खान का एक जुदा अवतार देखने को मिलेगा। इसमें वह डबल रोल करने के साथ पावर पैड अवतार और नए लुक में दिखेंगे, वहीं फिल्म 'एनिमल' से रणबीर कपूर दर्शकों को चौंकाने की तैयारी में हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    विक्की कौशल
    कार्तिक आर्यन
    आयुष्मान खुराना

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    फिल्म 'कुत्ते' का ट्रेलर रिलीज, बदमाशों और पुलिस की कहानी में लड़ते दिखे किरदार अर्जुन कपूर
    जैकलीन फर्नांडिस ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले के बीच बहरीन जाने की अनुमति मांगी जैकलीन फर्नांडिस
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सिद्धार्थ मल्होत्रा, अभिनेता ने शेयर की तस्वीर सिद्धार्थ मल्होत्रा
    'पठान' ही नहीं, शाहरुख खान की इन फिल्मों का भी हुआ जमकर विरोध शाहरुख खान

    विक्की कौशल

    क्या अपनी अगली फिल्म में पति-पत्नी बने हैं विक्की कौशल और सारा अली खान? बॉलीवुड समाचार
    विक्की-कैटरीना समेत इस साल इन बॉलीवुड कलाकारों ने लिए सात फेरे सेलिब्रिटी गॉसिप
    विक्की कौशल और सारा अली खान के खिलाफ शिकायत दर्ज, जानिए मामला बॉलीवुड समाचार
    'जी ले जरा' में विक्की कौशल की एंट्री, कैटरीना के साथ बन सकती है जोड़ी बॉलीवुड समाचार

    कार्तिक आर्यन

    करण जौहर की जन्मदिन की पार्टी में शामिल 55 मेहमान हुए कोरोना संक्रमित- रिपोर्ट करण जौहर
    लगातार लोकप्रिय हो रहे कार्तिक आर्यन, पिछली पांच में से चार फिल्मों ने की बंपर कमाई बॉलीवुड समाचार
    कार्तिक आर्यन को गिफ्ट मिली देश की पहली मैकलारेन GT, जानिए इसकी खासियत ऑटोमोबाइल
    'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद टीम को यूरोप घुमाने ले जा रहे कार्तिक आर्यन सेलिब्रिटी गॉसिप

    आयुष्मान खुराना

    आयुष्मान खुराना ने 19 करोड़ रुपये में मुंबई में खरीदा घर मुंबई
    इन फिल्मों में नजर आने वाले हैं आयुष्मान खुराना बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखी संविधान की ताकत; आपने देखीं क्या? बॉलीवुड समाचार
    आयुष्मान की 'अनेक' की नई रिलीज डेट जारी, अब इस दिन पर्दे पर आएगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025