NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख के 'झूमे जो पठान' पर लगे कॉपी करने के आरोप, पुराने गाने की नकल बताया
    अगली खबर
    शाहरुख के 'झूमे जो पठान' पर लगे कॉपी करने के आरोप, पुराने गाने की नकल बताया
    शाहरुख के 'झूमे जो पठान' को लोगों ने बताया सुखविंदर सिंह के पुराने गाने की नकल

    शाहरुख के 'झूमे जो पठान' पर लगे कॉपी करने के आरोप, पुराने गाने की नकल बताया

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 23, 2022
    12:52 pm

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का दूसरा गाना 'झूमे जो पठान' बीते दिन रिलीज हुआ और लोगों ने इसे भी ट्रोल करना शुरू कर दिया।

    दरअसल, इस गाने का सामने आने के बाद लोगों ने पंजाबी गायक सुखविंदर सिंह के पुराने गाने को सोशल मीडिया पर वारयल कर दिया। अब लोग लगातार शाहरुख को इस वजह से ट्रोल कर रहे हैं कि उनके गाने की धुन पूरी कॉपी की गई है।

    आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर कैसी है चर्चा।

    ट्रोलिंग

    लगा धुन चुराने का आरोप

    'बेशरम रंग' के बाद 'झूमे जो पठान' पर भी धुन चुराने का आरोप लग रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस बार भी म्यूजिक कंपोजर विशाल-शेखर की चोरी पकड़ने का दावा किया है।

    उनका दावा है कि 'झूमे जो पठान' गाने की धुन सुखविंदर सिंह के गाने से कॉपी की गई है। दोनों गानों की बीट्स काफी हद तक एक जैसी है।

    लोग सुखविंदर का गाना साझा कर 'झूमे जो पठान' को उसकी कॉपी बता रहे हैं।

    कॉपी

    'झूमे जो पठान', 'कर्म की तलवार' से मिलता-जुलता

    शाहरुख से लेकर फिल्म के निर्माता और संगीतकार हर कोई कोई सोशल मीडिया पर आलोचकों के निशाने पर है।

    एक शख्स ने लिखा, 'यह गाना फिल्म 'अर्जुन: द वॉरियर प्रिंस' के गाने 'कर्म की तलवार' से चुराया गया है। यह चीटिंग है।'

    एक ने लिखा, 'कोई इतना नीचे कैसे गिर सकता है?'

    एक ने लिखा, 'दर्शकों के साथ धोखाधड़ी करोगे तो पकड़े जाओगे।'

    लोग लगातार 'झूमे जो पठान' को ट्रोल कर रहे हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'अर्जुन: द वॉरियर प्रिंस' 2012 में आई। इसके निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर थे। इस फिल्म का संगीत विशाल-शेखर ने दिया था और 'पठान' के संगीतकार भी यही दोनों हैं। ऐसे में यह भी मुमकिन है कि उन्होंने इसमें अपनी पुरानी धुन का इस्तेमाल किया हो।

    गाना

    जानिए 'झूमे जो पठान..' के बारे में

    इस गाने में शाहरुख और दीपिका पादुकोण जबरदस्त डांस करते दिखे हैं। उनकी केमिस्ट्री की प्रशंसक दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं।

    'झूमे जो पठान' को विशाल-शेखर ने कंपोज किया है। इस गाने को अरिजीत सिंह, सुक्रिती कक्कड़ और विशाल शेखर ने गाया है।

    जहां 'बेशरम रंग' की कोरियोग्राफी वैभवी मर्चेंट ने की थी, वहीं इस पार्टी नंबर को बॉस्को और सीजर की जोड़ी ने कोरियोग्राफर किया है। इस गाने को यूट्यूब पर लगभग दो करोड़ व्यूज मिल चुके हैं।

    विवाद

    'बेशरम रंग' पर खूब हुआ बवाल

    'बेशरम रंग' 12 दिसंबर को रिलीज हुआ था। गाने में दीपिका के कपड़ों के भगवा रंग को लेकर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगने लगा।

    बवाल इतना बढ़ गया कि शाहरुख को जान से मारने तक की धमकी मिलने लगी। गाने पर फिल्मी हस्तियों से लेकर राजनेताओं तक के बयान आए।

    भारी विवाद के बाद भी यूट्यूब पर 'बेशरम रंग' की धूम मची हुई है। इस गाने को 100 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

    फिल्म

    25 जनवरी को रिलीज होगी 'पठान'

    फिल्म में शाहरुख और दीपिका ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसमें अभिनेता जॉन अब्राहम भी हैं। वह फिल्म में शाहरुख और दीपिका के साथ दो-दो हाथ करते दिखेंगे।

    सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में आशुतोष राणा भी एक खास भूमिका निभाएंगे। उनके अलावा डिंपल कपाड़िया और गौतम रोडे इसका हिस्सा हैं।

    सलमान खान और ऋतिक रोशन फिल्म में मेहमान भूमिका निभाएंगे। 'पठान' 25 जनवरी, 2023 को हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाहरुख खान
    पठान फिल्म
    बॉलीवुड समाचार
    दीपिका पादुकोण

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    शाहरुख खान

    जन्मदिन विशेष: इन फिल्मों से अर्जुन रामपाल ने जीता दर्शकों का दिल अर्जुन रामपाल
    शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का नया पोस्टर जारी, एक्शन लुक हुआ वायरल पठान फिल्म
    शाहरुख खान ने बेटी सुहाना के लिए लिया था फिल्मों से लंबा ब्रेक, बताई वजह सुहाना खान
    शाहरुख खान को देखकर चौंकने पर क्या बोलीं हॉलीवुड अभिनेत्री शेरॉन स्टोन? हॉलीवुड समाचार

    पठान फिल्म

    'लाल सिंह चड्ढा' के बाद अब क्यों शाहरुख की 'पठान' का बायकॉट कर रहे लोग? दीपिका पादुकोण
    'रईस' के प्रमोशन के दौरान भगदड़ मामले में शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का बन सकता है सीक्वल दीपिका पादुकोण
    'पठान', 'टाइगर 3' को छोड़ 'पुष्पा 2' का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे लोग शाहरुख खान

    बॉलीवुड समाचार

    अलविदा 2022: रणवीर सिंह से लेकर जैकलीन तक, इस साल कानूनी पचड़े में फंसे ये सितारे जैकलीन फर्नांडिस
    'KGF 2' ने तोड़े तमाम रिकॉर्ड, 'बाहुबली 2' को पछाड़ एक दिन में बेचे इतने टिकट यश
    मनोज बाजपेयी के मानहानि मामले में KRK को नहीं मिली राहत केआरके
    रणवीर सिंह की 'सर्कस' सेंसर बोर्ड से हुई पास, फिल्म को मिला U/A सर्टिफिकेट रणवीर सिंह

    दीपिका पादुकोण

    शाहरुख खान से अनुष्का शर्मा तक, मानसिक स्वास्थ्य पर किसका क्या कहना है? करण जौहर
    दीपिका और आलिया से तुलना पर क्या बोलीं रश्मिका मंदाना? सेलिब्रिटी गॉसिप
    दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची में टॉप-10 में इकलौती भारतीय दीपिका पादुकोण बॉलीवुड समाचार
    'ब्रह्मास्त्र' के VFX बना चुकी कंपनी अब ऋतिक की 'फाइटर' में करेगी काम बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025