NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मेंटल हेल्थ पर पहली बार छलका हनी सिंह का दर्द, बोले- पड़ने लगे थे पैनिक अटैक
    मनोरंजन

    मेंटल हेल्थ पर पहली बार छलका हनी सिंह का दर्द, बोले- पड़ने लगे थे पैनिक अटैक

    मेंटल हेल्थ पर पहली बार छलका हनी सिंह का दर्द, बोले- पड़ने लगे थे पैनिक अटैक
    लेखन दीक्षा शर्मा
    Dec 23, 2022, 05:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    मेंटल हेल्थ पर पहली बार छलका हनी सिंह का दर्द, बोले- पड़ने लगे थे पैनिक अटैक
    हनी सिंह ने पहली बार अपनी मेंटल हेल्थ पर बात की है

    मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं रह गए हैं। हालांकि, लोगों को अपने गानों पर थिरकने पर मजबूर करने वाले यो यो हनी पिछले लंबे वक्त से कहीं गायब से हो गए थे। ऐसे में इसे लेकर उनके चाहने वालों के मन में तरह-तरह के कई सवाल थे। हाल ही में हनी ने अपने फैंस के मन में उठते इन सवालों का जवाब दिया है।

    हनी ने इंटरव्यू के दौरान किया खुलासा

    जब हनी को पता चला कि वह बाइपोलर डिसऑर्डर और साइकोटिक सिंपटम्स जैसी बीमारी से पीड़ित है तो उनकी दुनिया बदल गई। इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया है। हाल ही में दिए इंटरव्यू में हनी ने कहा, "जब मैं बीमार पड़ा था तो मेरी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बहुत कुछ चल रहा था। मैंने शाहरुख खान के साथ स्लैम टूर किया था और मैं स्टार प्लस के एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था।"

    हनी सिंह को ठीक होने में लगे पांच साल

    उन्होंने आगे कहा, "मैंने अपने स्टार प्लस वाले शो को पूरे एक साल के लिए डिजाइन किया था। इतना ही नहीं, मेरे पास एक पंजाबी फिल्म भी थी।" हनी ने बताया कि जब वह रॉ स्टार के सेट पर थे, तब उन्हें अचानक पैनिक अटैक पड़ने लगे और उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हनी ने आगे कहा, "मेरे परिवार ने मेरा साथ दिया और आखिरकार मुझे इस बीमारी से ठीक होने में पांच साल लग गए।"

    मां ने हनी को किया सपोर्ट

    हनी ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा मुझे याद है, "मैंने मां से कहा था मैं कुछ भी करने में असमर्थ हूं। तब उन्होंने मुझे समझाया और मेरा साथ दिया। इसके बाद मैं वापसी करने की हिम्मत कर रहा था, लेकिन कमबैक के दौरान मुझे असफलताओं का सामना करना पड़ा।" यो यो हनी सिंह ने कहा, "मेरा वजन पहले से काफी बढ़ गया था। मेरे गाने हिट हो रहे थे, लेकिन लोग मुझे स्वीकार नहीं कर पाए।"

    इन गानों ने हनी सिंह को दिलाई शोहरत

    हनी सिंह को 'चार बोतल वोदका', 'दिल चोरी', 'ब्लू आईज', 'लव डोज', 'देसी बीट', 'हाई हिल्स' जैसे गानों के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'कॉकटेल', 'सन ऑफ सरदार', 'रेस 2', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'भूतनाथ रिटर्न्स', 'सिंघम रिटर्न्स', 'की एंड का', 'पागलपंती' और 'भूल भुलैया 2' जैसी फिल्मों को हिट बनाने के लिए अपनी आवाज दी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में, फिल्म 'रंगीला' से उनका गाना 'याई रे' का रीमिक्स रिलीज हुआ है।

    बाइपोलर डिसऑर्डर क्या है?

    बाइपोलर डिसऑर्डर एक मानसिक बीमारी है, जिसमें रोगी का मन कई महीनों या फिर हफ्तों तक बहुत उदास या फिर बहुत ज्यादा उत्साहित रहता है। आमतौर पर यह बीमारी नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों में पाई जाती है। यह एक साइक्लिक डिसऑर्डर है, जिसमें पीड़ित व्यक्ति के व्यवहार में तेजी से परिवर्तन आने लगते हैं। इस बीमारी से व्यक्ति अचानक से तनाव में आ जाता है और दूसरे ही पल एकदम शांत हो जाता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान
    पंजाबी फिल्में
    हनी सिंह

    ताज़ा खबरें

    जन्मदिन विशेष: सुपरस्टार राम चरण फिटनेस के लिए फॉलो करते हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान  राम चरण
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जीता खिताब, जानिए कैसा रहा टीम का सफर  मुंबई इंडियंस
    WPL फाइनल: मेग लैनिंग ने 'ऑरेंज कैप' तो हेली मैथ्यूज ने 'पर्पल कैप' पर जमाया कब्जा  विमेंस प्रीमियर लीग
    BCCI ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, कुल 26 खिलाड़ियों को किया गया शामिल भारतीय क्रिकेट टीम

    बॉलीवुड समाचार

    राधिका मदान की 'सना' करेगी UK एशियाई फिल्म समारोह की शुरुआत, इस दिन होगा प्रीमियर राधिका मदान
    #NewsBytesExplainer: बॉलीवुड में क्या होता है इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर कॉन्सेप्ट, कब और कैसे हुई इसकी शुरुआत? दीपिका पादुकोण
    जब विक्रांत मैसी के साथ हुई भूतिया घटना, सुनाया रोंगटे खड़े करने वाला किस्सा विक्रांत मैसी
    अटल बिहारी के साथ यश चोपड़ा ने 'पिंजर' देखकर मनोज बाजपेयी को दी थी 'वीर-जारा'  मनोज बाजपेयी

    शाहरुख खान

    सलमान खान नहीं, अजय देवगन थे 'करण अर्जुन' के लिए पहली पसंद; राकेश रोशन का खुलासा सलमान खान
    'पठान': डिलीट किए सीन भी OTT वर्जन पर देखें, जानिए क्या कुछ है अलग पठान फिल्म
    शाहरुख खान ने अलग अंदाज में किया 'पठान' के OTT प्रीमियर का ऐलान, देखिए वीडियो  पठान फिल्म
    'जवान': शाहरुख खान और संजय दत्त बड़े एक्शन सीन के लिए आए साथ, जल्द होगी शूटिंग  संजय दत्त

    पंजाबी फिल्में

    पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला कौन हैं, जिनकी बायोपिक में दिखेंगे दिलजीत दोसांझ?  दिलजीत दोसांझ
    'साथ निभाना साथिया' अभिनेता मोहम्मद नाजिम 6 साल बाद करेंगे पर्दे पर वापसी, साझा की पोस्ट  टेलीविजन मनोरंजन
    इम्तियाज अली की फिल्म 'चमकीला' का हिस्सा बने राहुल मित्रा, कैमियो रोल में आएंगे नजर इम्तियाज अली
    जन्मदिन विशेष: दिलजीत की इन पांच फिल्मों को IMDb पर मिली है सबसे ज्यादा रेटिंग दिलजीत दोसांझ

    हनी सिंह

    ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा अब हनी सिंह की जिंदगी पर बनाएंगी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स संग मिलाया हाथ गुनीत मोंगा
    हनी सिंह ने खरीदी थी 28 लाख रुपये की नंबर प्लेट, फिर सभी गाड़ियां बेच दीं सेलिब्रिटी गॉसिप
    अलविदा 2022: इस साल इन सितारों की राहें हुईं अलग, किया तलाक का ऐलान राखी सावंत
    अलविदा 2022: रणवीर सिंह से लेकर जैकलीन तक, इस साल कानूनी पचड़े में फंसे ये सितारे जैकलीन फर्नांडिस

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023