NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्रिसमस पार्टी में जान डाल देंगे ये बॉलीवुड गाने, प्ले-लिस्ट में करें शामिल
    मनोरंजन

    क्रिसमस पार्टी में जान डाल देंगे ये बॉलीवुड गाने, प्ले-लिस्ट में करें शामिल

    क्रिसमस पार्टी में जान डाल देंगे ये बॉलीवुड गाने, प्ले-लिस्ट में करें शामिल
    लेखन दीक्षा शर्मा
    Dec 22, 2022, 10:10 pm 1 मिनट में पढ़ें
    क्रिसमस पार्टी में जान डाल देंगे ये बॉलीवुड गाने, प्ले-लिस्ट में करें शामिल
    क्रिसमस पर इन गानों पर करें डांस (तस्वीर: इंस्टा/@simmbathefilm)

    दुनियाभर में क्रिसमस की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। जहां एक ओर कई लोग क्रिसमस पार्टी घर पर ही सेलिब्रेट करते हैं, तो कोई इस खास पर्व को मनाने के लिए अपने परिवार व दोस्तों के साथ बाहर जाता है। हालांकि, क्रिसमस पार्टी नाच-गाने के बिना अधूरी है। आज हम आपको कुछ ऐसे गानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी क्रिसमस पार्टी में जान डाल देंगे।

    कुसु-कुसु

    'सत्यमेव जयते 2' का हिट सॉन्ग 'कुसु कुसु' में नोरा फतेही ने धमाल मचा दिया था। गाने में नोरा के डांस मूव्स ने हमेशा की तरह लोगों का दिल जीत लिया था। जारा खान और देव नेगी द्वारा गाए गए इस गाने ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था। 'कुसु कुसु' पार्टी सॉन्ग में से एक है। हालांकि, इस गाने के टाइटल 'कुसु-कुसु' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी मजाक बनाया गया था।

    आंख मारे

    रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' का 'आंख मारे' गाना हर वक्त लोगों की जुंबा पर चढ़ा रहता है। ये गाना इस बार क्रिसमस पार्टी में आग लगा देगा। बेशक आंख मारे को रिलीज हुए कुछ समय बीत चुका है, लेकिन अब भी ये गाना पार्टियों में लोगों का पसंदीदा बना रहता है। ये गाना मस्ती भरा है, जिस पर आम लोग दिल खोलकर डांस करते हैं। यही कारण है कि मेकर्स ने 'आंख मारे' गाने के स्टेप्स सामान्य रखे हैं।

    अभी तो पार्टी शुरू हुई है

    सोनम कपूर का डांसिंग सॉन्ग 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' किसी भी शाम को और भी हसीन बनाने के लिए काफी है। क्रिसमस के लिए आप अपने प्लेलिस्ट में इस गाने को जोड़ सकते हैं। वैसे तो ये गाना साल 2014 में रिलीज हुआ था, लेकिन आज भी हर पार्टी में ये गाना सबसे पहले बजाया जाता है। बादशाह द्वारा गाया गया यह गाना मूड को पार्टी के लिए सेट करने के लिए एकदम परफेक्ट है।

    लंदन ठुमकता

    साल 2013 में रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म 'क्वीन' को दर्शकों द्वारा काफी प्यार मिला था। इस फिल्म का सुपरहिट सॉन्ग 'लंदन ठुमकता 'शायद ही किसी पार्टी में बजा न हो। गाने को रिलीज हुए 10 साल हो गए हैं, लेकिन अब भी ये गाना पार्टियों में फेवरेट बना रहता है। यह गाना भी इस बार क्रिसमस पार्टी में जान डाल देगा। इस गाने को सुनते ही कंगना की तरह लोग थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं।

    ओ अंटावा

    साउथ के दमदार कलाकार अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा' का 'ओ अंटावा' गाना इस बार क्रिसमस पार्टी में आग लगा देगा। पुष्पा का आइटम सॉन्ग इतना जबरदस्त था कि अब तक लोगों की जुंबा पर चढ़ा हुआ है। सामंथा रुथ प्रभु और अल्लू की जोड़ी भी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में अल्लू के अलावा रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल ने अहम भूमिका निभाई थी। वहीं सामंथा के 'ओ अंटावा' गाने ने धमाल मचाकर रख दिया था।

    इन गानों को भी लिस्ट में करें शामिल

    इसके अलावा आप 'दिल चोरी', 'डिस्को दीवाने', 'काला चश्मा', 'लैला मैं लैला', 'वखरा स्वैग', 'पल्लू लटके', 'स्वीटी तेरा ड्रामा' और 'बचना ए हसीनों' जैसे सुपरहिट गानों को भी अपनी क्रिसमस प्ले-लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    संगीत इंडस्ट्री
    क्रिसमस
    नोरा फतेही

    संगीत इंडस्ट्री

    बादशाह के मुंबई कॉन्सर्ट के टिकट की कीमत छह लाख रुपये तक रैपर बादशाह
    चीन की इस गायिका ने जानबूझकर खुद को किया कोरोना संक्रमित, जानिए कारण कोरोना वायरस
    बप्पी लहरी से लेकर केके तक, इस साल इन भारतीय संगीतकारों ने दुनिया को कहा अलविदा बप्पी लहरी
    संजय लीला भंसाली का पहला म्यूजिक एल्बम 'सुकून' रिलीज, लता मंगेशकर को किया समर्पित संजय लीला भंसाली

    क्रिसमस

    कोरोना वायरस: क्रिसमस और नए साल की पार्टी मनाते समय बरतें ये 5 सावधानी नया साल मुबारक हो
    क्रिसमस 2022: बच्चों को दिए जा सकते हैं ये 5 उपयोगी और क्रिएटिव गिफ्ट्स गिफ्ट आइडिया
    क्रिसमस 2022: मधुमेह पीड़ित बच्चों के लिए बनाएं ये डेजर्ट, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    वायरल वीडियो: अमेरिकी शख्स ने 710 क्रिसमस बॉल्स से सजाई दाढ़ी, बनाया अनोखा रिकॉर्ड गिनीज बुक

    नोरा फतेही

    FIFA समापन समारोह में नोरा फतेही की दमदार प्रस्तुति, ऐंथम सॉन्ग से जीता दिल FIFA विश्व कप 2022
    FIFA विश्व कप का फिनाले देखने कतर पहुंचे शाहरुख खान समेत ये सेलेब्स FIFA विश्व कप 2022
    मलाइका अरोड़ा से तुलना पर नाराज नोरा फतेही, बोलीं- यह मेरे लिए अपमानजनक है मलाइका अरोड़ा
    नोरा फतेही ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ दायर किया मुकदमा जैकलीन फर्नांडिस

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023