Page Loader
'सर्कस' से 'राम सेतु' तक, इस हफ्ते OTT और सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में
इस हफ्ते सिनेमाघरों और OTT पर क्या है नया

'सर्कस' से 'राम सेतु' तक, इस हफ्ते OTT और सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में

Dec 22, 2022
08:20 pm

क्या है खबर?

देखते ही देखते साल का आखिरी सप्ताह आ गया है। जहां कई लोग न्यू ईयर पर छुट्टियां मनाने जा रहे हैं, वहीं कई लोगों ने बढ़ती ठंड की वजह से अपने प्लान को अपने घर तक ही सीमित रखे हैं। ऐसे में आपके मनोरंजन का सबसे सही जरिया फिल्में और वेब सीरीज होते हैं। आपको बताते हैं इस वीकेंड आपके मनोरंजन के लिए सीनेमाघरों और OTT प्लेटफॉर्म पर क्या नया आ रहा है।

#1

सर्कस

रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' लंबे समय से चर्चा में है। रोहित शेट्टी की इस फिल्म का 'गोलमाल' के साथ क्रॉसओवर बनेगा। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता तब बढ़ गई जब ट्रेलर में दीपिका पादुकोण की सरप्राइज एंट्री हुई। इस कॉमेडी फिल्म में रणवीर के साथ वरुण शर्मा नजर आएंगे। दोनों ही कलाकार फिल्म में डबल रोल में हैं। डबल रोल के कारण फिल्म में खूब कन्फ्यूजन और मस्ती होगी। यह फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी।

#2

राम सेतु

फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। त्यौहारों में व्यस्त होने के कारण कई दर्शकों ने फिल्म के OTT पर आने का इंतजार किया। ऐसे दर्शकों के लिए फिल्म शुक्रवार यानी कि 23 दिसंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर आ रही है। फिल्म में अक्षय कुमार ने एक आर्कियोलॉजिस्ट की भूमिका निभाई है जो राम सेतु से जुड़े तथ्यों को खोजने के मिशन पर निकलता है। फिल्म में अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भारूचा भी हैं।

#3

थैंक गॉड

अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' इस मंगलवार को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हुई थी। ऐसे में इस वीकेंड आप इस फिल्म का भी मजा ले सकते हैं। इस कॉमेडी फिल्म में अजय के साथ रकुल प्रीत सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अजय मॉडर्न चित्रगुप्त के किरदार में नजर आए हैं। इसी वजह से फिल्म पर काफी विवाद भी हुआ था। विवादों के बाद फिल्म में इस किरदार का नाम बदल दिया गया।

#4

TVF पिचर्स 2

TVF की लोकप्रिय सीरीज 'पिचर्स' का दूसरा सीजन 23 दिसंबर को रिलीज हो रहा है। एक स्टार्टअप के संघर्षों को दिखाती 'पिचर्स 2' ZEE5 पर रिलीज हो रही है। पिचर्स TVF पर 2015 में रिलीज हुई थी। यह IMDb पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाली वेब सीरीज में से एक है। IMDb पर इसकी रेटिंग 9.1 है। अब देखने वाली बात ये है कि शो का नया सीजन दर्शकों को कितना पसंद आता है।

#5

वीर दास लैंडिंग

कॉमेडियन वीर दास अपने बयानों की वजह से कई बार विवादों में रहे हैं। वह एक बार फिर से नेटफ्लिक्स पर स्टैंडअप करते नजर आएंगे। यह नेटफ्लिक्स पर उनका चौथा स्टैंडअप स्पेशल होगा। वीर दास युवाओं में खासा लोकप्रिय हैं। वह समाज की बुराइयों पर तंज कसने के लिए चर्चा में रहते हैं। वीर दास लैंडिंग में वह अपने बचपन के दिनों पर बात करते नजर आएंगे। यह शो 26 दिसंबर को स्ट्रीम होगा।