Page Loader
रैपर बिग स्कार का 22 साल की उम्र में अमेरिका में निधन
रैपर बिग स्कार का हुआ निधन (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@bigscarr)

रैपर बिग स्कार का 22 साल की उम्र में अमेरिका में निधन

Dec 23, 2022
04:22 pm

क्या है खबर?

जाने-माने रैपर बिग स्कार का 22 साल की उम्र में अमेरिका में निधन हो गया। फिलहाल उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। म्यूजिक कंपनी '1017 रिकॉर्ड्स' के संस्थापक व रैपर गुच्ची मेन ने सोशल मीडिया पर स्कार के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने स्कार को याद करते हुए अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। बता दें कि स्कार सोशल मीडिया के जरिए फैंस से रूबरू होते रहते थे।

प्रतिक्रिया

बहुत दुख हुआ, आपको मिस करूंगा- रैपर गुच्ची

रैपर गुच्ची ने स्कार की तस्वीरें शेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'इससे बहुत दुख हुआ। आपको मिस करूंगा।' स्कार का जन्म 7 अप्रैल, 2000 को अमेरिका में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2019 में 'मेक ए प्ले' से की थी, जिससे उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। 2020 में गुच्ची ने उन्हें अपने म्यूजिक कंपनी के लिए साइन किया था। हाल में स्कार ने अपने आगामी टूर के बारे में इंस्टाग्राम पर जानकारी शेयर की थी।

इंस्टाग्राम पोस्ट

रैपर गुच्ची ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी