NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मिलिंद सोमन की फिल्म 'लकड़बग्घा' की रिलीज डेट जारी, 'कुत्ते' से होगी टक्कर 
    अगली खबर
    मिलिंद सोमन की फिल्म 'लकड़बग्घा' की रिलीज डेट जारी, 'कुत्ते' से होगी टक्कर 
    फिल्म 'लकड़बग्घा' की रिलीज डेट जारी

    मिलिंद सोमन की फिल्म 'लकड़बग्घा' की रिलीज डेट जारी, 'कुत्ते' से होगी टक्कर 

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 22, 2022
    06:25 pm

    क्या है खबर?

    फिल्म 'लकड़बग्घा' पिछले कुछ समय से चर्चा में है। यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि इसके जरिए मिलिंद सोमन पर्दे पर अपनी वापसी कर रहे हैं। यह एक अनोखी एक्शन फिल्म है, इसलिए मिलिंद के प्रशंसकों को इसका बेसब्री से इंतजार है।

    अब फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है, लेकिन यह फिल्म सिनेमाघरों में अकेली नहीं होगी, बल्कि इसकी टक्कर के लिए पहले ही फिल्म 'कुत्ते' लाइन में है।

    आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

    भिड़ंत

     13 जनवरी, 2023 को 'लकड़बग्घा' और 'कुत्ते' की टक्कर

    मिलिंद ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए लिखा, 'मेरी नई फिल्म 'लकड़बग्घा' 13 जनवरी को रिलीज हो रही है।'

    इसमें जानवरों को लेकर एक्शन में डूबी एक ऐसी कहानी कहने की कोशिश की गई है, जिसे पहले हिंदी सिनेमा के इतिहास में कभी नहीं कहा गया।

    सिनेमाघरों में फिल्म का सामना विशाल भारद्वाज की फिल्म 'कुत्ते' से होगा। यह फिल्म भी 13 जनवरी, 2023 को दर्शकों के बीच आ रही है।

    कहानी

    एक साधारण लड़के की असाधारण कहानी

    'लकड़बग्घा' के निर्देशक हैं विक्टर मुखर्जी हैं। फिल्म में मिलिंद एक मार्शल आर्ट ट्रेनर की भूमिका में हैं, वहीं अभिनेता अंशुमन झा जानवरों के रक्षक का किरदार निभाएंगे।

    'लकड़बग्घा' में एक साधारण लड़के की असाधारण कहानी देखने को मिलेगी, जो अवैध पशु व्यापार उद्योग के खिलाफ जंग छेड़ता है। वह भारतीय आवारा कुत्तों की नस्लों की रक्षा करने के लिए जान की बाजी लगा देता है। आलोक शर्मा फिल्म के लेखक हैं।

    रिद्धि डोगरा की यह पहली हिंदी फिल्म है।

    स्टारकास्ट 

    'कुत्ते' में दिखेंगे ये कलाकार

    इस फिल्म में अर्जुन कपूर, तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और शर्दुल भारद्वाज जैसे कलाकार हैं। फिल्म के संगीतकार विशाल भारद्वाज हैं।

    फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि इसके जरिए विशाल के बेटे आसमान निर्देशन जगत में कदम रख रहे हैं।

    भूषण कुमार 'कुत्ते' को विशाल और रेखा भारद्वाज के साथ मिलकर बना रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें अर्जुन और तब्बू की खासतौर पर तारीफ हुई थी।

    लोकप्रियता 

    किसी पहचान के मोहताज नहीं मिलिंद

    टीवी सीरीज 'कैप्टन व्योम' से मिलिंद ने सबका दिल जीत लिया था। वह 'भेजा फ्राई', 'सत्यमेव जयते','जोड़ी ब्रेकर्स', 'बाजीराव मस्तानी' और 'शेफ' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। मिलिंद को आखिरी बार 2018 में फिल्म 'हमारा तिरंगा' में देखा गया था।

    मिलिंद ने स्विमिंग में चैपिंयनशिप भी जीती है। उन्होंने 2012 में दिल्ली से मुंबई तक की 1,500 किलोमीटर दौड़कर 30 दिन में पूरी की थी। इसके लिए उनका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

    जानकारी  

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    वन्य जीवन पर आधारित हाल ही में वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' भी रिलीज हुई है। बॉलीवुड में पहले भी पशुओं को लेकर कई फिल्में बन चुकी हैं। इस फेहरिस्त में 'काला पर्वत', 'हाथी मेरे साथी', 'बालक' और जानवर' व 'जंगली' जैसी फिल्में शामिल हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मिलिंद सोमन
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    मिलिंद सोमन

    समुद्र किनारे छुट्टियां मना रहे मिलिंद सोमन और अंकिता, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, देखें बॉलीवुड समाचार
    सिक्किम की मनीला प्रधान बनी 'सुपरमॉडल ऑफ द ईयर' टीवी शो
    'थ्री इडियट्स' के सोनम वांगचुक की अपील पर बॉलीवुड सितारों ने किया चाइनीज सामान का बहिष्कार चीन समाचार
    फिर से लौट रहा है 'कैप्टन व्योम', बनेगी फिल्म और वेब सीरीज बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    'साथिया' के 20 साल पूरे: विवेक ओबेरॉय ने बताया उन्हें कैसे मिली थी फिल्म विवेक ओबेरॉय
    "शाहरुख खान अपनी बेटी के साथ देखें फिल्म पठान", मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने दी चुनौती पठान फिल्म
    'RRR' पर बोलीं रत्ना पाठक शाह- यह फिल्म हमें पीछे ले जाने वाली है RRR फिल्म
    कार्यक्रम के दौरान कन्नड़ अभिनेता पर फेंकी गई चप्पल, वीडियो वायरल कन्नड़ सिनेमा

    आगामी फिल्में

    'सैम बहादुर' की रिलीज डेट का ऐलान, विक्की कौशल ने शेयर किया फिल्म का टीजर सैम बहादुर
    तमिल फिल्म 'के.डी' का बनेगा हिंदी रीमेक, अभिषेक बच्चन आएंगे नजर अभिषेक बच्चन
    वॉरियर फिल्म में विक्की कौशल की एंट्री, साथ आए लक्ष्मण उतेकर और दिनेश विजान विक्की कौशल
    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' में हुई 'टाइगर जिंदा है' फेम सज्जाद डेलाफ्रूज की एंट्री अल्लू अर्जुन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025