NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'गली बॉय' से '83' तक, यहां देखें रणवीर सिंह की पिछली 5 फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड
    अगली खबर
    'गली बॉय' से '83' तक, यहां देखें रणवीर सिंह की पिछली 5 फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड
    रणवीर सिंह की पिछली 5 फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड

    'गली बॉय' से '83' तक, यहां देखें रणवीर सिंह की पिछली 5 फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड

    लेखन दीक्षा शर्मा
    Dec 23, 2022
    10:30 pm

    क्या है खबर?

    रोहित शेट्टी के निर्देशक में तैयार हुई रणवीर सिंह की 'सर्कस' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।

    फिल्म में अभिनेता के अलावा वरुण शर्मा, पाखी हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी, मुरली शर्मा और दीपिका पादुकोण हैं।

    कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म पहले दिन ही छप्पर फाड़ कमाई करेगी, लेकिन 'सर्कस' को क्रिटिक्स द्वारा कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा।

    आइए रणवीर की 'सर्कस' से पहले रिलीज हुई 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड देखते हैं।

    #1

    जयेशभाई जोरदार

    रणवीर 'सर्कस' से पहले यशराज बैनर तले बनी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में नजर आए थे, जिसकी कहानी गुजराती बैकड्रॉप पर आधारित है।

    यह फिल्म बॉक्स ऑफिस कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

    यह गुजरात का एक ऐसा गांव है, जहां पर मर्दवादी सोच का बोलबाला है। इस गांव में लड़कों के शराब पीने पर नहीं बल्कि लड़कियों के साबुन से नहाने पर पाबंदी लगाई जाती है।

    86 करोड़ में बनी फिल्म ने कुल 15.59 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

    #2

    83

    1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप की कहानी पर बुनी रणवीर सिंह की '83' साल 2021 में रिलीज हुई थी।

    इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी प्यार मिला था।

    फिल्म में रणवीर के अलावा पंकज त्रिपाठी, दीपिका पादुकोण और साकिब सलीम हैं।

    छोटे मगर शानदार रोल में दीपिका पादुकोण जानदार लगी हैं, तो वहीं टीम मैनेजर के रोल में पंकज त्रिपाठी ने जोरदार एक्टिंग की है।

    270 की लागत में बनी इस फिल्म ने कुल 109.02 करोड़ रुपये की कमाई की।

    #3

    सिंबा

    साल 2018 में रिलीज हुई रणवीर की फिल्म 'सिंबा' ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

    फिल्म में अभिनेता के अलावा सारा अली खान और अजय देवगन हैं।

    वैसे तो यह फिल्म 'सिंघम' की स्पिन ऑफ है, लेकिन यह तेलुगू फिल्म 'टेंपर' का आधिकारिक हिंदी रीमेक है।

    80 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिसे देख दर्शकों के साथ मेकर्स भी काफी खुश हो गए थे।

    #4

    गली बॉय

    2019 में रणवीर की 'गली बॉय' ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही धमाका कर दिया था।

    फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट लीड रोल में थीं।

    'गली बॉय' जोया अख्तर द्वारा लिखित और निर्देशित है।

    रणवीर और आलिया अभिनीत यह फिल्म मुंबई के अंडरग्राउंड रैपर डिवाइन और नाइजी पर आधारित है।

    महज 60 से 70 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 140.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

    #5

    पद्मावत 

    2018 में निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' ने दर्शकों पर ऐसा जादू चलाया कि लोग रणवीर सिंह के मुरीद हो गए।

    इस फिल्म में अभिनेता के साथ दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, अदिति राव हैदरी और जिम सारभ मुख्य भूमिका में नजर आए।

    संजय लीला भंसाली ने चित्तौड़ की रानी पद्मावती की कहानी को दिखाने की एक खूबसूरत कोशिश की।

    180-190 बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 302.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

    जानकारी

    अब इस फिल्म में नजर आएंगे रणवीर सिंह

    रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय उनके पास कई फिल्में कतार में लगी हैं। वह जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे, जो 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    दीपिका पादुकोण
    सर्कस फिल्म
    83 फिल्म

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    बॉलीवुड समाचार

    जैकलीन फर्नांडिस ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले के बीच बहरीन जाने की अनुमति मांगी जैकलीन फर्नांडिस
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सिद्धार्थ मल्होत्रा, अभिनेता ने शेयर की तस्वीर सिद्धार्थ मल्होत्रा
    'पठान' ही नहीं, शाहरुख खान की इन फिल्मों का भी हुआ जमकर विरोध शाहरुख खान
    अशनीर ग्रोवर 'पिचर्स' के दूसरे सीजन में आएंगे नजर, देखिए प्रोमो अशनीर ग्रोवर

    दीपिका पादुकोण

    दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची में टॉप-10 में इकलौती भारतीय दीपिका पादुकोण बॉलीवुड समाचार
    'ब्रह्मास्त्र' के VFX बना चुकी कंपनी अब ऋतिक की 'फाइटर' में करेगी काम बॉलीवुड समाचार
    ऋतिक रोशन की 'फाइटर' की रिलीज डेट फिर खिसकी, अब इस तारीख को आएगी फिल्म ऋतिक रोशन
    प्रभास और दीपिका की 'प्रोजेक्ट K' ईद पर सलमान की फिल्म से टकराएगी! सलमान खान

    सर्कस फिल्म

    नए साल पर रिलीज हो सकती है रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' बॉलीवुड समाचार
    रणवीर सिंह अभिनीत 'सर्कस' के एक गाने में मीनाम्मा का किरदार निभाएंगी दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण
    रणवीर सिंह अभिनीत रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' अगले साल दिवाली पर होगी रिलीज मनोरंजन
    क्या 'अंगूर' से प्रेरित है रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस'? निर्देशक रोहित शेट्टी ने दिया जवाब बॉलीवुड समाचार

    83 फिल्म

    कोरोना वायरस से सहम उठीं दीपिका पादुकोण, लिया ऐसा फैसला दीपिका पादुकोण
    '83' का नया पोस्टर आया सामने, कपिल देव के अंदाज में रणवीर ने उठाई ट्रॉफी दीपिका पादुकोण
    कोरोना वायरस की चपेट में आई रणवीर सिंह की '83', टालनी पड़ी रिलीज डेट दीपिका पादुकोण
    अमिताभ बच्चन की 'शंहशाह' का बनेगा रीमेक, फिल्म में रणवीर सिंह आएंगे नजर! बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025