Page Loader
इस क्रिसमस देखें ये सुपरहिट फिल्में, OTT पर हैं उपलब्ध
क्रिसमस पर देखें ये फिल्में

इस क्रिसमस देखें ये सुपरहिट फिल्में, OTT पर हैं उपलब्ध

Dec 23, 2022
07:30 pm

क्या है खबर?

क्रिसमस का जश्न एक हफ्ते पहले से ही शुरू हो जाता है। दुनियाभर में क्रिसमस की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। हर बार की तरह कोई क्रिसमस की पार्टी घर पर सेलिब्रेट करेगा तो कोई इस खास त्यौहार का जश्न बाहर मनाएगा। हालांकि, क्रिसमस की छुट्टियां क्रिसमस पर बनी फिल्मों के बिना अधूरी हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी बॉलीवुड रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट बताने जा रहे हैं, जो आप अपने परिवार के साथ देख सकते हैं।

#1

अनजाना अनजानी

साल 2010 में रिलीज हुई रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'अनजाना अनजानी' को दर्शकों द्वारा काफी प्यार मिला था। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनन्द ने किया है और नाडियाडवाल ग्रांडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म का निर्माण हुआ है। फिल्म की कहानी दो अनजाना अनजानी (आकाश और कियारा) की है। दोनों अपनी जिंदगी से परेशान हैं और आत्महत्या करने का विचार कर रहे हैं। इस फिल्म को आप ZEE5 और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

#2

एक मैं और एक तू

शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एक मैं और एक तू' रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में करीना कपूर और इमरान खान मुख्य भूमिका में हैं। 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म को भी दर्शकों द्वारा काफी प्यार मिला था। फिल्म में दिखाया गया है कि एक सीधा-सादा लड़का बिंदास हेयर स्टाइलिस्ट से मिलता है और एक रात शराब के नशे में दोनों शादी कर लेते हैं। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर आसानी से स्ट्रीम कर सकते हैं।

#3

हैप्पी न्यू ईयर

2014 में सिनेमाघरों में पहुंची शाहरुख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' एक्शन, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। फिल्म का निर्देशक फराह खान ने किया है और निर्माता गौरी खान हैं। फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, बोमन ईरानी, विवान शाह और जैकी श्रॉफ मुख्य किरदार में नजर आए। 155 करोड़ में बनी इस फिल्म ने कुल 397 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। क्रिसमस पर आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर अपने परिवार के साथ जरूर देखें।

#4

ये जवानी है दिवानी

2013 में रिलीज हुई फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में दीपिका पादुकोण, रणबीर, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलिन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि बनी (रणबीर) एक बेफिक्र लड़का है, जिसका सपना दुनिया घूमना है। वहीं, नैना (दीपिका) मेडिकल की पढ़ाई कर रही है और जिंदगी से एक छोटा ब्रेक चाहती है। इसलिए वह अपने दोस्तों के साथ मनाली के लिए निकल पड़ती है। अपने परिवार के साथ आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखें।