LOADING...
'दसवीं' के लिए पुरस्कार जीतने पर अमिताभ ने की अभिषेक की तारीफ, जानिए क्या कहा
पुरस्कार जीतने पर अमिताभ ने की अभिषेक की तारीफ (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@bachchan)

'दसवीं' के लिए पुरस्कार जीतने पर अमिताभ ने की अभिषेक की तारीफ, जानिए क्या कहा

Dec 22, 2022
04:34 pm

क्या है खबर?

अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दसवीं' 7 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लिए अभिषेक को फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड्स 2022 में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला। इस उपलब्धि पर उनके पिता और अभिनेता अमिताभ बच्चन खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बेटे अभिषेक को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही बिग बी ने कहा कि उन्हें अभिषेक पर बेहद गर्व है।

प्रतिक्रिया

"आपका मजाक उड़ाया जा सकता है, लेकिन नजरअंदाज नहीं किया जा सकता"

अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सबसे डिजर्विंग अवॉर्ड। शाबाश भैयू..। आप बेस्ट थे और हमेशा रहेंगे। अंतत: आपने ईमानदारी से खुद को साबित कर दिया है। आगे भी इसे जारी रखना। आपका मजाक उड़ाया जा सकता है, लेकिन आपको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।' इसके अलावा अमिताभ ने एक और ट्वीट के जरिए अभिषेक की पीठ थपथपाई है। सोशल मीडिया पर फैंस कह रहे हैं कि अमिताभ ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए अमिताभ का ट्वीट

पोल

अमिताभ की किस फिल्म का आपको इंतजार है?